Home Top News हरियाणा विधानसभा चुनाव के लिए BJP की दूसरी लिस्ट जारी, जानें- किसको-कहां से मिला टिकट

हरियाणा विधानसभा चुनाव के लिए BJP की दूसरी लिस्ट जारी, जानें- किसको-कहां से मिला टिकट

by Rashmi Rani 10 September 2024, 3:14 PM IST (Updated 22 July 2025, 12:19 PM IST)
10 September 2024, 3:14 PM IST (Updated 22 July 2025, 12:19 PM IST)
BJP ने हरियाणा विधानसभा चुनाव के लिए दूसरी लिस्ट की जारी, जानिए किसका कहां से मिला टिकट

Haryana Assembly Elections : हरियाणा विधानसभा चुनाव के लिए BJP ने उम्मीदवारों की दूसरी लिस्ट जारी कर दी है.

Haryana Assembly Elections : हरियाणा विधानसभा चुनाव 2024 के लिए भारतीय जनता पार्टी ने उम्मीदवारों की दूसरी लिस्ट जारी कर दी है. इस लिस्ट में 21 उम्मीदवारों के नाम की घोषणा की गई है. इससे पहले पार्टी ने 67 उम्मीदवारों की सूची जारी की थी. BJP ने अब तक 88 प्रत्याशियों के नामों का एलान कर दिया है.

योगेश बैरागी को दिया गया टिकट

इस लिस्ट में जनस्वास्थ्य मंत्री बनवारी लाल का टिकट काट दिया गया है. विनेश फोगाट के सामने कैप्टन योगेश बैरागी को टिकट दिया गया है. नारायणगढ़ से पवन सैनी, पूंडरी से सतपाल जांबा, असंध से योगेंद्र राणा, गन्नौर से देवेंद्र कौशिक, राई से कृष्णा गहलावत, बरौदा से प्रदीप सांगवान, नरवाना से कृष्ण कुमार बेदी, डबवाली से बलदेव सिंह मंगियाना, ऐलनाबाद से अमीर चंद मेहता, रोहतक से मनीष ग्रोवर को पार्टी ने टिकट दिया है. नूंह से संजय सिंह, फिरोजपुर झिरका से नसीम अहमद, पुन्हाना से एजाज खान, हथिन से मनोज रावत, होडल से हरिंदर सिंह रामरतन, बड़खल से धनेश अधलखा को पार्टी ने मैदान में उतारा है.

जयभगवान शर्मा को दिया मौका

BJP ने इस बार पिहोवा से अपना उम्मीदवार बदल दिया है. इस बार पार्टी ने जयभगवान शर्मा को मौका दिया है. बता दें कि मंगलवार को ही पिहोवा से कवलजीत सिंह अजराना ने मैदान छोड़ दिया था. उन्होंने कहा कि सभी कार्यकर्ता व पदाधिकारियों को मनाने की कोशिश की, लेकिन वे उनके चुनाव लड़ने पर राजी नहीं हुए. ऐसे में उन्होंने इस बार चुनाव ना लड़ने का फैसला किया.

यह भी पढ़ें – राज्यों की खबरें, क्षेत्रीय समाचार, क्षेत्रीय ताज़ा खबरें, राज्य हिंदी समाचार

You may also like

LT logo

Feature Posts

Newsletter

@2026 Live Time. All Rights Reserved.

Are you sure want to unlock this post?
Unlock left : 0
Are you sure want to cancel subscription?