Home Latest News & Updates AUS के खिलाफ पाकिस्तान ने किया ODI टीम का ऐलान, बाबर आजम की हुई वापसी और रिजवान बाहर

AUS के खिलाफ पाकिस्तान ने किया ODI टीम का ऐलान, बाबर आजम की हुई वापसी और रिजवान बाहर

by Sachin Kumar 22 May 2026, 2:29 PM IST (Updated 22 May 2026, 4:23 PM IST)
22 May 2026, 2:29 PM IST (Updated 22 May 2026, 4:23 PM IST)
Pakistan Announces ODI Squad Against Australia

Pakistan vs Australia: पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (PCB) ने शुक्रवार को ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ होने वाली 3 मैचों की वनडे सीरीज का ऐलान कर दिया. टीम की कमान एक बार फिर तेज गेंदबाज शाहीन अफरीदी को सौंप दी गई है. साथ ही टीम में एक बार कई बड़े खिलाड़ियों की वापसी हुई है. बाबर आजम, शादाब खान, नसीम शाह, हारिस रऊफ और सुफियान मोकिम को पीसीबी ने मौका दिया है. हालांकि, यह सभी बांग्लादेश के खिलाफ हुई सीरीज में टीम में जगह नहीं बना पाए थे. इसके अलावा पाकिस्तान सुपर लीग (PSL) में निराशाजनक प्रदर्शन करने वाले मोहम्मद रिजवान को टीम से बाहर रखा गया है.

टीम में रिजवान को नहीं किया गया शामिल

मोहम्मद रिजवान को टीम में जगह नहीं देने वाला फैसला हर एक क्रिकेट फैंस को हैरान कर रहा है. पीएसएल में उनका प्रदर्शन ज्यादा खास नहीं रहा और वह काफी लंबे समय से भी अंतरराष्ट्रीय टीम में भी शामिल होने के बाद बेहतरीन प्रदर्शन नहीं कर पा रहे थे. यही वजह है कि सेलेक्टर्स ने विकेटकीपर को नजरअंदाज कर दिया. साथ ही रिजवान इस साल मार्च में बांग्लादेश के खिलाफ होने वाली सीरीज में टीम का हिस्सा थे और उन्होंने तीन पारियों में मात्र 58 रन ही बनाए. दूसरी तरफ फखर जमां और सैम अयूब चोटिल होने की वजह से टीम में शामिल नहीं हो सके. फिलहाल, दोनों खिलाड़ी पीसीबी की निगरानी में रिहैब कर रहे हैं.

तीन नए खिलाड़ियों को मिला मौका

खास बात यह रही कि सेलेक्टर्स ने उन तीन नए खिलाड़ियों को भी मौका दिया है, जिन्होंने अभी तक डेब्यू भी नहीं किया था. अहमद दानियाल, अराफात मिन्हास और रोहैल नजीर ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पहली बार अंतरराष्ट्रीय ODI में डेब्यू करेंगे. हालांकि, ये तीनों खिलाड़ी टी-20 क्रिकेट खेल चुके हैं. पीसीबी के मुताबिक, उस्मान खान बीमारी की वजह से सेलेक्ट नहीं हो पाए.

बिहार के वह उभरते क्रिकेट सितारे, जिन्होंने बनाया अपना नाम; लोग भी करते हैं प्रणाम

ऐसा है पूरा कार्यक्रम

ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम 23 मई को पाकिस्तान पहुंचेगी. साथ ही पहला वनडे मुकाबला 23 मई को खेला जाएगा, जबकि दूसरा और तीसरा ODI 2 और 4 जून को लाहौर के गद्दाफी स्टेडियम में होना तय है. बता दें कि दोनों टीमों के बीच पिछले वनडे सीरीज 2024 में ऑस्ट्रेलिया में खेली गई थी, जिसमें पाकिस्तान 2-1 से जीत दर्ज की थी. साथ ही 22 साल बाद ऑस्ट्रेलिया के अंदर पाकिस्तान ने पहली बार सीरीज जीती थी.

पाकिस्तान का स्क्वॉड

मिचेल मार्श (C), एलेक्स कैरी, नाथन एलिस, कैमरून ग्रीन, मैथ्यू कुहनेमन, जोश इंग्लिस, मार्नस लाबुशेन, ओलिवर पीक, रिले मेरेडिथ, मैथ्यू रेनशॉ, लियाम स्कॉट, तनवीर संघा, बिली स्टैनलेक, मैट शॉर्ट,और एडम जैम्पा.

कप्तान हार्दिक को महंगा पड़ा गुस्सा, गलती मानने के बाद भी लगा जुर्माना! क्या है पूरा मामला?

You may also like

LT logo

Feature Posts

Newsletter

@2026 Live Time. All Rights Reserved.

Are you sure want to unlock this post?
Unlock left : 0
Are you sure want to cancel subscription?