Home Latest News & Updates सलीम खान को लीलावती अस्पताल में भर्ती करवाया गया, पिता से मिलने पहुंचे सलमान खान और बेटियां

सलीम खान को लीलावती अस्पताल में भर्ती करवाया गया, पिता से मिलने पहुंचे सलमान खान और बेटियां

by Neha Singh
0 comment
Salim Khan Hospitalised

Salim Khan Hospitalised: दिग्गज स्क्रीनराइटर और सलमान खान के पिता सलीम खान को मुंबई के लीलावती अस्पताल में भर्ती करवाया गया है. पूरा खान परिवार उनकी चिंता कर रहा है.

17 February, 2026

दिग्गज स्क्रीनराइटर और सलमान खान के पिता सलीम खान को तबीयत बिगड़ गई है. 90 साल के सलीम खान को मुंबई के लीलावती अस्पताल में भर्ती करवाया गया है. सलीम खान ICU में भर्ती हैं. उनकी तबीयत बिगड़ने से पूरा खान परिवार चिंता में पड़ गया है, हालांकि उन्हें क्या हुआ इसको लेकर परिवार की तरफ से कोई जानकारी नहीं दी गई है. फैंस उनकी ठीक होने के लिए प्रार्थना कर रहे हैं.

सलमान-अलवीरा मिलने पहुंचे

सलमान खान अपने पिता से मिलने के लिए अस्पताल पहुंचे हैं. अस्पताल के बाहर उन्हें मीडिया ने कैप्चर किया. सलमान का चेहरा मायूस दिख रहा था और वे टेंशन में दिख रहे थे. सलीम खान की बेटी अलवीरा खान भी अपने पिता से मिलने पहुंची हैं. अलवीरा कार से उतरकर जल्दी से अस्पताल के अंदर चली गईं. अर्पिता और उनके पति आयुष शर्मा को भी अस्पताल के बाहर देखा गया है. अभी तक परिवार में से किसी ने भी इस बात की पुष्टि नहीं की है कि उन्हें क्या हुआ है.

दिग्गज राइटर हैं सलीम खान

खान “शोले”, “दीवार”, “यादों की बारात”और “ज़ंजीर” जैसी हिट फ़िल्मों के राइटर हैं. खान ने 70 के दशक में जावेद अख्तर के साथ मिलकर कई हिंदी सिनेमा क्लासिक्स लिखीं. सलीम खान ने अपना करियर एक्टिंग के साथ शुरू किया था, बाद में उन्होंने जावेद अख्तर के साथ राइटिंग की. उन्होंने पिछले साल नवंबर में अपना 90वां जन्मदिन मनाया था. सलीम खान के परिवार की बात करें तो उनकी पहली पत्नी सुशीला चरक हैं, जिनसे उनके 4 बच्चे हैं- सलमान खान, अरबाज खान, सोहेल खान और अलवीरा खान. सलीम खान ने अर्पिता को अडॉप्ट किया था. वहीं सलीम खान बाद में एक्ट्रेस हेलेन से शादी की थी. खान परिवार बॉलीवुड के सबसे खुशहाल परिवार में से है.

यह भी पढ़ें- अब ‘खामोश’ नहीं बैठेंगे शॉटगन! Shatrughan Sinha पहुंचे हाई कोर्ट, अपने अंदाज और डायलॉग्स पर मांगा हक

You may also like

LT logo

Feature Posts

Newsletter

@2026 Live Time. All Rights Reserved.

Are you sure want to unlock this post?
Unlock left : 0
Are you sure want to cancel subscription?