Sutlej River: भारत अलग-अलग कल्चर, त्योहार और आर्ट का ही नहीं बल्कि नदियों का भी देश है. गंगा, यमुना,सरस्वती, ब्रह्मपुत्र, गोदावरी, नर्मदा और कृष्णा जैसी बहुत सी नदियां यहां बहती हैं. फिर जब भारत की नदियों की बात हो और सतलुज का नाम न आए, ऐसा शायद ही कभी होता हो. हिमालय की गोद से निकलने वाली ये खूबसूरत नदी सिर्फ पानी की धारा नहीं, बल्कि हजारों साल पुरानी हिस्ट्री, सिविलाइजेशन, वॉर और ज्योग्राफी की गवाह भी है. लेकिन सतलुज नदी से जुड़ा एक ऐसा इंटरेस्टिंग फैक्ट है, जिसके बारे में बहुत कम लोग जानते हैं. अधिकांश लोगों को लगता है कि सतलुज नदी का उद्गम कैलाश पर्वत और मानसरोवर झील के पास तिब्बती पठार में है, तो ये नेपाल से होकर भी गुजरती होगी. लेकिन सच्चाई इससे बिल्कुल अलग है. हैरानी की बात है कि, कैलाश पर्वत के बहुत करीब जन्म लेने के बावजूद सतलुज नदी कभी नेपाल की धरती को नहीं छूती.
आखिर ऐसा क्यों है?
फिर सवाल उठता है कि आखिर ऐसा क्यों है? और जब ये नदी नेपाल से होकर नहीं बहती, तो फिर नेपाल के इतिहास में इसका नाम क्यों दर्ज है? अगर आप भी इस सवाल का जवाब जानना चाहते हैं तो, ये आर्टिकल आपके लिए ही है. आज जानते हैं सतलुज नदी की पूरी कहानी, जो किसी थ्रिलिंग हिस्टोरिक जर्नी से कम नहीं है.

सतलुज का जन्म
सतलुज नदी की शुरुआत तिब्बत यानी चीन के तिब्बती पठार में कैलाश पर्वत की दक्षिणी ढलानों के पास होती है. इसका स्रोत मानसरोवर झील के पास राक्षसताल यानी राक्षस झील को माना जाता है. तिब्बत में इस नदी को लोंगचेन खाबाब के नाम से जाना जाता है. यहीं से निकलने के बाद सतलुज नदी पश्चिम दिशा की तरफ बहना शुरू करती है. इसके बाद ये भारत में हिमाचल प्रदेश के किन्नौर जिले में शिपकी ला दर्रे से एंट्री करती है. ये जगह समुद्र तल से लगभग 3,930 मीटर की ऊंचाई पर है. भारत में एंट्री करने के बाद सतलुज हिमाचल प्रदेश के कई इलाकों से गुजरती हुई पंजाब पहुंचती है. इसके बाद आखिर में पाकिस्तान में एंट्री कर जाती है. यानी सतलुज नदी का पूरा सफर चीन के तिब्बत, भारत और पाकिस्तान तक लिमिटेड रहता है. लेकिन नेपाल इस पूरी जर्नी में कहीं भी नहीं आता.
Kailash Mansarovar जर्नी की पूरी गाइड! कैसे पहुंचें, कितना आएगा खर्च और किन बातों का रखें ध्यान
फिर नेपाल से क्या है रिश्ता?
हैरानी की बात है कि ये नदी नेपाल में नहीं बहली, लेकिन फिर भी वहां से इसका रिश्ता है. यहीं से शुरू होती है सतलुज की सबसे दिलचस्प कहानी. भले ही, ये नदी कभी नेपाल से नहीं गुजरती, लेकिन करीब 200 साल पहले नेपाल के इतिहास में इसकी बड़ी खास जगह हुआ करती थी. दरअसल, 19वीं शताब्दी की शुरुआत में गोरखा साम्राज्य लगातार अपने राज्य का विस्तार कर रहा था. उस टाइम नेपाल की सेना साउथ की तरफ बढ़ते-बढ़ते सतलुज नदी तक पहुंच गई थी. इतना ही नहीं, गोरखा सैनिकों ने सतलुज नदी को पार करके कांगड़ा क्षेत्र तक सैन्य अभियान भी चलाया था. उस टाइम ऐसा लगने लगा था, जैसे नेपाल का साम्राज्य सतलुज नदी के पार तक फैल जाएगा. लेकिन नेपाल का ये सपना लंबा नहीं चला और जल्दी ही टूट गया.
