Home मनोरंजन Shahid Kapoor बने अब तक के सबसे धाकड़ ‘रोमियो’, Tripti Dimri भी नहीं रहीं पीछे; फिल्मी सितारों ने लुटाया जमकर प्यार

Shahid Kapoor बने अब तक के सबसे धाकड़ ‘रोमियो’, Tripti Dimri भी नहीं रहीं पीछे; फिल्मी सितारों ने लुटाया जमकर प्यार

by Preeti Pal
0 comment
Shahid Kapoor बने अब तक के सबसे धाकड़ 'रोमियो', Tripti Dimri भी नहीं रहीं पीछे; फिल्मी सितारों ने लुटाया जमकर प्यार

O Romeo Review: शाहिद कपूर और तृप्ति डिमरी स्टारर फिल्म ‘ओ रोमियो’ आज यानी 13 फरवरी को सिनेमाघरों में दस्तक दे चुकी है. अगर आप इसे देखने की प्लानिंग कर रहे हैं, तो पहले ये मूवी रिव्यू पढ़ लें.

13 February, 2026

अगर आप इस वीकेंड किसी जबरदस्त फिल्म का इंतजार कर रहे थे, तो आपके लिए एक बड़ी खुशखबरी है. शाहिद कपूर की मोस्ट अवेटेड गैंगस्टर रोमांस फिल्म ‘ओ रोमियो’ 13 फरवरी को सिनेमाघरों में दस्तक दे चुकी है. इस फिल्म को लेकर जितना बज बना हुआ था, रिव्यूज उसे सही साबित करते दिख रहे हैं. जुनून, दिल टूटने और वायलेंस के साये में पनपी इस लव स्टोरी ने बॉलीवुड में हलचल मचा दी है. फिल्म की रिलीज से पहले रखी गई स्पेशल स्क्रीनिंग में बी-टाउन की जानी-मानी हस्तियां शामिल हुईं. शाहिद कपूर की पत्नी मीरा राजपूत ने फिल्म देखने के बाद इंस्टाग्राम पर इसकी तारीफों के पुल बांध दिए.

ओ रोमियो का क्रेज

शाहिद कपूर की पत्नी ने डायरेक्टर विशाल भारद्वाज को जादूगर बताते हुए फिल्म के बैकग्राउंड स्कोर की जमकर तारीफ की. हालांकि, सबसे खास वो नोट था जिसे उन्होंने अपने पति शाहिद के लिए लिखा. मीरा ने लिखा कि, मेरे रोमियो, ये तुम्हारी अब तक की सबसे बेहतरीन परफॉर्मेंस है. तुमने एक भी बीट मिस नहीं की. मीरा ने फिल्म में तृप्ति डिमरी के कैरेक्टर की भी तारीफ की और कहा कि उन्होंने काम लाजवाब है.

इंडस्ट्री से मिली हरी झंडी

शाहिद कपूर के साथ ‘कॉकटेल 2’ पर काम कर रहे डायरेक्टर होमी अदजानिया ने भी ‘ओ रोमियो’ की खूब तारीफ की. उन्होंने इसे लव और वायलेंस का एक अनोखा कॉम्बिनेशन बताया. उन्होंने विशाल भारद्वाज की कहानी बताने की आर्ट और शाहिद कपूर की बेहतरीन एक्टिंग को सलाम किया. इसके अलावा नाना पाटेकर की मौजूदगी और तमन्ना भाटिया की खूबसूरती भी फिल्म में सबका ध्यान खींच रही है.

यह भी पढ़ेंः तिहाड़ में ‘छोटा डॉन’,बाहर खड़े हैं सिंघम और सुल्तान! Rajpal Yadav के लिए इंडस्ट्री ने खोला अपना खज़ाना

इमोशनल नोट

रिलीज से ठीक पहले ‘ओ रोमियो’ के डायरेक्टर विशाल भारद्वाज ने एक बहुत ही इमोशनल नोट शेयर किया. उन्होंने लिखा कि बॉक्स ऑफिस के नतीजे जो भी हों, उन्हें इस फिल्म पर गर्व है. 60 साल की उम्र में अपनी फिल्मों में एंग्री थीम को तलाशने पर उन्होंने कहा कि ‘ओ रोमियो’ उनके लिए बहुत ही पर्सनल फिल्म है.

‘ओ रोमियो’ की कहानी

‘ओ रोमियो’ हुसैन जैदी की फेमस बुक ‘माफिया क्वींस ऑफ मुंबई’ के एक चैप्टर से इंस्पायर है. इसकी कहानी गैंगस्टर हुसैन उस्तरा और सपना दीदी के इर्द-गिर्द घूमती है. विशाल भारद्वाज के डायरेक्शन में बनी इस फिल्म को सेंसर बोर्ड ने 11 फरवरी को सर्टिफिकेट दिया था. फिल्म लगभग 2 घंटे 58 मिनट है, यानी आपको एक लंबी और एंटरटेनिंग कहानी देखने को मिलेगी. साजिद नाडियाडवाला ने इस फिल्म को प्रोड्यूस किया है. शाहिद कपूर, तृप्ति डिमरी और नाना पाटेकर के अलावा ‘ओ रोमियो’ में अविनाश तिवारी, विक्रांत मैसी, फरीदा जलाल और तमन्ना भाटिया जैसे स्टार्स की भी फौज है. ऐसे में अगर आप डार्क रोमांस और थ्रिलर के शौकीन हैं, तो ये फिल्म आपके लिए एक परफेक्ट ट्रीट हो सकती है. शाहिद कपूर का नया अवतार और विशाल भारद्वाज का डायरेक्शन इसे एक मस्ट-वॉच फिल्म बनाता है.

यह भी पढ़ेंः Kohrra 2 में दिखा The Family Man वाला ट्विस्ट, वरुण सोबती और मोना सिंह की सीरीज ने दिया बड़ा सरप्राइज

You may also like

LT logo

Feature Posts

Newsletter

@2026 Live Time. All Rights Reserved.

Are you sure want to unlock this post?
Unlock left : 0
Are you sure want to cancel subscription?