Home Top News दिल्ली आ रही सिक्किम महानंदा एक्सप्रेस की दो बोगियां पटरी से उतरीं, सभी यात्री सुरक्षित

दिल्ली आ रही सिक्किम महानंदा एक्सप्रेस की दो बोगियां पटरी से उतरीं, सभी यात्री सुरक्षित

by Sanjay Kumar Srivastava 6 September 2026, 1:52 PM IST (Updated 24 September 2026, 1:14 PM IST)
6 September 2026, 1:52 PM IST (Updated 24 September 2026, 1:14 PM IST)
दिल्ली जा रही सिक्किम महानंदा एक्सप्रेस की दो बोगियां पटरी से उतरीं, सभी यात्री सुरक्षित

Mahananda Express Derails: बिहार के आरा जंक्शन रेलवे स्टेशन पर रविवार तड़के दिल्ली जाने वाली सिक्किम महानंदा एक्सप्रेस की दो बोगियां पटरी से उतर गईं. सुबह करीब 4 बजे हुई इस घटना में किसी के घायल होने की खबर नहीं है, हालांकि रेल ट्रैफिक पर थोड़ा असर पड़ा है. ईस्ट सेंट्रल रेलवे के चीफ पब्लिक रिलेशंस ऑफिसर (CPRO) सरस्वती चंद्र ने कहा कि यह घटना सुबह तब हुई जब ट्रेन आरा जंक्शन से चली ही थी. ट्रेन की स्पीड कम थी, जिससे बड़ा हादसा नहीं हुआ. उन्होंने कहा कि शुरुआती जांच से पता चला कि पटरी से उतरने की घटना ड्राइवर की गलती से हुई, जिसने रेड सिग्नल पार कर लिया था. हालांकि, घटना के सही कारणों का पता लगाने के लिए विस्तृत जांच की जाएगी.

प्लेटफॉर्म नंबर दो से चली थी ट्रेन

CPRO ने बताया कि इस घटना से डाउनलाइन पर कोई असर नहीं पड़ा और ट्रेन सुबह करीब 7:23 बजे आरा जंक्शन स्टेशन से रवाना हो गई. रविवार सुबह बिहार के आरा रेलवे स्टेशन के पास अप लाइन पर सिक्किम महानंदा एक्सप्रेस के दो डिब्बे पटरी से उतर गए, जिससे रेलवे अधिकारियों और कर्मचारियों में हड़कंप मच गया. हालांकि, अधिकारियों ने बताया कि इस घटना में किसी की मौत या यात्री के घायल होने की खबर नहीं है. 15483 अलीपुरद्वार जंक्शन-दिल्ली सिक्किम महानंदा एक्सप्रेस प्लेटफॉर्म नंबर दो से लगभग 200 मीटर दूर अप लाइन पर पटरी से उतर गई. बताया गया कि ट्रेन का इंजन, SLR और H-1 बोगी पटरी से उतरे. इस घटना से स्टेशन पर हड़कंप मच गया. रेलवे अधिकारी व कर्मचारी तुरंत मौके पर पहुंचे. अधिकारियों ने बचाव, बहाली और मरम्मत का काम शुरू करा दिया.

बाधित हुई रेल सेवाएं

अधिकारियों के मुताबिक, महानंदा एक्सप्रेस दिल्ली जाते समय सुबह 4.12 बजे आरा रेलवे स्टेशन के प्लेटफॉर्म नंबर दो पर पहुंची थी. खबर है कि ट्रेन के संचालन के दौरान तकनीकी खराबी के कारण उसका सिग्नल सासाराम लाइन की ओर शिफ्ट हो गया था. इसके बाद ट्रेन आगे बढ़ी और स्टेशन से लगभग 200 मीटर दूर अप लाइन पर पटरी से उतर गई. पटरी से उतरने की खबर मिलते ही रेलवे के कर्मचारी तुरंत मौके पर पहुंचे और बचाव व बहाली का काम शुरू कर दिया. इस घटना के बाद रेल सेवाएं बाधित हो गई. रेलवे अधिकारी सामान्य ट्रेन संचालन बहाल करने से पहले ट्रैक और सिग्नल सिस्टम की स्थिति का आकलन करने में जुटे रहे.

तकनीकी टीमों ने शुरू की जांच

रेलवे की एक तकनीकी टीम मौके पर पहुंच चुकी है. टीम ट्रैक, सिग्नलिंग व्यवस्था और रेलवे के अन्य संबंधित बुनियादी ढांचे की जांच कर रही है. अधिकारी उन परिस्थितियों की भी जांच कर रहे हैं जिसकी वजह से सिग्नल सासाराम लाइन की ओर शिफ्ट हो गया और ट्रेन गलत दिशा में आगे बढ़ गई. रेलवे अधिकारी ट्रेनों का सामान्य परिचालन बहाल करने और घटना के कारण हुई किसी भी रुकावट को दूर करने के लिए युद्धस्तर पर काम कर रहे हैं. तकनीकी टीमें घटनास्थल पर स्थिति का जायजा ले रही हैं.

Train accident: पश्चिम बंगाल में तिरुपति एक्स.को पार्सल ट्रेन ने मारी टक्कर, तीन डिब्बे पटरी से उतरे

You may also like

Live Times logo

Feature Posts

Newsletter

@2026 Live Time. All Rights Reserved.

Are you sure want to unlock this post?
Unlock left : 0
Are you sure want to cancel subscription?