Delhi Metro Station Closed: राजधानी दिल्ली में इस समय माहौल तनावपूर्ण बना हुआ है. लगातार जारी प्रदर्शनों के बीच सरकार के आदेश पर DMRC ने 16 मेट्रो स्टेशन बंद कर दिए हैं. सुरक्षा कारणों से ITO, दिल्ली गेट, खान मार्केट और सेंट्रल सेक्रेटेरिएट समेत 16 मेट्रो स्टेशन बंद कर दिए गए हैं. DMRC ने एक्स पर जानकारी दी. नीचे दिए गए मेट्रो स्टेशन अगले निर्देश तक बंद कर दिए गए हैं. हालांकि, राजीव चौक, मंडी हाउस और सेंट्रल सेक्रेटेरिएट पर इंटरचेंज की सुविधा उपलब्ध रहेगी.
- लोक कल्याण मार्ग
- राजीव चौक
- पटेल चौक
- रामकृष्ण आश्रम मार्ग
- बाराखंभा रोड
- सुप्रीम कोर्ट
- सेवा तीर्थ
- जनपथ
- मंडी हाउस
- सेंट्रल सेक्रेटेरिएट
- ITO
- दिल्ली गेट
- इंद्रप्रस्थ
- खान मार्केट
- जोर बाग
- शिवाजी स्टेडियम
VIDEO | Delhi: Rajiv Chowk, Janpath, Patel Chowk and Central Secretariat Metro stations closed due to security reasons. Visuals from outside Central Secretariat Metro Station.
— Press Trust of India (@PTI_News) July 22, 2026
"I have to go to Rohini… I came to Patel Chowk Metro but it was closed. I took an auto to come here… pic.twitter.com/q6Egv7pSam
यात्रियों से अपील
डीएमआरसी ने यात्रियों को सलाह दी है कि घर से निकलने से पहले लेटेस्ट अपडेट जरूर जान लें और रूट प्लान करके यात्रा करें. फिलहाल डीएमआरसी ने यह जानकारी नहीं दी है कि स्टेशन कब खोले जाएंगे. 20 जुलाई को संसद चलो मार्च के दौरान हुई हिंसा और बवाल के बाद सरकार अव्यवस्था को रोकने के लिए हर संभव प्रयास कर रही है. बता दें, इसी तरह सोमवार को कई मेट्रो स्टेशन बंद कर दिए गए, क्योंकि कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के संसद तक मार्च के आह्वान पर हजारों लोग सेंट्रल दिल्ली में जमा हो रहे थे. प्रदर्शन को और ज्यादा बढ़ने से रोकने लिए जंतर-मंतर के आस-पास के मेट्रो स्टेशन बंद कर दिए गए.
CRPF की 20 टुकड़ियां तैनात की गईं
अधिकारियों ने बुधवार को बताया कि केंद्र ने CJP के विरोध और अलग-अलग राजनीतिक पार्टियों के प्रदर्शनों को देखते हुए सुरक्षा उपायों को मजबूत करने के लिए दिल्ली में CRPF की 20 और कंपनियों की तैनाती का आदेश दिया है. मंगलवार रात गृह मंत्रालय (MHA) द्वारा राष्ट्रीय राजधानी में तुरंत तैनाती का आदेश दिए जाने के बाद जवानों को पश्चिम बंगाल से एयरलिफ्ट किया जा रहा है. लगातार जारी प्रदर्शनों को कंट्रोल करना दिल्ली पुलिस और केंद्र सरकार के लिए चुनौती है.
एक टुकड़ी में करीब 100 जवान होते हैं यानी करीब 2000 जवानों की तैनाती की गई है. उन्होंने कहा कि हाल के विरोध प्रदर्शनों के दौरान हिंसक झड़पों की कई घटनाओं के कारण तुरंत तैनाती की जरूरत पड़ी है. उन्होंने कहा कि इन कंपनियों को कुछ महीने पहले पश्चिम बंगाल में हुए विधानसभा चुनावों के लिए तैनात किया गया था और राज्य सरकार के अनुरोध पर उन्हें वहीं रहने के लिए कहा गया था.
दिल्ली में प्रदर्शनों के बीच सरकार ने बढ़ाई सुरक्षा, बंगाल से मंगाई गई CRPF जवानों की 20 टुकड़ियां
News Source: PTI
