Home Latest News & Updates धर्मांतरण को लेकर लखनऊ में बड़ा एक्शन, 7 लोगों को किया गिरफ्तार; ईसाई धर्म अपनाने का बना रहे थे दबाव

धर्मांतरण को लेकर लखनऊ में बड़ा एक्शन, 7 लोगों को किया गिरफ्तार; ईसाई धर्म अपनाने का बना रहे थे दबाव

by Sachin Kumar 24 July 2026, 7:29 PM IST (Updated 25 July 2026, 12:27 PM IST)
24 July 2026, 7:29 PM IST (Updated 25 July 2026, 12:27 PM IST)
7 arrested Lucknow religious conversion inducements

Lucknow News : लखनऊ के मोहनलालगंज के भरसवा गांव में बुधवार को धर्मांतरण का आरोप लगाकर ग्रामीणों ने हंगामा कर दिया. ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि तमिलनाडु से आया एक ग्रुप गांव के लोगों को लालच देकर धर्मपरिवर्तन करने का दबाव बना रहा था. इसके बाद पुलिस को इस घटना की सूचना दी गई और वह मौके पर पहुंच गई. अब इस मामले में 7 लोगों को गिरफ्तार कर लिया गया है. पुलिस ने बताया कि एक अंतर-राज्यीय धर्म-परिवर्तन रैकेट के कथित सरगना समेत 7 लोगों को गिरफ्तार किया है.

शिकायतकर्ता को दी गई धमकी

पुलिस ने सभी 7 आरोपियों को ‘उत्तर प्रदेश गैर-कानूनी धर्म-परिवर्तन निषेध अधिनियम’ के तहत गिरफ्तार किया है. पुलिस की तरफ से यह कार्रवाई एक ग्रामीण अमित कुमार की शिकायत के आधार पर की गई. उसने अपनी शिकायत में कहा था कि एक समूह बार-बार धर्म बदलने के लिए मजबूर करने की कोशिश कर रहा था. शिकायत में बताया गया है कि ग्रामीणों को चर्च में जाने के लिए मनाने की कोशिश की गई और दावा किया कि ईसाई धर्म को अपनाने से उन्हें बच्चे पैदा करने में मदद मिली. साथ ही जब ग्रामीणों ने धर्म परिवर्तन करने वाले लोगों का विरोध किया तो, समूह ने उन्हें मारने-पिटने की धमकी दी.

योगी सरकार का बड़ा एक्शन! लखनऊ से देहरादून तक फैला फर्जी दवा नेटवर्क ध्वस्त, नकली मेडिसिन बरामद

इलाज के नाम पर प्रभावित करने की कोशिश

तमिलनाडु से आए इस ग्रुप पर आरोप है कि उसने ग्रामीणों को बीमारियों के इलाज, पैसे और शादी में मदद का लालच देकर प्रभावित करने की कोशिश की. पुलिस ने बताया कि गवाहों ने जांचकर्ताओं को बताया कि यह ग्रुप अक्सर रात में चार-पहिया गाड़ी से गांव आता था. स्थानीय लोगों के साथ बैठकें करता था. उन्होंने बताया कि एक गवाह ने आरोप लगाया कि उसे घुटने के दर्द के इलाज के बहाने एक चर्च ले जाया गया और बाद में ईसाई धर्म अपने के लिए मजबूर किया गया. पूछताछ के दौरान मुख्य आरोपी 58 वर्षीय डैनियल ने पुलिस को बताया कि उसका असली नाम बाला सुब्रमण्यम था. तमिलनाडु के कन्याकुमारी की रहने वाली सुबाला से शादी करने से पहले उसने ईसाई धर्म अपना लिया था.

इन लोगों को किया गिरफ्तार

पुलिस ने बताया है कि डैनियल ने जांचकर्ताओं को बताया है कि वह और उसकी पत्नी 1998 में कन्याकुमारी के FGPC चर्च के कहने पर प्रचार करने के लिए लखनऊ आए थे. उन्होंने यह भी दावा किया कि उन्हें वाराणसी सर्कल का पादरी नियुक्ति किया गया था और चर्च ने उन्हें धर्मपरिवर्तन के सालाना लक्ष्य दिए थे. साथ ही जिन लोगों को गिरफ्तार किया गया है, उनमें डैनियल की पत्नी सुबाला (51), चंद्रभान (50), आरती (40), सीमा (35), शीला (39) और अजय रावत (46) शामिल हैं.

हिमाचल में भीषण हादसाः चलती कार पर गिरे पहाड़ से पत्थर, 13 की मौत, टक्कर के बाद लगी आग

News Source: PTI

You may also like

Live Times logo

Feature Posts

Newsletter

@2026 Live Time. All Rights Reserved.

Are you sure want to unlock this post?
Unlock left : 0
Are you sure want to cancel subscription?