Home Top News हेमंत सोरेन ने ली सीएम पद की शपथ, राहुल गांधी समेत विपक्ष के दिग्गज नेता रहे मौजूद

हेमंत सोरेन ने ली सीएम पद की शपथ, राहुल गांधी समेत विपक्ष के दिग्गज नेता रहे मौजूद

by JP Yadav 28 November 2024, 11:03 AM IST (Updated 30 November 2024, 12:59 PM IST)
28 November 2024, 11:03 AM IST (Updated 30 November 2024, 12:59 PM IST)
CM पद की शपथ लेकर इतिहास रचने जा रहे हैं हेमंत सोरेन, जानें समारोह में कौन-कौन होगा शामिल ?

Hemant Soren Oath Ceremony : झारखंड की राजधानी रांची में एक भव्य समारोह में हेमंत सोरेन ने बतौर मुख्यमंत्री पद की शपथ ली. इस दौरान दिग्गज नेता मौजूद रहे.

Hemant Soren Oath Ceremony : हेमंत सोरेन ने गुरुवार शाम 4 बजे के बाद झारखंड की राजधानी रांची में एक भव्य समारोह में राज्य के 14वें मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ली इस दौरान AICC अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे के अलावा लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी और पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी सहित कई शीर्ष राजनेता भी मौजूद रहे. मिली आधिकारिक जानकारी के अनुसार, राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार (Jharkhand Governor Santosh Kumar) ने गुरुवार को शाम 4 बजे हेमंत सोरेन को पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई. यहां पर बता दें कि 49 वर्षीय JMM नेता हेमंत सोरेन का यह मुख्यमंत्री के तौर पर चौथा कार्यकाल होगा.

रांची में स्कूल रहे बंद

हेमंत सोरेन ने बतौर सीएम अकेले ही शपथ ली. इस शपथ ग्रहण समारोह के दौरान इससे जुड़े पोस्टर पूरे शहर में देखे जा सकते हैं. आयोजन के मद्देनजर सुरक्षा कड़ी कर दी गई और शहर में यातायात नियम लागू किए गए. हेमंत सोरेन सरकार के शपथ ग्रहण के मद्देनजर गुरुवार को रांची शहर के स्कूल बंद रहे. झारखंड प्रभारी और कांग्रेस महासचिव गुलाम अहमद मीर ने कहा कि हेमंत सोरेन ने अकेले शपथ ली. विधानसभा में विश्वास मत के बाद मंत्रिमंडल का विस्तार किया जाएगा.

यह भी पढ़ें: संबित पात्रा ने बताया EVM से क्यों जीतती है BJP, कांग्रेस पर तंज कसते हुए RBM फॉर्मूले का बताया योगदान!

I.N.D.I.A. गठबंधन ने जीतीं 56 सीटें

झारखंड विधानसभा चुनाव 2024 में JMM के नेतृत्व वाले गठबंधन ने 81 सदस्यीय विधानसभा में 56 सीटें हासिल करते हुए जीत हासिल की, जबकि BJP के नेतृत्व वाले NDA (राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन) ने 24 सीटें हासिल कीं. वहीं, हेमंत सोरेन ने भारतीय जनता पार्टी के गमलील हेम्ब्रोम को 39,791 मतों के अंतर से हराकर बरहेट सीट बरकरार रखी.

यह भी पढ़ें: आरक्षण का लाभ लेने के लिए धर्म परिवर्तन पर सुप्रीम कोर्ट सख्त, कहा- संविधान के साथ धोखाधड़ी

You may also like

LT logo

Feature Posts

Newsletter

@2026 Live Time. All Rights Reserved.

Are you sure want to unlock this post?
Unlock left : 0
Are you sure want to cancel subscription?