Home Latest News & Updates यूपी पुलिस की बड़ी कार्रवाई: शामली में मुठभेड़ के दौरान मारा गया एक लाख का इनामी फैजल

यूपी पुलिस की बड़ी कार्रवाई: शामली में मुठभेड़ के दौरान मारा गया एक लाख का इनामी फैजल

by Sanjay Kumar Srivastava 24 October 2025, 12:35 PM IST (Updated 24 October 2025, 12:38 PM IST)
24 October 2025, 12:35 PM IST (Updated 24 October 2025, 12:38 PM IST)
UP Police

UP Crime: झिंझाना थाना क्षेत्र के माछरोली रोड पर गुरुवार की देर शाम माजरा के जंगल क्षेत्र में पुलिस की ये मुठभेड़ हुई. मारा गया बदमाश संजीव जीवा गैंग का सदस्य था.

UP Crime: उत्तर प्रदेश के शामली जिले में पुलिस के साथ मुठभेड़ में एक लाख रुपये का इनामी बदमाश मारा गया. पुलिस ने बताया कि गुरुवार रात को हुई मुठभेड़ में मारा गया कुख्यात लखनऊ में मारे गए माफिया सरगना संजीव माहेश्वरी “जीवा” गिरोह का सदस्य था. शामली जिले के पुलिस अधीक्षक (एसपी) एनपी सिंह ने पत्रकारों को बताया कि गुरुवार की देर शाम झिंझाना थाना क्षेत्र के माछरोली रोड पर माजरा के जंगल क्षेत्र में पुलिस की ये मुठभेड़ हुई.

बरनावी गांव के दंपती से लूटपाट

एसपी ने बताया कि एक लाख रुपये का इनामी बदमाश फैजल और उसके एक साथी ने शाम करीब सवा छह बजे वेदखेड़ी बाग के पास भैयादूज का पर्व मना कर लौट रहे बरनावी गांव के एक दंपती से लूटपाट की. उनकी मोटरसाइकिल, मोबाइल फोन और तीन हजार रुपये नकद लूट लिए. पुलिस अधिकारी ने बताया कि जब दंपति ने विरोध किया तो बदमाशों ने उन पर गोलियां चला दीं और झिंझाना की ओर भाग गए. पुलिस के मुताबिक झिंझाना थाने और जिले की स्वाट इकाई की पुलिस टीमों ने चेकिंग अभियान के दौरान आरोपियों को रोका, जिसके बाद दोनों पक्षों में गोलीबारी हुई जिसमें फैसल को गोली लग गई जबकि एक बदमाश मौके से भाग गया.

फायरिंग में कांस्टेबल भी घायल

पुलिस ने बताया कि मुठभेड़ के दौरान दीपक नाम का एक पुलिस कांस्टेबल भी घायल हो गया. पुलिस अधीक्षक ने बताया कि आरोपी बदमाश और सिपाही को ऊन के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया और बाद में शामली के जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया, जहां डॉक्टरों ने फैसल को मृत घोषित कर दिया. कांस्टेबल दीपक का इलाज जारी है . एसपी ने बताया कि फैसल पर लूट, रंगदारी और हत्या के 24 से अधिक मामले दर्ज थे और वह शामली जिले में तीन मामलों में वांछित था. उन्होंने बताया कि उसके पास से एक लूटी हुई मोटरसाइकिल, दो तमंचे और कारतूस सहित दो मोटरसाइकिलें भी बरामद की गई हैं. उन्होंने बताया कि फरार आरोपी की तलाश की जा रही है.

ये भी पढ़ेंः आंध्र प्रदेश के करनूल में भीषण सड़क हादसा, बस और बाइक की टक्कर में 12 यात्रियों की मौत

You may also like

LT logo

Feature Posts

Newsletter

@2026 Live Time. All Rights Reserved.

Are you sure want to unlock this post?
Unlock left : 0
Are you sure want to cancel subscription?