महाराजा रणजीत सिंह की एंट्री
गोरखाओं का मुकाबला करने के लिए साल 1809 में कांगड़ा के राजा संसार चंद ने सिख साम्राज्य के महान शासक महाराजा रणजीत सिंह से मदद मांगी. रणजीत सिंह की सेना ने गोरखा सैनिकों को तगड़ी टक्कर दी और आखिरकार उन्हें हरा दिया. यही वो युद्ध था जिसने नेपाल के पश्चिम की तरफ विस्तार पर हमेशा के लिए फुल स्टॉप लगा दिया. हालांकि, सतलुज कभी नेपाल के ज्योग्राफिकल बॉर्डर का हिस्सा नहीं बनी, लेकिन ये नेपाल के सैन्य इतिहास का एक अहम चैप्टर जरूर बन गई.
भक्ति का संगम: महाप्रभु जगन्नाथ का पावन स्नान उत्सव सोमवार को, उमड़ेगा 4 लाख भक्तों का सैलाब
हजारों साल पुरानी नदी
वैसे, कम ही लोग जानते है कि, सतलुज भारतीय उपमहाद्वीप की सबसे पुरानी नदियों में से एक मानी जाती है. वैदिक काल में इसे सतुद्री के नाम से जाना जाता था. वहीं, संस्कृत ग्रंथों में इस नदी का नाम शतद्रु मिलता है. कई इतिहासकारों का मानना है कि ये नदी हजारों सालों से हिमालय की बदलती संरचना के साथ अपना रास्ता बदलती रही है. इसी वजह से सतलुज नदी ने कई सभ्यताओं और बस्तियों के विकास में बड़ी भूमिका निभाई है.

1400 किलोमीटर का सफर
सतलुज नदी की कुल लंबाई लगभग 1,400 किलोमीटर यानी करीब 900 मील है. हिमाचल प्रदेश में ये सबसे लंबी नदी मानी जाती है. भारत में एंट्री करने के बाद ये किन्नौर, शिमला, कुल्लू, मंडी, सोलन और बिलासपुर जैसे जिलों से बहती हुई गुजरती है. इसके बाद ये पंजाब पहुंचती है, जहां इसकी जलधारा लाखों किसानों की खेती के लिए उनका सहारा बन जाती है. पंजाब के साथ-साथ ये नदी नॉर्थ इंडिया एग्रीकल्चर सिस्टम के लिए भी बड़ी खास है. दरअसल, इस नदी का पानी नहरों और सिंचाई प्रोजेक्ट्स के जरिए पंजाब, हरियाणा और आसपास के इलाकों की लाखों हेक्टेयर जमीन तक पहुंचता है. यही वजह है कि गेहूं, धान, मक्का और कई और फसलों की खेती काफी हद तक इसी नदी के पानी पर डिपेंड करती है.
ऐसे में सतलुज को उत्तर भारत की सबसे खास नदियों में गिना जाता है.
कहां से आता है पानी?
बहुत से लोग सोचते हैं कि सतलुज नदीं सिर्फ ग्लेशियरों के पिघलने की वजह से बहती है, लेकिन इसके पानी की कहानी पूरी ऐसी नहीं है. दरअसल, सतलुज नदी को पानी खासतौर से 2 सोर्स से मिलता है. पहला, हिमालय के ऊंचे इलाकों में जमी बर्फ और ग्लेशियर. ये गर्मियों में पिघलते हैं और इनका पानी सतलुज नदी को भी मिलता है. दूसरा, साउथ एशियाई मानसून, जो बरसात के मौसम में नदी में बड़े लेवल पर पानी पहुंचाता है. यही वजह है कि गर्मियों और मानसून के टाइम सतलुज नदी का वाटर लेवल काफी ज्यादा बढ़ जाता है.
