Home Top News BIHAR: अररिया में सहायक दारोगा पर जानलेवा हमला, मौत, आरोपी पक्ष के लोगों ने ली जान

BIHAR: अररिया में सहायक दारोगा पर जानलेवा हमला, मौत, आरोपी पक्ष के लोगों ने ली जान

by Sanjay Kumar Srivastava 13 March 2025, 1:06 PM IST (Updated 13 March 2025, 7:49 PM IST)
13 March 2025, 1:06 PM IST (Updated 13 March 2025, 7:49 PM IST)
ASI

अररिया में ग्रामीणों के हमले में सहायक दारोगा की मौत हो गई. घटना की सूचना मिलते ही पुलिस प्रशासन में हड़कंप मच गया. पूरे गांव को छावनी में तब्दील कर दिया गया है.

BIHAR: अररिया में ग्रामीणों के हमले में सहायक दारोगा की मौत हो गई. घटना की सूचना मिलते ही पुलिस प्रशासन में हड़कंप मच गया. पुलिस ने आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पूरे गांव को छावनी में तब्दील कर दिया गया है. घटना में शामिल लोगों की गिरफ्तारी के लिए कई टीमें गठित की गई हैं. धड़ पकड़ के लिए जगह-जगह दबिश दी जा रही है. बिहार के अररिया में बुधवार रात एक आरोपी को गिरफ्तार करने के लिए की गई छापेमारी के दौरान एक सहायक उपनिरीक्षक (ASI) की मौत हो गई.

पुलिस को सूचना मिली कि एक आरोपी जिले के फुलकारा गांव में शादी में शामिल होने जा रहा है. पुलिस ने एक टीम बनाकर आरोपी को गिरफ्तार करने के लिए शादी में छापेमारी की.गिरफ्तारी के बाद ग्रामीणों ने आरोपी को छुड़ाने के लिए पुलिस टीम के साथ हाथापाई की.इस दौरान ASI राजीव रंजन जख्मी हो गए. इलाज के लिए अस्पताल पहुंचने पर उन्हें मृत घोषित कर दिया गया. DSP मुकेश कुमार साह ने बताया कि पुलिस थाना प्रभारी को सूचना मिली कि एक आरोपी फुलकाहा में शादी में शामिल होने जा रहा है. इसलिए उन्होंने एक टीम बनाई और आरोपी को गिरफ्तार कर लिया.

मृतक 2007 बैच के थे असिस्टेंट सब-इंस्पेक्टर

इसके बाद ग्रामीणों ने पुलिस टीम के साथ हाथापाई की, जिसमें वह (ASI) घायल हो गए. इलाज के लिए अस्पताल पहुंचने पर उन्हें मृत घोषित कर दिया गया. मृतक 2007 बैच के असिस्टेंट सब-इंस्पेक्टर राजीव रंजन थे. उधर, फारबिसगंज के SDPO के अनुसार ASI एक केस में वारंटी को गिरफ्तार करने गए थे. इसी दौरान गिरफ्तारी से बचने के लिए वारंटी के पक्ष के लोगों से पुलिसकर्मियों की झड़प हो गई. इसी झड़प के दौरान राजीव घायल हो गए. गंभीर स्थिति में उन्हें फारबिसगंज लाया गया, जहां उनकी मौत हो गई.

इस संबंध में अररिया SP अंजनी कुमार ने बताया कि दारोगा राजीव बदमाश को पकड़ने लक्ष्मीपुर गए थे. इस दौरान बदमाश को बचा रहे ग्रामीणों की राजीव से हाथापाई हो गई. इसी दौरान असामाजिक तत्वों ने दारोगा राजीव पर जानलेवा हमला कर दिया, जिससे वह जख्मी होकर गिर गए. इलाज के लिए अस्पताल लाया गया, जहां उनकी मौत हो गई.

ये भी पढ़ेंः छह साल बाद लिया पिता की हत्या का बदलाः चाचा और भतीजे को गोलियों से भूना, डबल मर्डर से इलाके में सनसनी

You may also like

LT logo

Feature Posts

Newsletter

@2026 Live Time. All Rights Reserved.

Are you sure want to unlock this post?
Unlock left : 0
Are you sure want to cancel subscription?