Home Latest News & Updates दिल्ली की हवा फिर बिगड़ी! AQI पहुंचा 270, इन इलाकों में हालात सबसे ज्यादा खराब

दिल्ली की हवा फिर बिगड़ी! AQI पहुंचा 270, इन इलाकों में हालात सबसे ज्यादा खराब

by Preeti Pal 20 November 2026, 8:46 AM IST (Updated 20 November 2026, 8:47 AM IST)
20 November 2026, 8:46 AM IST (Updated 20 November 2026, 8:47 AM IST)
दिल्ली की हवा फिर बिगड़ी! AQI 270, कई इलाकों में 300 के पार पहुंचा प्रदूषण

Delhi AQI: दिल्ली में प्रदूषण से राहत की उम्मीद के बीच एक बार फिर हवा की गुणवत्ता खराब होती नजर आ रही है. शुक्रवार सुबह राजधानी का एयर क्वालिटी इंडेक्स (AQI) 270 दर्ज किया गया, जो ‘खराब’ श्रेणी में आता है. केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (CPCB) के आंकड़ों के मुताबिक, सुबह 7:05 बजे दिल्ली की हवा में PM2.5 प्रमुख प्रदूषक रहा. वहीं, शहर के कई इलाकों में AQI 300 के पार पहुंच गया, जिससे वहां हवा की गुणवत्ता बेहद खराब श्रेणी में दर्ज की गई.

इन इलाकों में 300 के पार

दिल्ली के अलग-अलग मॉनिटरिंग स्टेशनों पर प्रदूषण का स्तर काफी ऊंचा रहा. सिरिफोर्ट में AQI 348 दर्ज किया गया, जबकि जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय (JNU) में 338 और पूसा में 337 रहा. चांदनी चौक और बुराड़ी क्रॉसिंग में भी AQI 331 दर्ज किया गया. इसके अलावा ITO में 322, जहांगीरपुरी में 311, पंजाबी बाग में 309 और नॉर्थ कैंपस में 308 AQI रहा. वहीं, आरके पुरम में प्रदूषण का स्तर 259 और आनंद विहार में 267 दर्ज किया गया. ये दोनों इलाके खराब श्रेणी में रहे. CPCB के मुताबिक, AQI 0 से 50 तक अच्छा, 51 से 100 संतोषजनक, 101 से 200 मध्यम, 201 से 300 खराब, 301 से 400 बेहद खराब और 401 से 500 गंभीर श्रेणी में माना जाता है.

दिल्ली के ज्वाला नगर में बड़ा हादसा : दो मंजिला मकान ढहने से 3 साल की बच्ची समेत दो की मौत, 8 लोगों को बचाया

GRAP-3 के बाद बढ़ी चिंता

दिल्ली-NCR में हवा की गुणवत्ता में सुधार के बाद वायु गुणवत्ता प्रबंधन आयोग (CAQM) ने 17 नवंबर को GRAP के तीसरे चरण की पाबंदियां हटा दी थीं. इसके बाद दिल्ली के सभी सरकारी, सरकारी सहायता प्राप्त और मान्यता प्राप्त निजी स्कूलों में बच्चों के लिए फिजिकल क्लास फिर शुरू करने का निर्देश दिया गया था. हालांकि, प्रदूषण पर लगाम लगाने के लिए सरकार लगातार कदम उठा रही है. दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने बुधवार को दिल्ली प्रदूषण नियंत्रण समिति (DPCC) के इंटीग्रेटेड कमांड एंड कंट्रोल सेंटर में प्रदूषण नियंत्रण उपायों की समीक्षा की. उन्होंने अधिकारियों को सभी विभागों के बीच बेहतर तालमेल बनाने और जमीन पर असर दिखाने वाले कदम उठाने के निर्देश दिए.

निर्माण स्थलों पर सख्ती

मुख्यमंत्री ने नगर निगम और लोक निर्माण विभाग को सड़कों, फुटपाथों और सेंट्रल वर्ज की सफाई तेज करने को कहा. इसके लिए मशीनों से सफाई, पानी का छिड़काव और रोड वॉशिंग पर जोर दिया गया. निर्माण और तोड़फोड़ वाली जगहों पर भी निरीक्षण बढ़ाया गया है. अधिकारियों को ग्रीन नेट, बैरिकेड और विंडब्रेकर लगाने के निर्देश दिए गए हैं, ताकि धूल को फैलने से रोका जा सके. सरकार का कहना है कि प्रदूषण फैलाने वाले सभी स्रोतों पर सख्ती जारी रहेगी. फिलहाल दिल्लीवालों के लिए साफ हवा का इंतजार एक बार फिर लंबा होता नजर आ रहा है.

News Source: ANI

दिल्ली की हवा में फिर बढ़ा प्रदूषण! GRAP-3 हटने के अगले दिन कई इलाकों में हालत बहुत खराब

You may also like

Live Times logo

Feature Posts

Newsletter

@2026 Live Time. All Rights Reserved.

Are you sure want to unlock this post?
Unlock left : 0
Are you sure want to cancel subscription?