Home राज्यJharkhand झारखंड में हाथियों का खूनी हमला: 6 लोगों को कुचलकर मार डाला, कई घरों को तोड़ा, फसलों को रौंदा

झारखंड में हाथियों का खूनी हमला: 6 लोगों को कुचलकर मार डाला, कई घरों को तोड़ा, फसलों को रौंदा

by Sanjay Kumar Srivastava
0 comment
झारखंड में हाथियों का खूनी हमला: 6 लोगों को कुचलकर मार डाला, कई घरों को किया तहस-नहस, फसलों को रौंदा

Elephant Attack: झारखंड में हाथियों ने छह लोगों को कुचलकर मार डाला. हादसे की सूचना मिलते ही वन विभाग के अधिकारी मौके पर पहुंच गए. अधिकारियों ने हाथियों को पकड़ने के लिए इलाके को चारों तरफ से घेर लिया है.

Elephant Attack: झारखंड में हाथियों ने छह लोगों को कुचलकर मार डाला. हादसे की सूचना मिलते ही वन विभाग के अधिकारी मौके पर पहुंच गए. अधिकारियों ने हाथियों को पकड़ने के लिए इलाके को चारों तरफ से घेर लिया है. वन विभाग के अधिकारियों ने बताया कि भोजन की तलाश में हाथियों का झुंड जंगल से भटककर मानव बस्ती में घुस आया है. झारखंड में हाथियों के आतंक से लोग सहम गए हैं. लोगों ने घरों से बाहर निकलना बंद कर दिया है. बच्चे स्कूल जाने से डर रहे हैं. झारखंड के हजारीबाग जिले में शुक्रवार को जंगली हाथियों के झुंड ने एक ही परिवार के चार सदस्यों समेत छह लोगों को कुचलकर मार डाला.

मृतकों में एक ही परिवार के चार सदस्य भी

हजारीबाग पूर्वी संभागीय वन अधिकारी (डीएफओ) विकास कुमार उज्ज्वल ने पीटीआई को बताया कि पिछले कुछ दिनों में कई लोगों पर हमला कर चुके हाथियों का झुंड गुरुवार रात को चर्चू ब्लॉक के गोंडवार गांव में घुस गया और शुक्रवार तड़के छह लोगों को कुचलकर मार डाला. संभागीय वन अधिकारी उज्ज्वल ने बताया कि मृतकों में एक ही परिवार के चार सदस्य शामिल हैं. एक बच्चा भी गंभीर रूप से घायल है. उन्होंने बताया कि बच्चे को हजारीबाग के सदर अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती कराया गया है. उज्ज्वल ने बताया कि भोजन की तलाश में हाथियों का झुंड पिछले कुछ दिनों से बोकारो, रामगढ़ और हजारीबाग जिलों में घूम रहा था. इससे पहले बोकारो में भी लोगों को मार चुका था. उन्होंने बताया कि शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है.

वन विभाग के अफसरों ने इलाके को घेरा

कहा कि जब पशुओं का झुंड ब्लॉक में दाखिल हुआ, तो हमने पब्लिक एड्रेस सिस्टम के ज़रिए ग्रामीणों को सतर्क कर दिया था. दुर्भाग्यवश, जब लोग अपने घरों से भागने की कोशिश कर रहे थे, तो उनमें से छह लोग कुचलकर मर गए. उन्होंने कहा कि जल्द ही पीड़ितों के परिजनों को मुआवज़ा देने की प्रक्रिया शुरू की जाएगी. अधिकारियों ने बताया कि पशुओं के झुंड को ब्लॉक से बाहर निकालने के लिए एक त्वरित प्रतिक्रिया दल तैनात किया गया है. इलाके को चारों तरफ से घेर लिया गया है. ग्रामीणों को सतर्क रहने के लिए कहा गया है. ग्रामीणों को सलाह दी गई है कि बहुत जरूरी होने पर ही घर से बाहर निकलें. हाथियों के झुंड ने बेड़ो प्रखंड के बुदकु, चरखा और पखल गांवों में भी जमकर उत्पात मचाया. कई घरों को तहस-नहस कर दिया और फसलों को रौंद कर बर्बाद कर दिया. हादसे की सूचना मिलते ही पूर्व मंत्री बंधु तिर्की शुक्रवार तड़के बुदकु टोली पहुंचे. पूर्व मंत्री ने पीड़ित परिवारों से मुलाकात कर आर्थिक सहायता प्रदान की. उन्होंने वन विभाग से कार्रवाई की मांग की.

ये भी पढ़ेंः मध्य प्रदेश : विदिशा में SUV के तालाब में गिरने से बड़ा हादसा, 3 की मौत और 7 लोग घायल

News Source: Press Trust of India (PTI

You may also like

LT logo

Feature Posts

Newsletter

@2026 Live Time. All Rights Reserved.

Are you sure want to unlock this post?
Unlock left : 0
Are you sure want to cancel subscription?