Home धर्म गाजियाबाद के इस मंदिर में होती है कुत्ते की पूजा, वजह जान रह जाएंगे हैरान

गाजियाबाद के इस मंदिर में होती है कुत्ते की पूजा, वजह जान रह जाएंगे हैरान

by Rashmi Rani 30 April 2024, 7:26 PM IST (Updated 29 August 2025, 11:25 AM IST)
30 April 2024, 7:26 PM IST (Updated 29 August 2025, 11:25 AM IST)
Dog Temple

Dog Temple: इस मंदिर में कुत्ते की मूर्ति लगी है. इस मंदिर में कुत्ते की पूजा होती है. लोगों का ऐसा माना है कि जब भी किसी को कुत्ता काट लेता है तो वो इस मंदिर में आता है.

30 April, 2024

Dog Temple: आपने अब तक हर तरह के धर्म के अनुसार भगवान के न जाने कितने ही मंदिरों को देखा होगा, लेकिन दिल्ली से सटे उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद में एक ऐसा मंदिर है. जिसके बारे में सुनकर आप हैरान हो जाएंगे. इस मंदिर में कुत्ते की मूर्ति लगी है. इस मंदिर में कुत्ते की पूजा होती है. लोगों का ऐसा माना है कि जब भी किसी को कुत्ता काट लेता है तो वो इस मंदिर में आता है. यहां एक तलाब है जहां लोग नहाते और कपड़े वहीं छोड़ देते हैं. ऐसा करने से कुत्ते काटने के इंजेक्शन लगवाने की आवश्यकता नहीं होती है और वह खुद ब खुद ठीक हो जाता है.

कैसे बना यह मंदिर

गाजियाबाद के चिपियाना गांव के शिव मंदिर में कुत्ते की मूर्ति लगी है. ऐसी मान्यता है कि कुत्ते के मालिक ने कर्ज नहीं चुका पाने पर उसे एक जमींदार के पास गिरवी रख दिया था. कुत्ते ने जमींदार के घर में चोरी करने वाले चोर को पकड़ने में मदद की, तो खुश होकर उसने कुत्ते को आजाद कर दिया,लेकिन कुत्ते के असली मालिक को लगा कि वो जमींदार के घर से भाग आया है और इस गलतफहमी में उसने उसे मार डाला.जब उसे अपनी गलती का एहसास हुआ, तो उसने कुत्ते की मूर्ति वाला ये मंदिर बनवा दिया. इलाके के लोगों का मानना है कि कुत्तों के काटने पर अगर कोई यहां आकर प्रार्थना करता है, तो वो ठीक हो जाता है.

लोगों को पहले रेबीज का टीका लगवाना चाहिए – पुजारी

लाल कुआं के नजदीक चिपियाना गांव में कुत्ते की समाधि बनाई गई, जिसे अब भव्य मंदिर का रूप दे दिया गया है. इस मंदिर में खास तौर पर वो लोग आते हैं जिन्हें किसी कुत्ते ने काटा हो . यहां आकर पूजा करते हैं और प्रसाद चढ़ाते हैं. कुत्ते की समाधि के ठीक सामने एक तालाब भी है. लोगों का ऐसा माना है कि अगर किसी को भी कुत्ते ने काटा लिया है तो वो अगर रविवार के दिन इस तलाब में नहाकर कपड़े वहीं छोड़ देता है तो वो ठीक हो जाता है. हालांकि मंदिर के पुजारी की सलाह है कि कुत्ते के काटने से पीड़ित लोगों को पहले रेबीज का टीका लगवाना चाहिए और उसके बाद ही यहां पूजा करने आना चाहिए. उनका कहना है कि कुत्ते के काटने से अगर बाद में कोई बुरा असर होने वाला होता है, तो इस मंदिर में प्रार्थना करने से वो टल जाता है.

यह भी पढ़ेंः  ब्रेकिंग न्यूज़ से लेकर ताज़ा खबरों तक, भारत का टॉप हिंदी न्यूज़ चैनल

You may also like

LT logo

Feature Posts

Newsletter

@2026 Live Time. All Rights Reserved.

Are you sure want to unlock this post?
Unlock left : 0
Are you sure want to cancel subscription?