Home Top News सरहद पार खिला लोकतंत्र,Tarique Rahman बने सुल्तान और PM Modi ने दी मुबारकबाद

सरहद पार खिला लोकतंत्र,Tarique Rahman बने सुल्तान और PM Modi ने दी मुबारकबाद

by Preeti Pal
0 comment
सरहद पार खिला लोकतंत्र का नया गुल,Tarique Rahman बने सुल्तान और PM Modi ने दी मुबारकबाद

Tarique Rahman: बांग्लादेश में नई सुबह हो चुकी है. इस बार तारिक रहमान के सिर जीत का सहरा सजा है. इस जीत के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी तारिक रहमान को बधाई संदेश भेजा है.

13 February, 2026

बांग्लादेश में लोकतंत्र का नया सवेरा हो चुका है और इस बार जीत का परचम लहराया है तारिक रहमान की अबांग्लादेश नेशनलिस्ट पार्टी यानी बीएनपी ने. शुक्रवार को आए चुनावी नतीजों ने ये क्लियर कर दिया कि वहां की जनता बदलाव के मूड में थी. इस शानदार जीत के बाद सरहद के इस पार से भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी गर्मजोशी के साथ बधाई संदेश भेजा है. प्रधानमंत्री मोदी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर तारिक रहमान को टैग करते हुए लिखा कि संसदीय चुनावों में बीएनपी को मिली ये निर्णायक जीत आपकी लीडरशिप पर वहां की जनता के अटूट भरोसे को दर्शाती है. पीएम मोदी का ये संदेश सिर्फ एक फॉर्मल मैसे नहीं है, बल्कि एक पड़ोसी होने के नाते फ्यूचर की दोस्ती की तरफ बढ़ाया गया एक मजबूत कदम भी है.

बांग्लादेश के साथ भारत

पीएम मोदी ने अपनी बात को आगे बढ़ाते हुए इस बात पर जोर दिया कि भारत हमेशा एक लोकतांत्रिक और प्रगतिशील बांग्लादेश के साथ खड़ा रहेगा. उन्होंने ये भी कहा कि वो दोनों देशों के रिश्तों को नई ऊंचाई पर ले जाने और विकास के लक्ष्यों को पूरा करने के लिए तारिक रहमान के साथ मिलकर काम करने के लिए काफी एक्साइटेड हैं.

यह भी पढ़ेंःब्राजील के राष्ट्रपति का 18 फरवरी से भारत दौराः AI शिखर सम्मेलन और द्विपक्षीय व्यापार पर जोर

हसीना की विदाई

वैसे, बांग्लादेश में हुए ये चुनाव बांग्लादेश के लिए बहुत ही खास थे. साल 2024 के छात्र आंदोलन के बाद, जिसने शेख हसीना सरकार की विदाई तय की थी, ये देश में पहली बार हुए आम चुनाव थे. चुनाव के रिजल्ट से क्लियर हो गया है कि जनता ने बीएनपी पर अपना पूरा प्यार लुटाया है. बांग्लादेश की सत्ता की चाबी अब पूरी तरह से तारिक रहमान के हाथों में है.

भारते के साथ रिश्ते

भारत के लिए बांग्लादेश के साथ अच्छे रिश्ते बनाए रखना काफी जरूरी है. फिर चाहे बात बिजनेस की हो या सिक्योरिटी की. वहीं, पीएम मोदी के इस पोस्ट ने ये साफ कर दिया है कि भारत अपने पड़ोसी देश में स्थिरता और तरक्की देखना चाहता है. अब देखना ये होगा कि नई सरकार के साथ भारत की ये दोस्ती आने वाले टाइम में कौन सी नई ऊंचाइयो को छूती है.

News Source: Press Trust of India (PTI)

यह भी पढ़ेंः बांग्लादेश चुनाव पर भड़कीं हसीना! बोलीं- लोगों ने चुनाव को नकारा, यूनुस खान को बताया हत्यारा

You may also like

LT logo

Feature Posts

Newsletter

@2026 Live Time. All Rights Reserved.

Are you sure want to unlock this post?
Unlock left : 0
Are you sure want to cancel subscription?