Home Latest News & Updates ‘सिग्नेचर सेलिब्रेशन मोटिवेशन बढ़ाता…’ CSK के खिलाफ LSG की जीत पर बोले गेंदबाज आकाश सिंह

‘सिग्नेचर सेलिब्रेशन मोटिवेशन बढ़ाता…’ CSK के खिलाफ LSG की जीत पर बोले गेंदबाज आकाश सिंह

by Sachin Kumar
0 comment
Bowler Akash Singh Speaks LSG Victory Against CSK

IPL 2026 : इकाना स्टेडियम में खेले गए मैच में लखनऊ ने चेन्नई को हरा दिया. इस मैच में जीत दर्ज करने के साथ ही गेंदबाज आकाश सिंह ने सबका ध्यान अपनी ओर आकर्षित किया. उन्होंने हर एक विकेट के बाद अलग अंदाज में सेलेब्रेट किया और यह वाकया सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गया.

IPL 2026 : लखनऊ सुपर जाएंट्स (LSG) के आकाश सिंह ने अपनी गेंदबाजी के अलावा सेलिब्रेशन से भी लोगों का ध्यान आकर्षित किया. सीएसके के खिलाफ सीजन का पहला मैच खेल रहे तेज गेंदबाज आकाश सिंह ने 4 ओवर में 26 रन देकर 3 विकेट चटकाने का काम किया. साथ ही हर एक विकेट लेने के बाद जेब से निकली पर्ची ने पूरे स्टेडियम और सोशल मीडिया पर लोगों का ध्यान खींचा. बता दें कि यह मैच लखनऊ के इकाना स्टेडियम में खेला गया, जहां पर लखनऊ ने शानदार जीत दर्ज की.

बल्लेबाजों पर दबाव बनाना था मकसद

मैच खत्म होने के बाद जब उनसे पर्ची निकालने वाला वाकया पूछा गया तो आकाश सिंह ने बताया कि ऐसा हाव-भाव करने का मकसद खुद को मोटिवेट करना और बल्लेबाजों पर अपना दबदबा जमाना था. इस बाएं हाथ के तेज गेंदबाज ने सीएसके पर LSG की 7 विकेट की जीत में अपने द्वारा लिए गए तीनों विकेटों के बाद कागज की एक पर्ची निकाली. बताया जा रहा है कि इस पर्ची में लिखा था कि ‘अक्की ऑन फायर- आकाश जानता है कि T20 क्रिकेट में विकेट कैसे लिए जाते हैं.’

IPL में किया सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन

24 वर्षीय इस खिलाड़ी ने अपने IPL सफर की शुरुआत राजस्थान रॉयल्स के साथ की थी और 2023 में चेन्नई सुपर किंग्स के साथ खिताब जीतने वाली टीम का हिस्सा भी रहे थे. शुक्रवार को उन्होंने 26 रन देकर 3 विकेट लेकर आईपीएल में अब तक का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करके दिखाया. इसी बीच आकाश ने यह भी कहा कि इस तरह से संदेश देना उनके लिए प्रेरणा का स्रोत है और उन्हें बल्लेबाजों पर हावी होने के लिए प्रेरित भी करता है.

टॉप तीन बल्लेबाजों को आउट करके तोड़ी कमर

उन्होंने आगे कहा विभिन्न लोगों को अलग-अलग चीजें प्रेरित करती है. यही वजह है कि मैं कुछ दिन कागज दिखाता हूं तो कुछ दिन नहीं दिखाता हूं. आपको बताते चलें कि बाएं हाथ के इस पेसर ने सीएसके के कप्तान ऋतुराज गायकवाड़, संजू सैमसन और उर्विल पटेल को आउट करके मैच को राजस्थान की तरफ मोड़ने का काम किया था. विकेट लेने के बाद आकाश बार-बार अपनी जेब से एक मुड़ी हुई पर्ची निकालकर दिखाते हुए नजर आए. इसके बाद फैंस के बीच भी यह चर्चा तेज होने लगी कि इस पर्ची में ऐसा क्या लिखा है कि जिसे वह बार-बार निकालकर दिखाने की कोशिश कर रहे हैं.

यह भी पढ़ें- PBKS की लगातार 5वीं हार के बाद फैंस हुए निराश, प्लेऑफ की उम्मीदों को लगा झटका; शर्मनाक रिकॉर्ड हुआ दर्ज

News Source: PTI

You may also like

LT logo

Feature Posts

Newsletter

@2026 Live Time. All Rights Reserved.

Are you sure want to unlock this post?
Unlock left : 0
Are you sure want to cancel subscription?