Home Latest News & Updates 16 में से 12 मैचों में हार, फिर बांग्लादेश के सामने हुआ पाक शर्मसार; क्या अब कप्तान के ऊपर गिरेगी गाज?

16 में से 12 मैचों में हार, फिर बांग्लादेश के सामने हुआ पाक शर्मसार; क्या अब कप्तान के ऊपर गिरेगी गाज?

by Sachin Kumar 20 May 2026, 6:05 PM IST (Updated 20 May 2026, 6:22 PM IST)
20 May 2026, 6:05 PM IST (Updated 20 May 2026, 6:22 PM IST)
BAN vs PAK Pakistan Humiliated by Bangladesh

Pakistan News : पाकिस्तान क्रिकेट टीम हाल ही में दो टेस्ट मैचों की सीरीज खेलने के लिए बांग्लादेश पहुंची थी. इस सीरीज में पाकिस्तान को 2-0 से हार का सामना करना पड़ा. अब पाक टीम की क्रिकेट जगत में काफी किरकिरी हो रही है. साथ ही क्रिकेट के इतिहास में पहली बार ऐसा हुआ है कि जब बांग्लादेश में पाकिस्तान का सूफड़ा साफ हो गया है. वहीं, टेस्ट सीरीज गंवाने के बाद पाकिस्तान के कप्तान शान मसूद पर कप्तानी से हटाए जाने का खतरा मंडराने लगा है. इसी बीच कप्तान मसूद ने सीरीज में हारने के बाद बड़ा बयान दिया है.

16 में से 12 मैचों में मिली हार

टेस्ट फॉर्मेट में बतौर कप्तान शान मसूद का रिकॉर्ड अभी तक इतना खास नहीं रहा है. उनकी कप्तानी में पाकिस्तान ने अब तक 16 में से 12 मैचों हार का सामना करना पड़ा. दूसरे मैच में हार के बाद प्रेस कॉन्फ्रेंस के कप्तान ने कहा कि हम सिर्फ सीरीज पर बात करेंगे. साथ ही वह अपनी कप्तानी के भविष्य को लेकर कोई चर्चा नहीं करना चाहते हैं. वहीं, पीसी के दौरान जब उनसे जोर देकर कप्तानी को लेकर सवाल किया गया तो उन्होंने कहा कि उनके भविष्य को लेकर फैसला उनके हाथ में नहीं है.

जानें और क्या-क्या बोले शान मसूद?

शान मसूद ने कहा कि मेरा इरादा साफ है. मैंने टीम की जिम्मेदारी सिर्फ पाकिस्तान क्रिकेट को बेहतर बनाने के लिए संभाली थी. उन्होंने यह भी कहा कि कुछ बातें मुझे बोर्ड के साथ करनी है. हालांकि, आखिरी फैसला बोर्ड ही करेगा. शान ने कहा कि मेरी हमेशा से ही कोशिश रही है कि इस टीम को कैसे बेहतर बनाया जाए. साथ ही मुझे लगता है कि आपको हमेशा चुनौतियों का सामना करना चाहिए और जो भी मौका मिले उसे भुनाने की कोशिश करनी चाहिए.

मैं किसी भी भूमिका में काम करूंगा : मसूद

मसूद ने आगे कहा कि मैं एक कप्तान और खिलाड़ी के रूप में हमेशा मेरी कोशिश रहती है कि पाकिस्तान क्रिकेट को बेहतर करूं. साथ ही जरूरी नहीं है कि मैं कप्तान के रूप में या फिर खिलाड़ी के तौर पर कर सकूं. मैं किसी भूमिका के रूप में इस काम को करना चाहूंगा. आपको पता नहीं है कि जिंदगी आपको कहां लेकर जाएगी, लेकिन मैंने हमेशा पाकिस्तान की जर्सी को हमेशा गर्व के साथ पहना है और इसके लिए बहुत मेहनत भी की है. मुझे लगता है कि इस समय कप्तानी में बदलाव करने की जगह हमें इस बारे में सोचना चाहिए है कि टेस्ट क्रिकेट को कैसे बेहतर किया जा सके.

यह भी पढ़ें- वह कौन से तीन गेंदबाज हैं जिन्होंने विराट कोहली की उड़ाई नींद! खुद दिग्गज ने किया बड़ा खुलासा

You may also like

LT logo

Feature Posts

Newsletter

@2026 Live Time. All Rights Reserved.

Are you sure want to unlock this post?
Unlock left : 0
Are you sure want to cancel subscription?