Home राज्यउत्तर प्रदेश प्रदूषण से निपटने में यूपी के ये शहर रहे अव्वल, जानिए गोरखपुर समेत इन शहरों की स्थिति

प्रदूषण से निपटने में यूपी के ये शहर रहे अव्वल, जानिए गोरखपुर समेत इन शहरों की स्थिति

by Nishant Pandey 11 September 2024, 7:11 PM IST
11 September 2024, 7:11 PM IST
प्रदूषण से निपटने में यूपी के ये शहर रहे अव्वल, जानिए गोरखपुर समेत इन शहरों की स्थिति- Live Times

National Clean Air Program: केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (CPCB) ने राष्ट्रीय स्वच्छ वायु कार्यक्रम के तहत 2024 के सबसे साफ हवा वाले शहरों की एक लिस्ट जारी की है.

11 September, 2024

National Clean Air Program: केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (CPCB) ने राष्ट्रीय स्वच्छ वायु कार्यक्रम के तहत 2024 के सबसे साफ हवा वाले शहरों की एक लिस्ट जारी की है. इस सर्वे में 10 लाख से अधिक आबादी वाले शहरों में गुजरात (Gujrat) के सूरत (Surat) को पहला स्थान मिला है. वहीं, मध्य प्रदेश के जबलपुर (Jabalpur) को दूसरा और उत्तर प्रदेश के आगरा (Agra) को तीसरा स्थान मिला है.

रायबरेली शहर को मिला पहला स्थान

बता दें कि सबसे साफ हवा वाले 3 लाख से कम आबादी वाले शहरों की लिस्ट में उत्तर प्रदेश के रायबरेली शहर को पहला स्थान मिला हैं. जबकि दूसरे स्थान पर तेलंगाना के नलगोंडा और तीसरे पर हिमाचल प्रदेश के नालागढ़ ने अपना कब्जा जमाया है. इस सर्वेक्षण के लिए सरकार ने 133 शहरों में वायु की गुणवत्ता को परखा है. इसमें बायोमास और नगरपालिका ठोस अपशिष्ट जलाना, सड़क की धूल, निर्माण और तोड़फोड़, वाहन उत्सर्जन और औद्योगिक उत्सर्जन का आकलन किया गया है.

फिरोजाबाद बना नंबर वन

स्वच्छ वायु सर्वेक्षण-2024 में 3 लाख से ज्यादा आबादी वाले शहरों में उत्तर प्रदेश का फिरोजाबाद नंबर वन है. इसे 197 अंक दिया गया है. इसके बाद इस लिस्ट में दूसरे स्थान पर अमरावती है. फिर तीसरे नंबर पर झांसी है. वहीं, गोरखपुर को चौथे और नवी मुंबई को 5वें नंबर पर रखा गया है. नोएडा को छठे स्थान पर रखा गया है.

यह भी पढ़ें: प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने लिखा पूर्व हॉकी खिलाड़ी को खत, जानिये क्या PM ने कहा – ‘शुक्रिया श्रीजेश’

You may also like

LT logo

Feature Posts

Newsletter

@2026 Live Time. All Rights Reserved.

Are you sure want to unlock this post?
Unlock left : 0
Are you sure want to cancel subscription?