Home Latest News & Updates पाकिस्तानी स्पिनर ने रचा इतिहास, वेस्टइंडीज के खिलाफ दूसरे टेस्ट मैच में ली हैट्रिक; देखें वायरल वीडियो

पाकिस्तानी स्पिनर ने रचा इतिहास, वेस्टइंडीज के खिलाफ दूसरे टेस्ट मैच में ली हैट्रिक; देखें वायरल वीडियो

by Sachin Kumar 25 January 2025, 3:09 PM IST (Updated 19 February 2025, 5:40 PM IST)
25 January 2025, 3:09 PM IST (Updated 19 February 2025, 5:40 PM IST)
Pakistan Vs West Indies 2nd Test Nauman Ali - Live Times

Pakistan vs West Indies 2nd Test : पाकिस्तानी स्पिनर ने वेस्टइंडीज के खिलाफ दूसरे टेस्ट मुकाबले में हैट्रिक लेकर इतिहास रच दिया है. वह एकमात्र पाकिस्तानी स्पिनर जिन्होंने ऐसा कारनामा करके दिखाया है.

Pakistan vs West Indies 2nd Test : वेस्टइंडीज के खिलाफ मुल्तान में खेले जा रहे दूसरे टेस्ट मुकाबले में पाकिस्तान टीम के 38 साल के स्पिनर नौमान अली (Noman Ali) ने इतिहास रच दिया है. वेस्टइंडीज के खिलाफ नौमान अली ने हैट्रिक लेकर पाकिस्तान के पहले स्पिनर बन गए हैं जिन्होंने टेस्ट फॉर्मेट में ऐसा कारनामा करके दिखाया है. उन्होंने 12वें ओवर की शुरुआती तीन गेंदों में लगातार तीन विकेट चटका दिए. इससे पहले पाकिस्तान में तेज गेंदबाजों ने ही हैट्रिक लेने का काम किया है.

72 सालों के सूखे को किया खत्म

नौमान अली ने 12वें ओवर की पहली गेंद में जस्टिन ग्रीव्स को आउट किया और उसकी दो गेंदों में टेविन इमलाच, केविन सिंक्लेयर पवेलियन की ओर भेजने का काम किया. पाकिस्तानी टीम बीते 72 सालों से क्रिकेट खेल रही है लेकिन नौमान अली से पहले किसी भी स्पिनर ने हैट्रिक लेने का काम नहीं किया है. लेकिन अब इस सूखे को नौमान ने खत्म कर दिया है. पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने हैट्रिक लेने वाला वीडियो अपने आधिकारिक सोशल मीडिया हैंडल ‘X’ पर शेयर किया जिसमें देखा जा सकता है कि वह पहले बल्लेबाज को बोल्ड करते हैं, दूसरे को LBW और तीसरे को कैच आउट कर दिया.

नौमान अली से पहले इन्होंने ली हैट्रिक

  • 1999 में श्रीलंका के खिलाफ वसीम अकरम.
  • 2000 में श्रीलंका के खिलाफ अब्दुल रज्जाक.
  • 2002 में श्रीलंका के खिलाफ मोहम्मद सामी.
  • 2020 में बांग्लादेश के खिलाफ नसीम शाह.

पाकिस्तान का सितारा बने नौमान

टेस्ट फॉर्मेट में पाकिस्तानी क्रिकेट टीम के लिए नौमान अली सितारा बन गए हैं. साथ ही नौमन और साजिद खान की जोड़ी ने मैदान पर कमाल कर दिया है जहां वेस्टइंडीज के बल्लेबाजों को रन बनाना मुश्किल कर दिया है. दोनों ने पहले टेस्ट मैच में पाकिस्तानी टीम को जीत दिलाने का काम किया और यही कारनामा वह दूसरे मुकाबले में भी दोहराने के लिए तेजी से आगे बढ़ रहे हैं. इंग्लैंड के खिलाफ भी यह दोनों गेंदबाज तेजी से विकेट ले रहे थे और रिकॉर्ड बनाकर नई इबारत लिखने की कोशिश में लगे थे.

यह भी पढ़ें- वीरेंद्र सहवाग के पास है दिल्ली में बंगला, लग्जरी कार और ढेर सारा धन; जानें तलाक की खबरों के बीच क्रिकेटर की संपत्ति

You may also like

LT logo

Feature Posts

Newsletter

@2026 Live Time. All Rights Reserved.

Are you sure want to unlock this post?
Unlock left : 0
Are you sure want to cancel subscription?