Home Latest News & Updates 1.8 करोड़ के लोन के बदले मांगी थी घूस, देहरादून में बैंक मैनेजर और दो बिचौलिए गिरफ्तार, कर्मियों में हड़कंप

1.8 करोड़ के लोन के बदले मांगी थी घूस, देहरादून में बैंक मैनेजर और दो बिचौलिए गिरफ्तार, कर्मियों में हड़कंप

by Sanjay Kumar Srivastava 20 November 2026, 12:56 PM IST (Updated 20 November 2026, 12:57 PM IST)
20 November 2026, 12:56 PM IST (Updated 20 November 2026, 12:57 PM IST)
1.8 करोड़ के लोन के बदले मांगी थी घूस, देहरादून में बैंक मैनेजर और दो बिचौलिए गिरफ्तार, बैंककर्मियों में हड़कंप

Bribery Case: केंद्रीय जांच ब्यूरो ने देहरादून में 9 लाख रुपये की रिश्वत लेते बड़ौदा बैंक के मैनेजर और दो बिचौलियों को गिरफ्तार कर लिया. CBI की कार्रवाई से बैंककर्मियों में हड़कंप मच गया. केंद्रीय जांच ब्यूरो (CBI) ने बताया कि बैंक ऑफ बड़ौदा की एक शाखा के मैनेजर और दो बिचौलियों को गिरफ्तार किया गया है. इन पर आरोप है कि उन्होंने एक आवेदक को लोन मंजूर कराने के बदले में कमीशन की मांग की थी. CBI ने एक शिकायत के आधार पर 18 नवंबर को मामला दर्ज किया.

बैंक की इंदिरा नगर शाखा का मामला

यह मामला देहरादून में बैंक की इंदिरा नगर शाखा के मैनेजर और ‘डायरेक्ट सेलिंग एजेंट’ (DSA) के तौर पर काम करने वाले दो निजी व्यक्तियों के खिलाफ दर्ज किया गया. शिकायतकर्ता का आरोप था कि 1.8 करोड़ रुपये का लोन मंजूर कराने और उसे जारी करने के बदले में इन लोगों ने लोन की रकम का 5 प्रतिशत हिस्सा रिश्वत के तौर पर मांगा था. यह 5 प्रतिशत रकम 9 लाख रुपये बनती है. CBI ने बताया कि लोन मंजूर करने और जारी करने के लिए आरोपियों ने पहले ही शिकायतकर्ता से 2.5 लाख रुपये नकद रिश्वत के तौर पर ले लिए थे. इसके बाद, उन्होंने शिकायतकर्ता पर बाकी बचे 6.5 लाख रुपये का भुगतान करने के लिए दबाव डाला.

रिश्वत लेते रंगे हाथों दबोचा

CBI ने बताया कि आरोपियों के निर्देश पर शिकायतकर्ता ने उन्हें 3.8 लाख रुपये और 2.2 लाख रुपये (कुल 6 लाख रुपये) के दो बिना तारीख वाले चेक दिए और बताया कि 50,000 रुपये नकद दिए जाएंगे. सीबीआई ने 18 नवंबर को जाल बिछाया और एक डीएसए (DSA) को 50,000 रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों पकड़ लिया. इसके बाद, मामले में कथित संलिप्तता के लिए आरोपी ब्रांच मैनेजर और एक अन्य डीएसए को भी गिरफ्तार कर लिया गया. जांच एजेंसी ने तीनों आरोपियों के घरों की तलाशी ली और आपत्तिजनक दस्तावेज तथा नकदी जब्त की.

तीनों आरोपी न्यायिक हिरासत में

अधिकारियों ने बताया कि गुरुवार को तीनों आरोपियों को देहरादून की संबंधित अदालत में पेश किया गया, जहां से उन्हें न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया. पुलिस हिरासत रिमांड के लिए आवेदन पर 23 नवंबर को सुनवाई होगी, जबकि मामले की आगे की जांच जारी है. सीबीआई यह भी जांच करेगी कि इसके पहले किन लोगों ने लोन के लिए आवेदन किया था. क्या उन आवेदकों से भी लोन पास कराने के लिए रिश्वत ली गई थी.

ई-सिगरेट के जरिए छात्रों को धकेलते थे नशे में, गिरोह का भंडाफोड़, 10 गिरफ्तार, अंतरराष्ट्रीय स्तर पर जुड़े तार

You may also like

Live Times logo

Feature Posts

Newsletter

@2026 Live Time. All Rights Reserved.

Are you sure want to unlock this post?
Unlock left : 0
Are you sure want to cancel subscription?