Home Latest News & Updates लॉरेंस बिश्नोई के भाई के नाम पर 60 लाख की रंगदारी , लिफाफे में भेजा आधा नोट, मास्टरमाइंड को दबोचा

लॉरेंस बिश्नोई के भाई के नाम पर 60 लाख की रंगदारी , लिफाफे में भेजा आधा नोट, मास्टरमाइंड को दबोचा

by Sanjay Kumar Srivastava 20 November 2026, 5:27 PM IST (Updated 20 November 2026, 5:28 PM IST)
20 November 2026, 5:27 PM IST (Updated 20 November 2026, 5:28 PM IST)
लॉरेंस बिश्नोई के भाई के नाम पर 60 लाख की रंगदारी, लिफाफे में भेजा आधा नोट, दिल्ली पुलिस ने मास्टरमाइंड को दबोचा

Lawrence Bishnoi: देश की राजधानी दिल्ली में गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई के भाई अनमोल बिश्नोई के नाम का इस्तेमाल कर एक बड़े व्यवसायी से 60 लाख रुपये की रंगदारी मांगने का सनसनीखेज मामला सामने आया है. दिल्ली पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए इस हाई-प्रोफाइल धमकी के पीछे के मास्टरमाइंड 27 वर्षीय आशु मौर्य को धर दबोचा है. जनकपुरी इलाके में रहने वाले एक व्यवसायी और उनके परिवार के होश तब उड़ गए, जब उन्हें खुद को गैंगस्टर अनमोल बिश्नोई बताने वाले शख्स से 60 लाख रुपये की फिरौती के धमकी भरे मैसेज मिले.

मानेसर से दिल्ली पहुंचा था लिफाफा

दहशत फैलाने के लिए आरोपी ने फिल्मी तरीका अपनाया और एक बाइक चालक के जरिए व्यवसायी के घर एक लिफाफा भिजवाया. इस लिफाफे में 10 रुपये के नोट का लैमिनेट किया हुआ आधा हिस्सा था. पीड़ित की शिकायत पर जनकपुरी पुलिस ने तुरंत जांच शुरू की. आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगालने पर पुलिस ने 22 वर्षीय बाइक चालक पंकज गौतम की पहचान की. पुलिस की पूछताछ में पंकज ने बताया कि उसे यह डिलीवरी का काम ऑनलाइन मिला था और उसने गुरुग्राम के मानेसर से यह लिफाफा लेकर दिल्ली पहुंचाया था. इसके बाद पुलिस की साइबर और तकनीकी टीम ने मोबाइल नंबरों की कड़ियां जोड़ीं.

मोबाइल नंबर के जरिए आरोपी तक पहुंची पुलिस

मोबाइल नंबर के जरिए पुलिस उत्तर प्रदेश के रायबरेली निवासी आशु मौर्य तक पहुंची. पुलिस ने जाल बिछाकर आरोपी आशु को गिरफ्तार कर लिया है. पुलिस अब यह पता लगाने में जुटी है कि क्या उसका वास्तव में बिश्नोई गैंग से कोई संपर्क है या उसने केवल खौफ के नाम पर मोटी रकम ऐंठने की साजिश रची थी. इस संबंध में एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि पूछताछ के दौरान मौर्य ने खुलासा किया कि उसे पैसों की जरूरत थी और उसने शिकायतकर्ता से 60 लाख रुपये ऐंठने की योजना बनाई थी. उसके पिता पिछले 27 सालों से व्यवसायी के यहां ड्राइवर के तौर पर काम कर रहे थे, इसलिए वह उस परिवार को अच्छी तरह जानता था.

चार मोबाइल फोन, एक टैबलेट, एक सिम कार्ड बरामद

अधिकारी ने बताया कि आरोपी ने अनमोल बिश्नोई बनकर बात करने का फैसला किया, क्योंकि उसे लगा कि लॉरेंस बिश्नोई गैंग से जुड़े नाम का इस्तेमाल करने से कारोबारी डर जाएगा और पैसे दे देगा. पुलिस ने बताया कि अपनी योजना को अंजाम देने के लिए मौर्य ने 10 रुपये के एक नोट को आधा फाड़कर उसे लैमिनेट किया, एक लिफाफे में रखा और ऑनलाइन डिलीवरी सर्विस के जरिए शिकायतकर्ता के पास भेज दिया. इसके बाद, उसने खुद को अनमोल बिश्नोई बताकर शिकायतकर्ता की पत्नी को धमकी भरे मैसेज भेजे. उसके पास से चार मोबाइल फोन, एक टैबलेट, एक सिम कार्ड और लैमिनेट किए गए नोट का बचा हुआ आधा हिस्सा बरामद किया गया है.

ONGC की पाइपलाइन से 8 हजार लीटर कच्चा तेल चोरी, गुजरात ATS ने किया गिरोह का पर्दाफाश, 6 गिरफ्तार

You may also like

Live Times logo

Feature Posts

Newsletter

@2026 Live Time. All Rights Reserved.

Are you sure want to unlock this post?
Unlock left : 0
Are you sure want to cancel subscription?