Stock Market Today: भारतीय शेयर बाजार में शुक्रवार को एक बार फिर हलचल देखने को मिली. ग्लोबल मार्केट से मिले-जुले संकेतों के बावजूद सेंसेक्स और निफ्टी ने हरे निशान पर कारोबार की शुरुआत की. शुरुआती कारोबार में निफ्टी 23,000 के लेवल तक पहुंचा. वहीं, सेंसेक्स में करीब 170 अंकों की तेजी देखने को मिली. हालांकि, बाजार की इस चमक के पीछे एक अलग तस्वीर भी दिखाई दी. बड़ी कंपनियों के शेयरों में खरीदारी हुई, लेकिन मिडकैप और स्मॉलकैप शेयरों में बिकवाली का दबाव बना रहा. आज IT कंपनियों के शेयरों ने निवेशकों को राहत दी. दूसरी तरफ सुजलॉन एनर्जी के शेयरों में भारी गिरावट ने निवेशकों की चिंता बढ़ा दी. इसके अलावा एशियाई बाजारों में कमजोरी, महंगा कच्चा तेल और कंपनियों के तिमाही नतीजे भी बाजार की दिशा तय करते नजर आए.

सेंसेक्स-निफ्टी में तेजी
शुक्रवार, 30 अक्टूबर को भारतीय शेयर बाजार ने पॉजिटिव शुरुआत की. शुरुआती कारोबार में बीएसई सेंसेक्स 146.41 अंक यानी 0.20 प्रतिशत बढ़कर 74,297.45 पर पहुंच गया. वहीं, एनएसई निफ्टी 42.60 अंक यानी 0.19 प्रतिशत चढ़कर 22,979.35 पर कारोबार करता दिखाई दिया. कारोबार के दौरान निफ्टी ने 23,000 का लेवल भी पार किया. हालांकि, बाजार में तेजी लंबे समय तक एक जैसी नहीं रही. सुबह करीब 10 बजे सेंसेक्स 111.58 अंक बढ़कर 74,262.62 पर था. वहीं, निफ्टी 28.10 अंक की तेजी के साथ 22,964.85 पर कारोबार कर रहा था. इस दौरान 1,168 शेयरों में तेजी और 2,165 शेयरों में गिरावट दर्ज की गई. वहीं, 156 शेयरों की कीमतों में कोई बदलाव नहीं हुआ. इन आंकड़ों से साफ है कि बड़े इंडेक्स भले ही हरे निशान पर थे, लेकिन बाजार में बिकवाली का दबाव भी काफी ज्यादा था.
इन कंपनियों ने दिखाई ताकत
आज बाजार में सबसे ज्यादा चमक IT सेक्टर में दिखाई दी. निफ्टी IT इंडेक्स करीब 1.6 प्रतिशत चढ़ गया. निवेशकों ने इंफोसिस, एचसीएल टेक, टेक महिंद्रा और टीसीएस जैसी कंपनियों के शेयरों में दिलचस्पी दिखाई. टेक महिंद्रा का शेयर 2.02 प्रतिशत बढ़कर 1,805.30 रुपये पर पहुंच गया. इसके अलावा ट्रेंट भी तेजी वाले शेयरों में शामिल रहा. फार्मा सेक्टर में भी अच्छी खरीदारी देखने को मिली. निफ्टी फार्मा इंडेक्स करीब 0.8 प्रतिशत मजबूत हुआ. हालांकि, अदाणी पोर्ट्स, कोल इंडिया, अल्ट्राटेक सीमेंट, टाटा स्टील और अदाणी एंटरप्राइजेज जैसे शेयरों में प्रेशर दिखा. इन सबके अलावा कंज्यूमर ड्यूरेबल इंडेक्स 1.4 प्रतिशत गिर गया. वहीं, निफ्टी मिडकैप इंडेक्स में 0.6 प्रतिशत और स्मॉलकैप इंडेक्स में करीब 1 प्रतिशत की गिरावट आई.
त्योहारों से पहले सोने ने दिखाई चमक, 1.50 लाख के पार पहुंचा भाव, जानें चांदी का हाल

