Char Dham Registration 2026: चार धाम यात्रा का रजिस्ट्रेशन आज से शुरू हो गया है. 19 अप्रैल से उत्तराखंड चार धाम यात्रा शुरू होने जा रही है.
- देहरादून से मयंक राय की रिपोर्ट
6 March, 2026
चार धाम यात्रा पर जाने वाले भक्तों का इंतजार अब खत्म हो गया है. उत्तराखंड के चारों धामों के लिए आज 6 मार्च से ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन शुरू हो गए हैं. उत्तराखंड में हर साल चारों धामों के दर्शन करने के लिए श्रद्धालु देशभर और विदेशों से आते हैं. साल 2025 में उत्तराखंड में 50 लाख से ज्यादा श्रद्धालु दर्शन करने चारों धाम पहुंचे थे. 19 अप्रैल से उत्तराखंड चार धाम यात्रा शुरू होने जा रही है. उससे पहले राज्य सरकार ने 6 मार्च 2026 से चारों धामों में दर्शन करने के लिए आने वाले श्रद्धालुओं के लिए ऑनलाइन पंजीकरण शुरू किया जाएगा जिसमें 70 फीसदी ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन चारों धामों के लिए किया जाएगा तो वहीं 30% ऑफलाइन पंजीकरण की सुविधा रखी गई है.

कब खुलेंगे कपाट
उत्तराखंड के चारों धामों के कपाट 19 अप्रैल से खुल जाएंगे जिसमें यमुनोत्री और गंगोत्री धाम के कपाट 19 अप्रैल 2026 को खुलेंगे. वहीं केदारनाथ धाम के कपाट 22 अप्रैल और बद्रीनाथ धाम के कपाट 23 अप्रैल को श्रद्धालुओं के लिए आगामी 6 माह के लिए खोल दिए जाएंगे. चारधाम यात्रा 2026 में आने वाले श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए ऑनलाइन पंजीकरण 06 मार्च 2026 को सुबह 7 बजे से प्रारम्भ किए जाएंगे. श्रद्धालु अपना पंजीकरण मोबाइल ऐप एवं वेबलिंक के माध्यम से कर सकते हैं.
ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन

रजिस्ट्रेशन करने के लिए आपको registrationandtouristcare.uk.gov.in पर जाना होगा. होमपेज पर ‘Register Here’ पर क्लिक करें और आगे का प्रक्रिया पूरी करें. वही मोबाइल ऐप के जरिए भी ऑनलाइन पंजीकरण किया जा सकता है. इसके लिए Tourist Care Uttarakhand App डाउनलोड करें. भारतीय श्रद्धालू अपना पंजीकरण आधार कार्ड के माध्यम से कर सकेंगे. वहीं विदेशी श्रद्धालुओं के लिए ई-मेल आईडी की सुविधा उपलब्ध कराई गई है.
पंजीकरण केंद्र
जो श्रद्धालु ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन नहीं करा सकते. वे पंजीकरण केंद्रों पर जा सकते हैं. इन भौतिक काउंटरों पर पंजीकरण सेवा कपाट खुलने से दो दिन पहले, 17 अप्रैल 2026 से शुरु की जाएगी. ऑफलाइन पंजीकरण केंद्र नीचे लिखी गई जगहों पर लगाए जाएंगे.
- यात्रा पंजीकरण केन्द्र एवं ट्रॉजिट कैम्प ऋषिकेश
- पंजीकरण केन्द्र ऋषिकुल ग्राउंड हरिद्वार
- पंजीकरण केन्द्र विकास नगर
टोल फ्री नंबर
श्रद्धालु किसी भी प्रकार की जानकारी या असुविधा होने पर टोल फ्री नंबर 0135-1364 पर 24×7 कॉल कर जानकारी प्राप्त कर सकते हैं. इसके साथ ही कुछ नए ऑफलाइन पंजीकरण केंद्र भी बनाने की विचार चल रहा ताकि चार धाम आने वाले श्रद्धालुओं के लिए पंजीकरण आसान हो सके. चारधाम यात्रा में आने वाले सभी श्रद्धालुओं से अनुरोध है कि यात्रा को व्यवस्थित बनाने के लिए जल्द से जल्द अपना पंजीकरण करवा लें.
यह भी पढ़ें- चैत्र महीना शुरू; नवरात्रि से लेकर हनुमान जयंती तक, इस महीने पड़ेंगे ये त्योहार, देखें पूरी लिस्ट
