Home धर्म चैत्र महीना शुरू; नवरात्रि से लेकर हनुमान जयंती तक, इस महीने पड़ेंगे ये त्योहार, देखें पूरी लिस्ट

चैत्र महीना शुरू; नवरात्रि से लेकर हनुमान जयंती तक, इस महीने पड़ेंगे ये त्योहार, देखें पूरी लिस्ट

by Neha Singh 5 March 2026, 1:09 PM IST (Updated 10 March 2026, 3:06 PM IST)
5 March 2026, 1:09 PM IST (Updated 10 March 2026, 3:06 PM IST)
फुटबॉल ही नहीं, Olives के मामले में भी ये देश है नंबर वन! जानें आखिर कहां से आता है 'हरा सोना'

Chaitra Festival List: चैत्र महीने से ही हिंदू नववर्ष की शुरुआत होती है. इस महीने कई सारे त्योहार पड़ते हैं. यहां आपको सभी त्योहारों की लिस्ट दी गई है.

5 March, 2026

होली के दिन से चैत्र महीने की शुरुआत हो जाती है. तिथि के अनुसार चैत्र महीने की शुरुआत 3 मार्च की शाम से हो गई है और यह माह 2 अप्रैल को खत्म होगा. चैत्र महीने का सनातन धर्म में खास महत्व है. चैत्र महीने से ही हिंदू नववर्ष की शुरुआत होती है. हिंदू नववर्ष के पहले दिन से चैत्र नवरात्रि भी शुरु होते हैं. इस महीने कई सारे त्योहार पड़ते हैं. कई लोग त्योहारों की तारीख याद नहीं रख पाते. आज हम आपको चैत्र महीने में पड़ने वाले सभी त्योहारों की लिस्ट दे रहे हैं. आप तारीख और त्योहार नोट कर लें.

देखें त्योहारों की लिस्ट

  • 4 मार्च, 2026 – होली, चैत्र महीना और हिंदू नववर्ष की शुरुआत
  • 5 मार्च, 2026 – होली भाई दूज
  • 6 मार्च, 2026 – भालचंद्र संकष्टी चतुर्थी
  • 8 मार्च, 2026 – रंग पंचमी
  • 10 मार्च, 2026 – शीतला सप्तमी
  • 11 मार्च, 2026 – शीतला अष्टमी, बसौड़ा, कालाष्टमी और कृष्ण जन्माष्टमी (महीने की)
  • 15 मार्च, 2026 – कृष्ण नरसिंह द्वादशी, पापमोचनी एकादशी, मीन संक्रांति
  • 16 मार्च, 2026 – प्रदोष व्रत। 17 मार्च, 2026 – महीने की शिवरात्रि
  • 18 मार्च, 2026 – दर्श अमावस्या
  • 19 मार्च, 2026 – युगादि, गुड़ी पड़वा और चैत्र नवरात्रि की शुरुआत
  • 20 मार्च, 2026 – झूलेलाल जयंती, चंद्र दर्शन
  • 21 मार्च, 2026 – मत्स्य जयंती, गौरी पूजा, गणगौर
  • 22 मार्च, 2026 – वासुदेव चतुर्थी
  • 23 मार्च, 2026 – लक्ष्मी पंचमी, मासिक कार्तिगाई
  • 24 मार्च, 2026 – स्कंद षष्ठी, रोहिणी व्रत, यमुना छठ
  • 26 मार्च, 2026 – महातारा जयंती, अशोक अष्टमी व्रत, मासिक दुर्गाष्टमी
  • 27 मार्च, 2026 – राम नवमी, स्वामीनारायण जयंती
  • 29 मार्च, 2026 – कामदा एकादशी, वामन द्वादशी
  • 30 मार्च, 2026 – प्रदोष व्रत (शुक्ल)
  • 31 मार्च, 2026 – महावीर जयंती
  • 2 अप्रैल, 2026 – हनुमान जयंती, चैत्र पूर्णिमा व्रत

चैत्र नवरात्रि

हिंदू कैलेंडर के अनुसार, इस साल चैत्र महीने के शुक्ल पक्ष की प्रतिपदा तिथि 19 मार्च को सुबह 6:52 बजे शुरू होगी। यह तिथि 20 मार्च को सुबह 4:52 बजे खत्म होगी. इसलिए, चैत्र नवरात्रि 19 मार्च से शुरू होगी. नवरात्रि 27 मार्च को राम नवमी के साथ खत्म होगी.

यह भी पढें- सूर्य से बदला लेता है राहु, अमृत के पीछे शुरू हुई दुश्मनी; जानें सूर्य ग्रहण के पीछे की पौराणिक कहानी

You may also like

LT logo

Feature Posts

Newsletter

@2026 Live Time. All Rights Reserved.

Are you sure want to unlock this post?
Unlock left : 0
Are you sure want to cancel subscription?