Firozabad Kid Murder: उत्तर प्रदेश के फिरोजाबाद जिले की एक कोर्ट ने एक आदमी को अपने डेढ़ साल के भतीजे को बार-बार जमीन पर पटक-पटक कर मारने के जुर्म में मौत की सजा सुनाई है. एक सरकारी वकील ने शुक्रवार को यह जानकारी दी. जिला सरकारी वकील राजीव उपाध्याय के मुताबिक, कोर्ट ने गुरुवार को विराज को दोषी ठहराया और शुक्रवार को सजा का ऐलान किया. यह पूरा मामला दिल दहला देने वाला है.
40 दिन में कोर्ट ने सुनाई सजा
कोर्ट ने अपराध की संगीनता को देखतने हुए मात्र 40 दिनों में फैसला सुनाया है. प्रॉसिक्यूशन की तरफ से 13 गवाह पेश हुए, जबकि डिफेंस ने सिर्फ एक गवाह पेश किया. फिरोजाबाद के डिस्ट्रिक्ट और सेशन जज, डॉ. बब्बू सारंग ने इस केस को प्रायोरिटी बेसिस पर सुना और आरोपी जितेंद्र पाठक उर्फ विराज को मौत की सजा सुनाते हुए इसे खत्म कर दिया. विराज ने पुलिस को बताया था कि वह अपने भाई की पत्नी से शादी करना चाहता था और बेटा इसमें रुकावट बन रहा था. इसलिए उसने बच्चों को रास्ते हटाने के लिए उसकी हत्या कर दी.
भाभी से शादी करना चाहता था आरोपी
मूल रूप से अरांव की रहने वाली रति देवी की शादी फरवरी 2024 में बदायूं के रहने वाले सुमित कुमार से हुई थी. पति से अनबन के कारण वह पांच महीने से अपने माता-पिता के घर रह रही थी. विराज रिश्ते में रति का देवर लगता था. विराज अपनी भाभी रति से शादी करना चाहता था. पति से अनबन का फायदा उठाकर विराज ने रति से बात की और उसका भरोसा जीत लिया. फिर उसने उसके सामने शादी का प्रस्ताव रखा, लेकिन उसने मना कर दिया.
पटक-पटककर ली बच्चे की जान
अपनी जिद पूरी न होने पर विराज ने बच्चे को रास्ते से हटाने का प्लान बनाया, क्योंकि उसे लगा कि रति बच्चे के कारण उससे शादी नहीं करना चाहती. 30 मई को रति अपनी मां पिंकी देवी के साथ कानूनी सलाह लेने शिकोहाबाद आई थी. आरोपी विराज भी वहां आ गया. वह मासूम बच्चे आरव को टॉफी खरीदने के बहाने बाहर ले गया. घर से 50 मीटर दूर सुनसान सड़क पर उसने 27 सेकंड के अंदर बच्चे को पक्की सड़क पर कई बार पटका. बच्चे की मौत के बाद उसने लाश को दरवाजे पर फेंका और भाग गया. यह पूरी घटना CCTV में कैद हो गई. पुलिस ने देर रात मुठभेड़ के बाद आरोपी को गिरफ्तार कर लिया.
POCSO केस दर्ज होने से बौखलाया आरोपी, शिकायतकर्ता परिवार और अपने बीवी-बच्चों की हत्या की
News Source: PTI