‘हर हर महादेव’ के जयघोष के साथ अमरनाथ यात्रियों का पहला जत्था रवाना, LG ने दिखाई हरी झंडी
जब मचाई थी तबाही
सतलुज नदीं जितनी शांत दिखाई देती है, उतनी ही खतरनाक भी हो सकती है. बरसात के मौसम में जब हिमालय से बर्फ तेजी से पिघलती है और मानसूनी बारिश भी लगातार होती है, तब ये नदी अपने उफान पर आ जाती है. कई बार यही नदियां भारी तबाही मचा देती हैं. सतलुज नदी भी ऐसा कर चुकी है. दरअसल, इतिहास में सबसे बड़ी बाढ़ साल 1955 में दर्ज की गई थी. उस टाइम सतलुज में लगभग 17,000 घन मीटर प्रति सेकंड यानी करीब 6 लाख क्यूबिक फीट प्रति सेकंड पानी बहा था. इस खतरनाक बाढ़ ने नदी के आसपास के इलाकों में काफी ज्यादा नुकसान पहुंचाया था. खासतौर से पंजाब के मालवा इलाके में इस बाढ़ ने खूब तबाई मचाई. वहीं, सर्दियों में सिचुएशन बिल्कुल उलट होती है. कम बारिश और ग्लेशियरों के कम पिघलने की वजह से नदी का वाटर लेवल काफी नीचे आ जाता है.

तीन देशों को जोड़ने वाली
सतलुज उन चुनिंदा नदियों में शामिल है जो एक से ज्यादा देशों से होकर गुजरती हैं. इसका उद्गम चीन के तिब्बत स्वायत्त क्षेत्र में होता है. इसके बाद ये भारत में आती है और लास्ट में पाकिस्तान पहुंच जाती है. यानी सतलुज नदीं तीन देशों को जोड़ने वाली एक खास इंटरनेशनल रिवर है. इस नदी की एक और खासियत ये है कि, इसका रास्ता अक्सर बदलता रहा है. भूवैज्ञानिकों के मुताबिक, हजारों सालों में हिमालय की संरचना में लगातार बदलाव होते रहे हैं. पहाड़ों का उठना, भूकंप और प्राकृतिक परिवर्तन नदी के रास्ते को भी प्रभावित करते रहे. इसी वजह से सतलुज ने अपने लंबे इतिहास में कई बार अपना रास्ता बदला है. माना जाता है कि पुराने यानी प्राचीन काल में इसका फ्लो आज की तुलना में अलग दिशा में था.
इन्हीं बदलावों ने उत्तर भारत की कई पुरानी सभ्यताओं के विकास को भी प्रभावित किया.
इतिहास की गवाह
सतलुज नदी की कहानी सिर्फ पानी के बहाव की कहानी नहीं है. ये उन सपनों की कहानी है, जिन्होंने भारत के इंडस्ट्रियल, कल्चरल और एग्रीकल्चर डेवलपमेंट को शेप दिया. ये नदी हिमालय की ऊंचाइयों से निकलकर हजारों गांवों, शहरों और खेतों को जिंदगी देती है. दिलचस्प बात ये है कि कैलाश पर्वत के पास जन्म लेने के बावजूद ये नेपाल की धरती से कभी नहीं गुजरती. फिर भी नेपाल के इतिहास में इसका नाम हमेशा दर्ज रहेगा, क्योंकि एक टाइम यही नदी गोरखा साम्राज्य के विस्तार की अंतिम सीमा बन गई थी. आज भी सतलुज सिर्फ एक नदी नहीं, बल्कि भूगोल, इतिहास, संस्कृति और सभ्यता को जोड़ने वाली एक जिंदा धरोहर है. इसके किनारों पर बसने वाले लोगों की जिंदगी, खेती, परंपराएं और इतिहास इस नदी से गहराई से जुड़े हुए हैं. यही वजह है कि सतलुज को समझना सिर्फ एक नदी को जानना नहीं, बल्कि साउथ एशिया के हजारों सालों के इतिहास को समझना भी है.
