Home Top News झूठे थे भारत पर निज्जर की हत्या के आरोप, कनाडा पुलिस ने खोल दी ट्रूडो की पोल; जानें क्या कहा?

झूठे थे भारत पर निज्जर की हत्या के आरोप, कनाडा पुलिस ने खोल दी ट्रूडो की पोल; जानें क्या कहा?

by Sachin Kumar 8 July 2026, 7:03 PM IST (Updated 8 July 2026, 7:31 PM IST)
8 July 2026, 7:03 PM IST (Updated 8 July 2026, 7:31 PM IST)
No evidence Indian Govt Nijjar killing Canada police

Nijjar Murder Case : खालिस्तानी अलगाववादी हरदीप सिंह निज्जर की हत्या का आरोप कनाडा के पूर्व प्रधानमंत्री जस्टिन ट्रूडो ने भारत पर लगाया था. अब कनाडा पुलिस ने पिछले प्रधानमंत्री की पोल खोल कर रख दी है. पुलिस का कहना है कि उन्हें निज्जर की हत्या का ऐसा कोई सबूत नहीं मिला है जिससे भारतीय अधिकारियों का इस हत्या से कोई संबंध साबित हो सके. इस बयान के बाद ट्रूडो झूठे साबित हो गए हैं और एक समय इनकी वजह से भारत-कनाडा के रिश्तों में भारी तनाव आ गया था.

भारत ने बताया था राजनीतिक रूप से प्रेरित

ट्रूडो के आरोपों को भारत ने शुरुआत से ही बेतुका और राजनीति से प्रेरित बताया था. हालांकि, इन आरोपों के बाद दोनों देशों ने एक-दूसरे के राजनयिकों को निष्कासित कर दिया था. साथ ही द्विपक्षीय वार्ताएं भी ठप हो गई थीं और रिश्तों में भी भारी तनाव आ गया था. वहीं, रॉयल कैनेडियन माउंटेड पुलिस (RCMP) की डिप्टी कमिश्नर लिसा मोरलैंड यह बयान उस वक्त आया है, जब अमेरिकी अधिकारियों ने जेल में बंद गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई और उसके साथी संतिदरजीत सिंह (गोल्डी बराड़) पर निज्जर की हत्या का आदेश देने का आरोप लगाया था. साथ ही अमेरिकी आरोप पत्र में भी भारत सरकार की किसी भूमिका को लेकर आरोप नहीं लगाया गया.

जंग की गीदड़भभकी! पानी को रोके रखने पर बिलबिलाया पाक, जानिए सिंधु जल संधि की पूरी कहानी

निज्जर की हत्या का ट्रूडो ने लगाया था आरोप

RCMP की तरफ से जारी किए गए बयान से यह साफ हो गया है कि कनाडा के पूर्व पीएम जस्टिन ट्रूडो की तरफ से 2023 में भारत पर लगाए आरोप पूरी तरह से निराधार थे. ट्रूडो के इन आरोप के बाद दोनों देशों के बीच रिश्तों में काफी तल्खियां आ गई थीं. बता दें कि कनाडाई नागरिक हरदीप सिंह निज्जर को भारत में साल 2020 में आतंकवादी घोषित कर दिया गया था. वह उस वक्त प्रतिबंधित संगठन खालिस्तान टाइगर फोर्स (KTF) का प्रमुख था. जून 2023 में कनाडा के ब्रिटिश कोलंबिया प्रांत के सर्रे शहर में एक गुरुद्वारे की पार्किंग में दो नकाबपोश हमलावरों ने गोली मारकर हत्या कर दी थी.

सही दिशा में बढ़े कदम

वहीं, जस्टिन ट्रूडो के बाद मार्क कार्नी को प्रधानमंत्री बनाया गया. उन्होंने कई महीनों की कड़वाहट को खत्म करके अच्छे संबंध बनाने की दिशा में कदम आगे बढ़ाए. दोनों देशों के बीच में उच्च स्तरीय बैठक और राजनयिक संबंध फिर से स्थापित हुए. हालांकि, अभी भी निज्जर मर्डर केस में जांच जारी है.

NEET और NET को लेकर फिर छिड़ी बहस, राहुल गांधी ने सरकार को घेरा; कहा- चैन की नींद सो रही

You may also like

LT logo

Feature Posts

Newsletter

@2026 Live Time. All Rights Reserved.

Are you sure want to unlock this post?
Unlock left : 0
Are you sure want to cancel subscription?