Home Latest News & Updates महाराजगंज में दबिश देने गई पुलिस की गाड़ी पेड़ से टकराई, सब-इंस्पेक्टर की मौत, पांच पुलिसकर्मी गंभीर

महाराजगंज में दबिश देने गई पुलिस की गाड़ी पेड़ से टकराई, सब-इंस्पेक्टर की मौत, पांच पुलिसकर्मी गंभीर

by Sanjay Kumar Srivastava
0 comment
महाराजगंज में दबिश देने गई पुलिस की गाड़ी पेड़ से टकराई, सब-इंस्पेक्टर की मौत, 5 पुलिसकर्मी गंभीर

Road Accident: उत्तर प्रदेश के महाराजगंज जिले में बदमाशों की तलाश में दबिश देने गई पुलिसकर्मियों की गाड़ी हादसे का शिकार हो गई. हादसे में सब-इंस्पेक्टर की मौत हो गई, जबकि पांच पुलिसकर्मी गंभीर रूप से घायल हो गए.

Road Accident: उत्तर प्रदेश के महाराजगंज जिले में बदमाशों की तलाश में दबिश देने गई पुलिसकर्मियों की गाड़ी हादसे का शिकार हो गई. हादसे में सब-इंस्पेक्टर की मौत हो गई, जबकि पांच पुलिसकर्मी गंभीर रूप से घायल हो गए. हादसे की जानकारी मिलते ही पुलिसकर्मियों में शोक की लहर दौड़ गई. विभाग की तरफ से मृतक दारोगा के परिजनों को सूचना दे दी गई है. बताया जाता है कि चालक को झपकी आने से हादसा हुआ. उत्तर प्रदेश के महाराजगंज जिले में मंगलवार सुबह एक तेज रफ्तार पुलिस की एसयूवी पेड़ से टकरा गई. जिससे एक सब-इंस्पेक्टर की मौत हो गई और एक महिला अधिकारी समेत पांच पुलिसकर्मी घायल हो गए.

ड्राइवर के झपकी आने से हुआ हादसा

सर्किल ऑफिसर (कैंट) योगेंद्र सिंह ने बताया कि यह दुर्घटना मंगलवार सुबह करीब 6:30 बजे श्यामदेउर्वा थाना क्षेत्र के कटारारी इलाके के पास हुई, जब गोरखपुर से गई पुलिस टीम महाराजगंज में छापेमारी करके लौट रही थी. पुलिस ने प्रारंभिक जांच में पाया कि ड्राइवर को हाईवे पर गाड़ी चलाते समय नींद आ गई थी. सीओ सिंह ने बताया कि वाहन पहले डिवाइडर पर चढ़ा और फिर पेड़ से टकरा गया. सर्किल ऑफिसर (कैंट) ने कहा कि टक्कर इतनी जोरदार थी कि स्कॉर्पियो का अगला हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया. पुलिस टीम में वरिष्ठ सब-इंस्पेक्टर रमेश चंद्र कुशवाहा, सब-इंस्पेक्टर संतोष कुमार और गीता, दो कांस्टेबल और एक निजी ड्राइवर शामिल थे. पुलिस ने बताया कि स्थानीय निवासी मौके पर पहुंचे और घायल पुलिसकर्मियों को वाहन से बाहर निकालकर पुलिस को सूचना दी.

रामगढ़ताल पुलिस स्टेशन में तैनात थे मृतक दारोगा

अधिकारियों ने बताया कि घायलों को पहले पास के एक अस्पताल ले जाया गया और बाद में गोरखपुर के बीआरडी मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया. पुलिस ने बताया कि सब-इंस्पेक्टर संतोष कुमार ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया. वरिष्ठ सब-इंस्पेक्टर कुशवाहा और सब-इंस्पेक्टर गीता की हालत गंभीर बताई जा रही है, जबकि ड्राइवर खतरे से बाहर है. सिंह ने बताया कि दो अन्य पुलिसकर्मियों को मामूली चोटें आई हैं. पुलिस ने बताया कि संतोष कुमार बिहार के सिवान जिले के सहसरवां गांव के रहने वाले थे और गोरखपुर के रामगढ़ताल पुलिस स्टेशन में तैनात थे. घटना की सूचना मिलते ही उनके परिवार वाले गोरखपुर पहुंच गए.

ये भी पढ़ेंः रील बनाने निकला था रईसजादा, फिर इकलौते बेटे को SUV से कुचला; मां का छलका दर्द

News Source: Press Trust of India (PTI)

You may also like

LT logo

Feature Posts

Newsletter

@2026 Live Time. All Rights Reserved.

Are you sure want to unlock this post?
Unlock left : 0
Are you sure want to cancel subscription?