सुजलॉन ने दिया झटका
शुक्रवार के कारोबार में सबसे ज्यादा चर्चा सुजलॉन एनर्जी के शेयरों की रही. कंपनी के शेयरों में भारी बिकवाली देखने को मिली. एक अपडेट के मुताबिक, सुजलॉन का शेयर 7.53 प्रतिशत गिरकर 34.02 रुपये पर पहुंच गया. इस दौरान शेयरों में ट्रेडिंग वॉल्यूम भी काफी ज्यादा रहा. इससे पहले सुबह के कारोबार में सुजलॉन ने 36.09 रुपये का 52 वीक लो लेवल टच किया था. तब शेयर 36.25 रुपये पर ट्रेड कर रहा था. हालांकि, बाद में बिकवाली का दबाव और बढ़ गया. वैसे, सुजलॉन के शेयरों में कमजोरी के पीछे कंपनी के तिमाही नतीजे भी चर्चा में रहे. वित्त वर्ष की दूसरी तिमाही में कंपनी का कंसोलिडेटेड मुनाफा 69.2 प्रतिशत गिरकर 394.2 करोड़ रुपये रह गया. पिछले साल की तिमाही में कंपनी ने 1,279.4 करोड़ रुपये का प्रोफिट कमाया था. दूसरी तिमाही में सुजलॉन का रेवेन्यू 26 प्रतिशत बढ़कर 4,875.7 करोड़ रुपये पहुंच गया, जो पिछले साल इसी अवधि में 3,870.8 करोड़ रुपये था. यानी कंपनी की बिक्री बढ़ी है, लेकिन मुनाफे में बड़ी गिरावट ने निवेशकों की चिंता बढ़ा दी.
ईटरनल ने बनाया नया रिकॉर्ड
जहां कई शेयर गिरावट से जूझ रहे थे, वहीं ईटरनल के निवेशकों के लिए शुक्रवार का दिन अच्छा रहा. कंपनी के शेयर ने एनएसई पर 344.60 रुपये का नया 52 वीक का हाई लेवल टच किया. इसके बाद शेयर 1.94 प्रतिशत की तेजी के साथ 344.40 रुपये पर कारोबार करता दिखाई दिया. बाजार की कमजोरी के बीच इस शेयर में आई तेजी ने निवेशकों का ध्यान खींचा.
इन कंपनियों में भी गिरावट
शुक्रवार को कई बड़ी कंपनियों के शेयर दबाव में रहे. गॉडफ्रे फिलिप्स इंडिया का शेयर 2.32 प्रतिशत गिरकर 1,703.50 रुपये पर पहुंच गया. सीमेंस एनर्जी इंडिया में 2.05 प्रतिशत की गिरावट दर्ज हुई और शेयर 2,754.70 रुपये पर आ गया. अदाणी टोटल गैस का शेयर 2.09 प्रतिशत गिरकर 535.20 रुपये पर कारोबार कर रहा था. वहीं, अदाणी एनर्जी सॉल्यूशंस में 2.11 प्रतिशत की कमजोरी देखने को मिली और शेयर 1,336.20 रुपये पर पहुंच गया. भारतीय जीवन बीमा निगम यानी LIC का शेयर भी 2.01 प्रतिशत गिरकर 388.05 रुपये पर आ गया. इसके अलावा सोलर इंडस्ट्रीज इंडिया में 2.15 प्रतिशत, कोचीन शिपयार्ड में 2.03 प्रतिशत और कल्याण ज्वेलर्स में 2.08 प्रतिशत की गिरावट देखी गई. वहीं, महिंद्रा एंड महिंद्रा फाइनेंशियल सर्विसेज का शेयर भी 2.15 प्रतिशत कमजोर होकर 259.10 रुपये पर पहुंच गया.

लिंडे इंडिया ने बढ़ाई चिंता
शुक्रवार को कुछ कंपनियों के शेयरों ने 52 वीक लो लेवल टच किया. विशाल मेगा मार्ट का शेयर बीएसई पर 84.65 रुपये के निचले लेवल तक पहुंच गया. इसके बाद ये 2.09 प्रतिशत की गिरावट के साथ 84.79 रुपये पर कारोबार कर रहा था. वहीं, लिंडे इंडिया का शेयर 5,583.60 रुपये के 52 वीक लो लेवल तक फिसल गया. बाद में ये 0.99 प्रतिशत गिरकर 5,661.50 रुपये पर कारोबार करता दिखाई दिया.
पीयूष गोयल बोले- बहुत मजबूत और फायदे में है भारत, किसानों के हितों पर नहीं आएगी कोई आंच
इन शेयरों में भी कमजोरी
रिलायंस और जियो समेत कई कंपनियों के नतीजों पर नजर आज लोगों की नज़र रहने वाली है. आज रिलायंस इंडस्ट्रीज, जियो प्लेटफॉर्म्स, भारत इलेक्ट्रॉनिक्स और सन फार्मा जैसी बड़ी कंपनियां अपने वित्तीय नतीजे जारी करने वाली हैं. इसके अलावा गेल, बैंक ऑफ बड़ौदा, पीबी फिनटेक, आदित्य बिड़ला कैपिटल, डेल्हीवरी, डिक्सन टेक्नोलॉजीज और इंडियन ऑयल कॉरपोरेशन के नतीजों पर भी निवेशकों की नजर रहेगी. एलआईसी हाउसिंग फाइनेंस, मैक्स हेल्थकेयर, वरुण बेवरेजेज, एनटीपीसी ग्रीन एनर्जी और जी एंटरटेनमेंट जैसी कंपनियां भी अपने तिमाही प्रदर्शन की जानकारी देंगी. इन नतीजों से संबंधित कंपनियों के शेयरों में आगे उतार-चढ़ाव देखने को मिल सकता है.
विदेशी निवेशकों की खरीदारी
भारतीय शेयर बाजार के लिए विदेशी निवेशकों की तरफ से एक अच्छी खबर भी सामने आई. मंगलवार के ट्रेडिंग सेशन में विदेशी संस्थागत निवेशकों यानी FIIs ने 4,240.39 करोड़ रुपये के शेयरों की खरीदारी की. ये अक्टूबर महीने में उनकी एक दिन की सबसे बड़ी खरीदारी रही. विदेशी निवेशकों ने कुल 24,517.65 करोड़ रुपये के शेयर खरीदे, जबकि 20,277.26 करोड़ रुपये के शेयर बेचे. हालांकि, इसी दिन घरेलू संस्थागत निवेशकों यानी DIIs ने 1,250.03 करोड़ रुपये के शेयरों की बिकवाली की. इससे पहले सोमवार को विदेशी निवेशकों ने 1,462.49 करोड़ रुपये की बिकवाली की थी. ऐसे में विदेशी निवेशकों की वापसी बाजार के लिए पॉजिटिव मानी जा रही है.

