Home Latest News & Updates गाजियाबाद में कार ने बाइकसवारों को रौंदा, दो सगे भाइयों समेत तीन की मौत, दो गंभीर, परिजनों में कोहराम

गाजियाबाद में कार ने बाइकसवारों को रौंदा, दो सगे भाइयों समेत तीन की मौत, दो गंभीर, परिजनों में कोहराम

by Sanjay Kumar Srivastava 26 February 2025, 8:29 PM IST (Updated 26 February 2025, 8:30 PM IST)
26 February 2025, 8:29 PM IST (Updated 26 February 2025, 8:30 PM IST)
ACCIDENT

उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद में बुधवार को दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेस वे पर भीषण हादसा हो गया. हादसे में तीन श्रद्धालुओं की मौत हो गई, जबकि दो गंभीर घायल हो गए. हादसे के बाद परिजनों में कोहराम मच गया.

UP: उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद में बुधवार को दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेस वे पर भीषण हादसा हो गया. हादसे में तीन श्रद्धालुओं की मौत हो गई, जबकि दो गंभीर घायल हो गए. हादसे के बाद परिजनों में कोहराम मच गया. मृतकों में दो सगे भाई भी हैं. बताया जाता है कि तीन श्रद्धालु बाइक से हरिद्वार से जल लेकर गाजियाबाद लौट रहे थे. इस दौरान बाइक सवार जब दिल्ली मेरठ एक्सप्रेसवे पर पहुंचे तो कार ने श्रद्धालुओं की बाइक में टक्कर मार दी. जिससे बाइक सवार तीनों गंभीर घायल हो गए.

सूचना पर पहुंची पुलिस ने श्रद्धालुओं को अस्पताल पहुंचाया. जहां अस्पताल में डॉक्टरों ने तीनों को मृत घोषित कर दिया. तीनों मृतक हरियाणा के फरीदाबाद जिले के रहने वाले थे. मरने वालों में दो सगे भाई भी थे. पीड़ित परिजनों की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी चालक के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है. फरीदाबाद के थाना तिगांव के महमूदपुर गांव निवासी राहुल ने भोजपुर थाने में शिकायत दर्ज कराई है.

घटना में घायल राहुल ने बताया कि वह अपने चचेरे भाइयों देवेंद्र और हरेंद्र, थाना सेक्टर-75 फरीदाबाद के खेड़ी गांव निवासी अजय, सुनील और उसके भाई सुंदर तथा 15-20 साथियों के साथ कांवड़ लेने हरिद्वार गए थे. 25-26 फरवरी की देर रात करीब 1 बजे भोजपुर थाना क्षेत्र में दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेसवे से वापस लौट रहे थे.

उसका कहना था कि एक बाइक पर उसके भाई देवेंद्र, हरेंद्र तथा अजय जबकि दूसरी बाइक पर सुनील और सुंदर कांवड़ का इंतजार करने के लिए सड़क किनारे रुक गए थे. उसके अन्य साथी उनसे कुछ दूर टेंपो में बैठे हुए थे. इसी दौरान तेज रफ्तार कार कई वाहनों को ओवरटेक करती हुई आई और दोनों बाइक को रौंद डाला. घायलों को उपचार के लिए मणीपाल हॉस्पीटल गाजियाबाद में एडमिट कराया गया. जहां पर उपचार के दौरान देवेन्द्र, हरेन्द्र पुत्र और अजय फरीदाबाद (हरियाणा) को चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया.

ये भी पढ़ेंः Maharashtra: पुणे में सनसनीखेज वारदात, बस के अंदर महिला से दुष्कर्म, पैठण जाने के लिए पहुंची थी स्वारगेट

You may also like

LT logo

Feature Posts

Newsletter

@2026 Live Time. All Rights Reserved.

Are you sure want to unlock this post?
Unlock left : 0
Are you sure want to cancel subscription?