Home Top News असली के नाम पर व्यापारी को थमाए 40 लाख के जाली नोट, जाल बिछाकर पुलिस ने दो को दबोचा

असली के नाम पर व्यापारी को थमाए 40 लाख के जाली नोट, जाल बिछाकर पुलिस ने दो को दबोचा

by Sanjay Kumar Srivastava 20 November 2026, 7:48 PM IST (Updated 20 November 2026, 7:56 PM IST)
20 November 2026, 7:48 PM IST (Updated 20 November 2026, 7:56 PM IST)
अहमदाबाद में असली के नाम पर व्यापारी को थमाए 40 लाख के जाली नोट, पुलिस ने जाल बिछाकर दो को दबोचा

Fake Currency: गुजरात के अहमदाबाद में पुलिस ने नकली नोटों के रैकेट का भंडाफोड़ करते हुए दो लोगों को गिरफ्तार किया है. गिरोह ने एक व्यापारी को असली के नाम पर 40 लाख के नकली नोट थमा दिए. जब व्यापारी को अपने साथ हुई धोखाधड़ी का एहसास हुआ तो उसने पुलिस से शिकायत की. जांच के आधार पर पुलिस ने आरोपियों को पकड़ने के लिए जाल बिछाया और गुरुवार को अहमदाबाद में एक पेट्रोल पंप के पास से आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया. इनकी पहचान दिल्ली के रहने वाले राहुल सिंह ठाकुर (23) और राजस्थान के बीकानेर जिले के रहने वाले मालचंद शर्मा (30) के रूप में हुई है.

बिजनेस पार्टनर ने की धोखाधड़ी

घाटलोडिया पुलिस स्टेशन के अधिकारी ने बताया कि यह मामला तब सामने आया जब मंगलवार को मेहसाणा जिले के उंझा कस्बे में एक व्यापारी के साथ मनी ट्रांसफर सेवा के जरिए 40 लाख रुपये की धोखाधड़ी की गई. व्यापारी के प्रतिनिधियों को आठ बंडल मिले, जिनमें से प्रत्येक में 5 लाख रुपये होने का दावा किया गया था. हालांकि, बाद में पता चला कि ये सभी नोट नकली थे. गांधीनगर के रहने वाले व्यापारी पटेल ने बताया कि उनके मामा रोहित कुमार पटेल, जो मेहसाणा के उंझा में एक ट्रेडिंग फर्म चलाते हैं, उन्हें महाराष्ट्र के नागपुर के एक बिजनेस पार्टनर से 40 लाख रुपये मिलने वाले थे. यह पेमेंट एक ऑनलाइन फर्म के जरिए भेजा गया था.

17 बंडल में मिले पांच सौ के नकली नोट

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि इस धोखाधड़ी के बाद शिकायतकर्ता के परिवार ने आरोपियों को पकड़ने के लिए अहमदाबाद में एक और कैश डिलीवरी का जाल बिछाने का फैसला किया. उन्होंने बताया कि घाटलोडिया पुलिस की मदद से यह जाल बिछाया गया, जब एक व्यक्ति ने शिकायतकर्ता के पिता से व्हाट्सएप पर संपर्क करके बताया कि पेमेंट आ गया है. इसके बाद दोनों आरोपी ठाकुर और शर्मा बैग लेकर शहर के पारसनगर पेट्रोल पंप के पास पहुंचे और रिकेन तथा उनके पिता को नोटों के बंडल दिखाने लगे. इस बीच पुलिस ने दोनों आरोपियों को पकड़ लिया. उनके पास मौजूद एक बैग से 17 बंडल मिले, जिनमें कुल 1,666 नकली नोट पांच सौ के थे.

बंडलों पर लगे थे ICICI बैंक जैसे लेबल

बताया गया कि हर बंडल में 500 के 98 नोट थे, जिन पर ‘चिल्ड्रन बैंक ऑफ इंडिया’, ‘भारतीय मनोरंजन बैंक’ और ‘फाइव हंड्रेड कूपन’ लिखा हुआ था. इन बंडलों पर ICICI बैंक जैसे लेबल भी लगे थे, ताकि वे असली लगे. पूछताछ के दौरान शर्मा ने पुलिस को बताया कि नोएडा में रहने वाले उसके भाई गजानन शर्मा ने उसे धनराज नाम के एक व्यक्ति से मिलवाया था. धनराज ने दोनों आरोपियों को दिल्ली के एक रेलवे स्टेशन पर वरुण नाम के व्यक्ति से ये बंडल लेने और उन्हें अहमदाबाद में शिकायतकर्ता के पिता नरेंद्र पटेल तक पहुंचाने के लिए कहा था. आरोपियों ने बताया कि इस काम के लिए उन्हें 5,000-5,000 रुपये देने का वादा किया गया था. राहुल और मालचंद के अलावा गजानन, धनराज और वरुण के खिलाफ भी भारतीय न्याय संहिता की संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है. इस पूरे रैकेट और इसमें आरोपियों की भूमिका को लेकर आगे की जांच चल रही है.

लॉरेंस बिश्नोई के भाई के नाम पर 60 लाख की रंगदारी , लिफाफे में भेजा आधा नोट, मास्टरमाइंड को दबोचा

You may also like

Live Times logo

Feature Posts

Newsletter

@2026 Live Time. All Rights Reserved.

Are you sure want to unlock this post?
Unlock left : 0
Are you sure want to cancel subscription?