एशियाई बाजारों में भारी गिरावट
भारतीय बाजार में हल्की तेजी के बावजूद एशियाई शेयर बाजारों का हाल अच्छा नहीं रहा. दक्षिण कोरिया का कोस्पी इंडेक्स करीब 5 प्रतिशत तक गिर गया. सैमसंग और एसके हाइनिक्स जैसी बड़ी चिप कंपनियों के शेयरों में गिरावट से बाजार पर दबाव बढ़ा. ताइवान का बड़ा शेयर इंडेक्स करीब 3 प्रतिशत और जापान का निक्केई लगभग 2 प्रतिशत कमजोर रहा. वहीं, एमएससीआई एशिया पैसिफिक इंडेक्स में करीब 1.8 प्रतिशत की गिरावट दिखी.
Microsoft में 60 हजार कर्मचारियों को नौकरी छोड़ने का ऑफर! भारत समेत 4 देशों में बड़ा फैसला
कच्चे तेल की कीमत
दुनियाभर में कच्चे तेल की कीमतें एक बार फिर चिंता बढ़ा रही हैं. यमन के हूती समूह की तरफ से सऊदी अरब पर हमले तेज होने के बाद तेल की सप्लाई प्रभावित होने की आशंका बढ़ गई है. शुक्रवार को ब्रेंट क्रूड 0.75 प्रतिशत बढ़कर 115.74 डॉलर प्रति बैरल पर पहुंच गया. वहीं, अमेरिकी WTI क्रूड 0.71 प्रतिशत चढ़कर 102.72 डॉलर प्रति बैरल हो गया. अक्टूबर महीने में ब्रेंट क्रूड करीब 14 प्रतिशत और WTI लगभग 15 प्रतिशत की बढ़त की ओर बढ़ रहा था. भारत जैसे बड़े तेल आयातक देश के लिए कच्चे तेल की ऊंची कीमतें महंगाई और रुपये पर दबाव बढ़ा सकती हैं.
सोने की कीमतों में गिरावट
शुक्रवार को अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोने की कीमतों में कमजोरी देखने को मिली. स्पॉट गोल्ड 0.6 प्रतिशत गिरकर 3,997.39 डॉलर प्रति औंस पर पहुंच गया. वहीं, दिसंबर डिलीवरी वाला अमेरिकी गोल्ड फ्यूचर्स 0.6 प्रतिशत कमजोर होकर 4,007.80 डॉलर प्रति औंस पर आ गया. अमेरिका में महंगाई के मजबूत आंकड़ों और कच्चे तेल की ऊंची कीमतों ने ब्याज दरों में बढ़ोतरी की आशंका को मजबूत किया है. इसका असर सोने की कीमतों पर दिखाई दिया.

आगे बाजार की चाल?
शुक्रवार के कारोबार से साफ है कि भारतीय शेयर बाजार में फिलहाल मिला-जुला माहौल बना हुआ है. एक तरफ IT और फार्मा शेयरों में खरीदारी हो रही है, तो दूसरी तरफ मिडकैप और स्मॉलकैप कंपनियों में बिकवाली का दबाव दिखाई दे रहा है. आने वाले ट्रेडिंग सेशन में रिलायंस, जियो और दूसरी बड़ी कंपनियों के तिमाही नतीजे बाजार की दिशा तय करने में बड़ा रोल प्ले कर सकते हैं. इसके अलावा विदेशी निवेशकों की गतिविधियां, एशियाई बाजारों का प्रदर्शन और कच्चे तेल की कीमतें भी अहम रहेंगी. फिलहाल निवेशकों के लिए सबसे जरूरी बात यही है कि सिर्फ सेंसेक्स-निफ्टी की तेजी देखकर फैसला न लें. बाजार में कई शेयरों पर दबाव बना हुआ है, इसलिए किसी भी निवेश से पहले कंपनी के नतीजों और जोखिम को समझना जरूरी है.
News Source: ANI
Dollar के सामने रुपये ने दिखाई ताकत! जानें आम आदमी की जेब पर क्या होगा इसका असर
