Home Top News UP राज्यसभा चुनाव: BJP ने जारी की उम्मीदवारों की लिस्ट, धर्मपाल सिंह समेत 8 नामों की घोषणा

UP राज्यसभा चुनाव: BJP ने जारी की उम्मीदवारों की लिस्ट, धर्मपाल सिंह समेत 8 नामों की घोषणा

by Neha Singh 5 October 2026, 3:23 PM IST (Updated 5 October 2026, 4:04 PM IST)
5 October 2026, 3:23 PM IST (Updated 5 October 2026, 4:04 PM IST)
UP Rajya Sabha

BJP Rajya Sabha Candidate List: बीजेपी केंद्रीय चुनाव समिति ने उत्तर प्रदेश की 8 राज्यसभा सीटों के लिए उम्मीदवारों के नामों को मंजूरी दी है. लिस्ट में धर्मपाल सिंह, राधाकांत ओझा, प्रकाश पाल, विद्यासागर सोनकर, गोपी कृष्णा पाण्डेय, प्रियंका सिंह रावत, राम प्रताप सिंह चौहान और श्रुति गंगवार के नाम की घोषणा की गई है. इनमें 3 OBC, 2 SC और 3 सामान्य वर्ग के उम्मीदवार शामिल हैं, जबकि 2 महिलाएं हैं. OBC उम्मीदवारों में एक-एक लोधी, पाल और कुर्मी हैं. धर्मपाल सिंह लोधी बिरादरी से आते हैं और योगी सरकार में कैबिनेट मंत्री हैं. बता दें, यूपी में 16 अक्टूबर को राज्यसभा के लिए चुनाव होने वाले हैं.

8 उम्मीदवारों की लिस्ट

धर्मपाल सिंह
राधाकांत ओझा
प्रकाश पाल
विद्यासागर सोनकर
गोपी कृष्णा पाण्डेय
प्रियंका सिंह रावत
राम प्रताप सिंह चौहान
श्रुति गंगवार

मंत्री हैं धर्मपाल सिंह

धर्मपाल सिंह यूपी सरकार में पशुधन मंत्री हैं. वे 2017 में भी योगी कैबिनेट का हिस्सा थे और 2022 से फिर से मंत्री हैं. प्रकाश पाल को हाल ही में बीजेपी के OBC मोर्चा का अध्यक्ष बनाया गया है. प्रियंका सिंह रावत बाराबंकी से पूर्व सांसद हैं. वे पिछला लोकसभा चुनाव हार गई थीं. राधाकांत ओझा हाई कोर्ट के जाने-माने वकील हैं, जबकि विद्यासागर सोनकर SC समुदाय से आते हैं.

गोपी कृष्ण पांडे बीजेपी के वरिष्ठ नेता और पार्टी पदाधिकारी हैं. वे लंबे समय से संगठन के जमीनी कामकाज और पार्टी अभियानों में सक्रिय रहे हैं. श्रुति गंगवार बरेली के अर्बन को-ऑपरेटिव बैंक की चेयरपर्सन हैं और वरिष्ठ बीजेपी नेता व मौजूदा गवर्नर संतोष गंगवार की बेटी हैं.

BL वर्मा और हरदीप सिंह पुरी को मौका नहीं

बता दें, बीजेपी ने यूपी से किसी भी मौजूदा राज्यसभा सांसद को दोबारा नॉमिनेट नहीं किया है. BL वर्मा और हरदीप सिंह पुरी को मौका न मिलने से यह संकेत मिलता है कि जल्द ही केंद्रीय कैबिनेट का विस्तार हो सकता है. स्मृति ईरानी और हरीश द्विवेदी, जिनके नाम दावेदारों के तौर पर से चर्चा में थे, उनको भी मौका नहीं दिया गया. इस लिस्ट के जरिए बीजेपी ने यह भी संकेत दिया है कि वह एक व्यक्ति को एक से ज्यादा पद नहीं देना चाहती.

राज्यसभा चुनाव का गणित

राज्यसभा की एक सीट के लिए 37 विधायकों की जरूरत होगी, इसलिए बीजेपी को सात सीटें जीतने के लिए 259 विधायकों की जरूरत होगी, जिससे उसके पास 35 वोट अतिरिक्त बचेंगे. उत्तर प्रदेश में समाजवादी पार्टी के 101 MLA हैं. अगर कोई क्रॉस-वोटिंग न हो तो अखिलेश यादव की पार्टी आसानी से दो सीटें जीत सकती है. सपा को तीसरी सीट पक्की करने के लिए लगभग 11-12 वोटों की जरूरत है, जबकि बीजेपी को आठवीं सीट के लिए भी 2-3 वोटों की जरूरत है.

BJP ने उत्तराखंड से दिनेश आर्य और पश्चिम बंगाल से कोयल मल्लिक को बनाया राज्यसभा का उम्मीदवार

News Source: ANI

You may also like

Live Times logo

Feature Posts

Newsletter

@2026 Live Time. All Rights Reserved.

Are you sure want to unlock this post?
Unlock left : 0
Are you sure want to cancel subscription?