Home Top News सऊदी अरब के दम्माम एयरपोर्ट पर भीषण ड्रोन हमला, एक भारतीय समेत दो की मौत, 8 गंभीर घायल

सऊदी अरब के दम्माम एयरपोर्ट पर भीषण ड्रोन हमला, एक भारतीय समेत दो की मौत, 8 गंभीर घायल

by Sanjay Kumar Srivastava 22 October 2026, 2:40 PM IST (Updated 22 October 2026, 2:41 PM IST)
22 October 2026, 2:40 PM IST (Updated 22 October 2026, 2:41 PM IST)
सऊदी अरब के दम्माम एयरपोर्ट पर हूती विद्रोहियों का भीषण ड्रोन हमला, एक भारतीय समेत दो की मौत, 8 गंभीर

Dammam Airport: सऊदी अरब के दम्माम हवाई अड्डे पर बुधवार रात हूती विद्रोहियों ने भीषण ड्रोन हमला किया. हमले में एक भारतीय नागरिक सहित दो की मौत हो गई, जबकि दो भारतीय गंभीर घायल हो गए. हमले के बाद एयरपोर्ट पर उड़ानों को रोक दिया गया. रियाद स्थित भारतीय दूतावास ने कहा कि वह मामले की और जानकारी जुटा रहा है और प्रभावित परिवारों से संपर्क कर रहा है. दूतावास ने कहा कि हमारी संवेदनाएं और प्रार्थनाएं मृतकों के परिवारों और उनके प्रियजनों के साथ हैं. हम घायलों के जल्द स्वस्थ होने की कामना करते हैं.

घायलों में दो भारतीय भी

सऊदी अरब के ‘जनरल अथॉरिटी ऑफ सिविल एविएशन’ ने कहा कि एयरपोर्ट पर हुए हमले में मरने वालों की संख्या बढ़कर दो हो गई है. मृतकों की पहचान एक सऊदी नागरिक और एक भारतीय निवासी के रूप में हुई है. अथॉरिटी ने बताया कि घायलों की संख्या आठ है, जिनमें एक सऊदी नागरिक, दो भारतीय, दो यमनी, दो बांग्लादेशी और एक नेपाली नागरिक शामिल हैं. अथॉरिटी ने कहा कि नुकसान का आकलन करने और यात्रियों तथा एयरपोर्ट स्टाफ की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए संबंधित सुरक्षा अधिकारियों के साथ मिलकर प्रयास किए जा रहे हैं. अधिकारियों ने कहा कि हमले के बाद हवाई अड्डे का कामकाज फिर से शुरू हो गया है और हवाई यातायात सामान्य हो गया है. यह घटना बुधवार रात को दम्मम के किंग फहद अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर हुई.

अमेरिका ने अपने कर्मचारियों को वापस बुलाया

सऊदी अधिकारियों ने बताया कि जांच और नुकसान का आकलन चल रहा है. सुरक्षा एजेंसियां ​​हवाई अड्डे के कामकाज तथा वहां काम करने वाले लोगों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए मिलकर काम कर रही हैं. अमेरिकी विदेश विभाग ने सऊदी अरब में मौजूद गैर-आपातकालीन अमेरिकी सरकारी कर्मचारियों और उनके परिवारों को वापस बुलाने का आदेश दिया है. इस फैसले के पीछे सुरक्षा कारणों का जिक्र करते हुए अमेरिकी विदेश विभाग के प्रवक्ता पिगॉट ने बताया कि ईरान समर्थित हूती गुटों की आक्रामकता बढ़ गई है, जो सऊदी अरब के भीतर आम नागरिकों से जुड़े बुनियादी ढांचे को निशाना बना रहे हैं. उन्होंने कहा कि ईरान समर्थित हूती गुट सऊदी अरब के खिलाफ लगातार आक्रामक कार्रवाई कर रहे हैं. इनमें नागरिक हवाई अड्डों और अन्य महत्वपूर्ण बुनियादी ढांचे पर किए गए हमले शामिल हैं, जिनके कारण आम नागरिकों की जान गई है और यात्रा व्यवस्था बुरी तरह बाधित हुई है.

परिवारों की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता : पिगॉट

पिगॉट ने कहा कि विभाग के कर्मियों और उनके परिवारों की सुरक्षा हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता है. हम उनकी सुरक्षा और सहायता के लिए सभी आवश्यक कदम उठाना जारी रखेंगे. यह घटनाक्रम ऐसे समय में सामने आया है जब हाल ही में हवाई अड्डे पर हुए हमलों के कारण क्षेत्र में तनाव बना हुआ है. 10 अक्टूबर को किंग खालिद अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर हुए एक घातक हमले में एक भारतीय नागरिक सहित 13 लोगों की मौत हो गई और सैकड़ों लोग घायल हो गए थे. इसके पहले 6 और 7 अक्टूबर को किंग खालिद अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे और आभा अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे को निशाना बनाकर कई हमले किए गए थे.

यमन में फिर भड़की हिंसा, हूती विद्रोहियों के हमले में 53 सैनिकों की मौत; संघर्ष ने पकड़ी रफ्तार

News Source: ANI

You may also like

Live Times logo

Feature Posts

Newsletter

@2026 Live Time. All Rights Reserved.

Are you sure want to unlock this post?
Unlock left : 0
Are you sure want to cancel subscription?