Home Latest News & Updates आगरा में ट्रक से भिड़ी कार, पूरा परिवार खत्म, दिल्ली हाईकोर्ट के अधिवक्ता, पत्नी और बेटा-बेटी की मौत

आगरा में ट्रक से भिड़ी कार, पूरा परिवार खत्म, दिल्ली हाईकोर्ट के अधिवक्ता, पत्नी और बेटा-बेटी की मौत

by Sanjay Kumar Srivastava 27 January 2025, 12:31 PM IST (Updated 28 January 2025, 12:10 PM IST)
27 January 2025, 12:31 PM IST (Updated 28 January 2025, 12:10 PM IST)
car accident

यूपी के लखनऊ एक्सप्रेस-वे पर सोमवार सुबह भीषण हादसा हो गया. हादसे में दिल्ली हाईकोर्ट के अधिवक्ता के साथ उनकी पत्नी, बेटी और बेटे की मौत हो गई.

Agra News: यूपी के लखनऊ एक्सप्रेस-वे पर सोमवार सुबह भीषण हादसा हो गया. हादसे में दिल्ली हाईकोर्ट के अधिवक्ता के साथ उनकी पत्नी, बेटी और बेटे की मौत हो गई. अधिवक्ता दिल्ली के रहने वाले थे,जो कुंभ स्नान कर प्रयागराज से लौट रहे थे. आगरा के फतेहाबाद में लखनऊ एक्सप्रेस-वे पर सोमवार सुबह कुंभ स्नान कर लौट रहे हाईकोर्ट के अधिवक्ता की कार दुर्घटनाग्रस्त हो गई.

कार अनियंत्रित हो गई और डिवाइडर से टकराकर दूसरी लाइन में चली गई जिससे सामने से आ रहे ट्रक से भिड़ गई. टक्कर इतनी भीषण थी कि कार सवार पूरे परिवार की मौके पर ही मौत हो गई. हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई. पुलिस ने कार में फंसे पति-पत्नी के साथ मासूम बेटे और बेटी की लाश को बाहर निकाला.

दिल्ली का रहने वाला था परिवार

दिल्ली के उत्तम नगर के रहने वाले ओमप्रकाश आर्या दिल्ली हाईकोर्ट में अधिवक्ता थे. वे अपनी हुंडई कार से परिवार के साथ प्रयागराज कुंभ स्नान के लिए गए थे. स्नान के बाद वे पत्नी पूर्णिमा सिंह ( 34),बेटी अहाना (12) और बेटे विनायक (4) के साथ दिल्ली लौट रहे थे. जब उनकी कार आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस-वे पर पहुंची, तभी ये हादसा हो गया.

कार पहले डिवाइडर से टकराई. इसके बाद उछलकर एक्सप्रेस-वे की दूसरी लाइन में पहुंच गई. इस दौरान सामने से आ रहे ट्रक में कार तेजी से जा घुसी. टक्कर इतनी भीषण थी कि तेज धमाके के साथ कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई. हादसे में ओमप्रकाश के साथ उनके पूरे परिवार की मौके पर ही मौत हो गई. हादसे के बाद एक्सप्रेस-वे पर दोनों क्षतिग्रस्त वाहनों की वजह से जाम लग गया. पुलिस ने क्रेन की सहायता से वाहनों को हटवाने के बाद मार्ग सुचारु कराया.

ये भी पढ़ेंः अंबेडकर की प्रतिमा खंडित करने पर नेताओं का फूटा गुस्सा, CM मान ने की निंदा; कहा- सख्त कार्रवाई की जाएगी

You may also like

LT logo

Feature Posts

Newsletter

@2026 Live Time. All Rights Reserved.

Are you sure want to unlock this post?
Unlock left : 0
Are you sure want to cancel subscription?