Home खेल Welcome Team India: दिल्ली पहुंचने पर टीम इंडिया का हुआ भव्य स्वागत, रोहित और सूर्या ने भांगड़ा कर मनाया जश्न

Welcome Team India: दिल्ली पहुंचने पर टीम इंडिया का हुआ भव्य स्वागत, रोहित और सूर्या ने भांगड़ा कर मनाया जश्न

by Live Times 4 July 2024, 11:56 AM IST (Updated 27 June 2026, 3:39 PM IST)
4 July 2024, 11:56 AM IST (Updated 27 June 2026, 3:39 PM IST)
Welcome Team India: दिल्ली पहुंचने पर टीम इंडिया का हुआ भव्य स्वागत, रोहित और सूर्या ने भांगड़ा कर मनाया जश्न

Welcome Team India: T-20 World Cup जीतने के बाद टीम इंडिया का दिल्ली पहुंचने पर मौर्य होटल में भव्य स्वागत किया गया. टीम के कई खिलाड़ी होटल पहुंचने पर भांगड़ा करते नजर आए.

04 July, 2024

Welcome Team India: दिल्ली एयरपोर्ट पर गुरुवार सुबह जब टीम इंडिया टी-20 वर्ल्ड कप की ट्रॉफी लेकर पहुंची तो भारतीय क्रिकेट फैेंस टीम इंडिया के स्वागत के लिए भारी संख्या में एयरपोर्ट के बाहर उमड़ पड़े. कप्तान रोहित शर्मा ने अपने फैेंस को निराश नहीं किया. रोहित ने ट्रॉफी को हाथ में ऊपर उठाकर सभी को उसका दीदार कराया. टीम के सभी खिलाड़ी एयरपोर्ट से निकलकर सीधे मौर्य होटल पहुंचे. वहां पर पूरी टीम का जोरदार स्वागत किया गया.

होटल में खिलाड़ियों ने ढोल की थाप पर किया भांगड़ा

मौर्य होटल पहुंचने पर टीम के कई खिलाड़ियों ने ढोल की थाप पर जमकर भांगड़ा किया. टीम इंडिया के कप्तान रोहित शर्मा, ऋषभ पंत, सूर्य कुमार यादव और हार्दिक पांड्या भांगड़ा करते हुए नजर आए.

होटल में काटा केक

टीम इंडिया के होटल पहुंचने के बाद होटल ITC मौर्य में स्पेशल केक काटा गया. भारतीय कप्तान कप्तान रोहित शर्मा, BCCI सचिव जय शाह और प्रेसिडेंट रोजर बिन्नी ने इस केक को काटकर टीम के खिलाड़ियों के साथ जीत का एक बार फिर से जश्न मनाया.

यह भी पढ़ेंः  ब्रेकिंग न्यूज़ से लेकर ताज़ा खबरों तक, भारत का टॉप हिंदी न्यूज़ चैनल

You may also like

Live Times logo

Feature Posts

Newsletter

@2026 Live Time. All Rights Reserved.

Are you sure want to unlock this post?
Unlock left : 0
Are you sure want to cancel subscription?