Home Latest News & Updates POCSO केस दर्ज होने से बौखलाया आरोपी, शिकायतकर्ता परिवार और अपने बीवी-बच्चों की हत्या की

POCSO केस दर्ज होने से बौखलाया आरोपी, शिकायतकर्ता परिवार और अपने बीवी-बच्चों की हत्या की

by Neha Singh 11 July 2026, 10:19 AM IST (Updated 11 July 2026, 10:20 AM IST)
11 July 2026, 10:19 AM IST (Updated 11 July 2026, 10:20 AM IST)
Telangana Murder

Telangana Murder: तेलंगाना के रंगारेड्डी जिले से एक दिल दहला वाला मामला सामने आया है. 35 साल का एक शख्स अपने ऊपर POCSO केस दर्ज होने से इतना बौखला गया कि उसने शिकायत करने वाली लड़की और उसके घर के दो सदस्यों की हत्या की बेरहमी से कर दी. इतना ही नहीं उसने अपनी बीवी और दो बच्चों को भी जान से मार दिया. पुलिस ने शनिवार को बताया कि POCSO केस में आरोपी पी राजकुमार ने अपनी बीवी, दो बच्चों और उसके खिलाफ शिकायत दर्ज कराने वाले परिवार के तीन सदस्यों समेत छह लोगों की हत्या कर दी. पुलिस मामले की जांच कर रही है.

दरांती और चाकू से किया वार

पुलिस ने बताया कि राजकुमार ने सबसे पहले में नाबालिग लड़की, उसकी मां और नानी को निशाना बनाया. इसके बाद शुक्रवार रात को उसने अपनी पत्नी और दो बच्चों की हत्या कर दी. यह घटना शाबाद मंडल के दैवलागुडा गांव में हुई. लड़की के परिवार की शिकायत के आधार पर इस साल मई में नाबालिग लड़की का पीछा करने के लिए उस आदमी पर POCSO एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया था. उसने हाल ही में इस मामले में अग्रिम जमानत ली थी. एक सीनियर पुलिस अधिकारी ने बताया कि आरोपी ने पीड़ितों पर दरांती और चाकू से वार किया और उनका गला रेत दिया.

फरार आरोपी

हत्याओं के तुरंत बाद, आरोपी ने अपने पिता को फोन किया और जुर्म कबूल कर लिया. फिर आरोपी के माता-पिता ने पुलिस को मामले की सूचना दी. राजकुमार मौके से भाग गया और अभी भी फरार है. अधिकारी ने कहा कि हत्याओं की सही वजह की जांच की जा रही है. पुलिस ने कहा कि जांचकर्ताओं को नाबालिग लड़की से गहरी रंजिश का शक है, लेकिन पत्नी और दो बच्चों की हत्या के पीछे का मकसद अभी पता नहीं चला है. उसकी गिरफ्तारी के बाद ही हत्या का कारण पूरी तरह से साफ हो पाएगा. हत्याओं के संबंध में दो केस दर्ज किए गए हैं.

मामले की जांच जारी

हत्या के हालात की अभी जांच चल रही है. पुलिस ने घटनास्थल को सुरक्षित कर लिया है और फोरेंसिक एक्सपर्ट सबूत इकट्ठा कर रहे हैं. अधिकारियों ने कहा कि जांच आगे बढ़ने पर और जानकारी सामने आएगी. जिन छह लोगों की हत्या की गई है, उनमें चित्याला रुक्क्कम्मा (65), चित्याला लक्ष्मी (45), एक नाबालिग लड़की (17), आरोपी की पत्नी पार्वती सरिता (30) और आरोपी के दो बेटे, परीक्षित (3) और दैविकित (2) शामिल हैं.

गर्दन से लेकर जांघ तक चाकू से गोदा, साइको बॉयफ्रेंड ने लड़की को बेरहमी से मारा, फिर किया ये कांड

News Source: PTI

You may also like

LT logo

Feature Posts

Newsletter

@2026 Live Time. All Rights Reserved.

Are you sure want to unlock this post?
Unlock left : 0
Are you sure want to cancel subscription?