Home लाइफस्टाइल Sawan के महीने में पहने हरे रंग के आउटफिट्स, ट्राई करें Green Suit के ये 6 लेटेस्ट डिजाइन

Sawan के महीने में पहने हरे रंग के आउटफिट्स, ट्राई करें Green Suit के ये 6 लेटेस्ट डिजाइन

by Preeti Pal 22 July 2026, 11:38 AM IST (Updated 22 July 2026, 1:03 PM IST)
22 July 2026, 11:38 AM IST (Updated 22 July 2026, 1:03 PM IST)
Sawan के महीने में पहने हरे रंग के आउटफिट्स, ट्राई करें Green Suit के ये 6 लेटेस्ट डिजाइन

Green Suit Designs: सावन का महीना आते ही हर तरफ हरियाली, झूले, मेहंदी और तीज की तैयारियां शुरू हो जाती हैं. इस खास मौके पर ज्यादातर महिलाएं हरे रंग के कपड़े पहनना पसंद करती हैं. अगर इस बार आप भी अपने लुक को ट्रेडिशनल के साथ-साथ स्टाइलिश बनाना चाहती हैं, तो ग्रीन कलर के ये लेटेस्ट सूट डिजाइन आपके लिए बढ़िया ऑप्शन हो सकते हैं. यही वजह है कि आज आपके लिए 6 ऐसे सूट डिजाइन लेकर आए हैं, जो सावन में खूब अच्छे लगेंगे.

ग्रीन अनारकली सूट

अगर आपको रॉयल और एलिगेंट लुक पसंद है तो ग्रीन अनारकली सूट एक शानदार ऑप्शन है. गोटा-पट्टी, सीक्विन या हल्की एम्ब्रॉयडरी वाला अनारकली सूट हरियाली तीज के मौके पर बहुत खूबसूरत लगता है. इसे झुमके और जूतियों के साथ स्टाइल करें.

शरारा सेट

यंग और ट्रेंडी लुक के लिए शॉर्ट कुर्ती के साथ ग्रीन शरारा सेट इन दिनों काफी पसंद किया जा रहा है. हल्का फ्लोरल प्रिंट या मिरर वर्क वाला इस तरह का डिजाइन दिन के फंक्शन से लेकर शाम की पूजा तक, हर मौके पर खूबसूरत दिखता है.

हर दिन पहनने के लिए परफेक्ट हैं Gold Bracelet के ये 6 डिज़ाइन, सिंपल लुक में भी जोड़ देंगे रॉयल टच

स्ट्रेट कट सूट

अगर आप सिंपल लेकिन क्लासी लुक चाहती हैं, तो स्ट्रेट कट ग्रीन सूट के साथ हैवी एम्ब्रॉयडरी वाला दुपट्टा चुनें. ये डिजाइन ऑफिस जाने वाली लड़कियों से लेकर हाउस वाइफ तक, सभी पर खूब जंचता है.

चिकनकारी ग्रीन सूट

लखनवी चिकनकारी का फैशन कभी पुराना नहीं होता. हरे रंग का चिकनकारी सूट पहनकर आपको सादगी और खूबसूरती का बेहतरीन मेल मिलेगा. इसके साथ मोती की जूलरी और सिंपल मेकअप आपका लुक और निखार देंगे.

पलाजो सूट सेट

आरामदायक और स्टाइलिश आउटफिट की बात हो तो पलाजो सूट हमेशा पसंद किया जाता है. चौड़े पलाजो के साथ ए-लाइन कुर्ती और ऑर्गेंजा दुपट्टा आपको मॉडर्न एथनिक लुक देगा. ये डिजाइन हर उम्र की महिलाओं पर अच्छा लगता है.

सिल्क ग्रीन सूट

अगर हरियाली तीज पर थोड़ा रिच और फेस्टिव लुक चाहती हैं तो बनारसी या सिल्क फैब्रिक का ग्रीन सूट चुनें. गोल्डन बॉर्डर, जरी वर्क और ट्रेडिशनल दुपट्टा इसे और भी आकर्षक बनाते हैं. ये डिजाइन पूजा और फैमिली फंक्शन दोनों के लिए परफेक्ट रहता है.

2,600 फूलों की पंखुड़ियां, 12,000 मोती और 490 घंटे की मेहनत के बाद बना Ananya Panday का लहंगा

You may also like

Live Times logo

Feature Posts

Newsletter

@2026 Live Time. All Rights Reserved.

Are you sure want to unlock this post?
Unlock left : 0
Are you sure want to cancel subscription?