Home Top News आज का राशिफल, 7 मई 2025 जानें कैसा रहेगा सभी 12 राशियों का दैनिक भविष्यफल

आज का राशिफल, 7 मई 2025 जानें कैसा रहेगा सभी 12 राशियों का दैनिक भविष्यफल

by Rishi 7 May 2025, 6:00 AM IST (Updated 6 May 2025, 8:44 PM IST)
7 May 2025, 6:00 AM IST (Updated 6 May 2025, 8:44 PM IST)
aaj-ka-rashifal-

Aaj Ka Rashifal: आज का दिन मेष राशि वालों के लिए स्वास्थ्य के लिहाज से कमजोर रहेगा. आप किसी धार्मिक यात्रा पर जाने की तैयारी कर सकते हैं.

Aaj Ka Rashifal: राशिफल की गणना ग्रह-नक्षत्रों की चाल और पंचांग के विश्लेषण के आधार पर की जाती है. दैनिक राशिफल आपको यह बताता है कि आज आपके सितारे आपके अनुकूल हैं या नहीं, और दिनभर में आपको किन अवसरों या चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है. इसे पढ़कर आप अपनी योजनाओं को सफल बनाने में सक्षम होंगे. आइए जानते हैं 7 मई 2025 का सभी 12 राशियों (मेष, वृष, मिथुन, कर्क, सिंह, कन्या, तुला, वृश्चिक, धनु, मकर, कुंभ और मीन) का राशिफल.

मेष राशिफल

आज का दिन मेष राशि वालों के लिए स्वास्थ्य के लिहाज से कमजोर रहेगा. आप किसी धार्मिक यात्रा पर जाने की तैयारी कर सकते हैं, जिसमें काफी खर्च होगा. किसी मित्र को आपकी बात बुरी लग सकती है. परिवार के साथ समय बिताने से पुरानी यादें ताजा होंगी. जीवनसाथी की ओर से कोई सरप्राइज गिफ्ट मिल सकता है. वाहनों का प्रयोग सावधानी से करें, नहीं तो दुर्घटना की आशंका है.

वृषभ राशिफल

वृषभ राशि वालों के लिए आज का दिन रुके हुए धन की प्राप्ति का है. आमदनी बढ़ने से खुशी होगी, लेकिन परिवार से कोई निराशाजनक खबर मिल सकती है. बेवजह के झगड़ों से बचें, क्योंकि वे तनाव बढ़ाएंगे. कुछ महत्वपूर्ण लोगों से मुलाकात लाभदायक रहेगी.

मिथुन राशिफल

मिथुन राशि वालों के लिए आज जमीन-जायदाद से जुड़े मामले में अच्छा दिन है. कोई कानूनी मामला हल होगा. घर की साफ-सफाई पर ध्यान देंगे. विरोधियों की बातों में न आएं. कुछ नया करने की इच्छा जागेगी. नौकरीपेशा लोगों को सहकर्मियों से तालमेल बनाना होगा.

कर्क राशिफल

कर्क राशि वालों के लिए आज साहस और पराक्रम में वृद्धि होगी. निर्णय सोच-समझकर लें. आत्मविश्वास मजबूत करें और बड़े लक्ष्य पर ध्यान दें. विद्यार्थियों को स्कॉलरशिप मिल सकती है. जीवनसाथी के साथ बड़ा निवेश फायदेमंद रहेगा.

सिंह राशिफल

सिंह राशि वालों के लिए आज समस्याओं से भरा दिन है. सोच-समझकर काम करें. दांपत्य जीवन में मधुरता रहेगी. सहयोगी से मन की बात साझा करने का मौका मिलेगा. खोई हुई वस्तु मिल सकती है, लेकिन लटके हुए काम को पूरा करने के लिए मेहनत जारी रखें.

कन्या राशिफल

कन्या राशि वालों के लिए आज सकारात्मक परिणाम मिलेंगे. अच्छी सोच से सफलता मिलेगी. सिंगल लोगों की अपने साथी से मुलाकात होगी. काम में कुछ नया सीखने को मिलेगा. उधार दिया धन वापस मिल सकता है. दोस्तों से सोच-समझकर बात करें.

तुला राशिफल

तुला राशि वालों के लिए आज खुशनुमा दिन है. पुराने मित्र से मुलाकात होगी. मनपसंद भोजन का आनंद लेंगे. पार्टनरशिप में काम सोच-समझकर करें. घूमने के दौरान महत्वपूर्ण जानकारी मिलेगी. माताजी की दी हुई जिम्मेदारी आसानी से पूरी करेंगे. वाहन सावधानी से चलाएं.

वृश्चिक राशिफल

वृश्चिक राशि वालों के लिए आज सकारात्मक परिणाम मिलेंगे. घरेलू मामले हल होंगे. किसी मित्र से मदद लेनी पड़ सकती है. नए काम की शुरुआत का विचार आएगा. अतिथि के आगमन से खर्च बढ़ेगा. बड़े-बुजुर्गों की सलाह काम आएगी.

धनु राशिफल

धनु राशि वालों के लिए आज सकारात्मक परिणाम मिलेंगे. मेहनत से अच्छा मुकाम हासिल होगा. परिवार में मांगलिक कार्यक्रम से माहौल खुशनुमा रहेगा. भाई-बहनों का साथ मिलेगा. शारीरिक कष्टों को नजरअंदाज न करें. प्रेम जीवन सुखमय रहेगा.

मकर राशिफल

मकर राशि वालों के लिए आज परोपकार के कार्य से नाम कमाने का दिन है. मान-सम्मान बढ़ेगा. बिजनेस को नई ऊंचाइयों पर ले जाएंगे. संतान की उलझन को समझें. वैवाहिक जीवन में प्रेम बना रहेगा. सामाजिक कामों के लिए पुरस्कार मिल सकता है.

कुंभ राशिफल

कुंभ राशि वालों के लिए आज मध्यम फलदायक दिन है. इनकम के स्रोत बढ़ेंगे. परिवार में वाद-विवाद दूर होगा. भक्ति में मन लगेगा. ससुराल से धन लाभ होगा. विदेशी व्यापार में बड़ी डील फाइनल होगी. घर में पूजा-पाठ का आयोजन हो सकता है.

मीन राशिफल

मीन राशि वालों के लिए आज धन के मामले में अच्छा दिन है. कार्यक्षेत्र में अधिकारियों का साथ मिलेगा. मन की इच्छा पूरी होगी, लेकिन जीवनसाथी की सेहत चिंता का कारण बनेगी. प्रेम जीवन में पार्टनर को परिवार से मिलवाने से विवाह की बात आगे बढ़ सकती है.

ये भी पढ़ें..Aaj Ka Rashifal: आज का राशिफल, 06 मई 2025, जानें सभी राशियों का दैनिक भविष्यफल

You may also like

LT logo

Feature Posts

Newsletter

@2026 Live Time. All Rights Reserved.

Are you sure want to unlock this post?
Unlock left : 0
Are you sure want to cancel subscription?