Home Latest News & Updates 15 साल की लड़की का अपहरण, फिर दुष्कर्म का आरोप! मुख्य आरोपी समीर गिरफ्तार, दो संदिग्धों की तलाश जारी

15 साल की लड़की का अपहरण, फिर दुष्कर्म का आरोप! मुख्य आरोपी समीर गिरफ्तार, दो संदिग्धों की तलाश जारी

by Sachin Kumar 6 September 2026, 1:54 PM IST
6 September 2026, 1:54 PM IST
UP Muzaffarnagar Minor raped

UP Crime: उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर जिले से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है. यहां 4 सितंबर (जन्माष्टमी) को एक नाबालिग लड़की का अपहरण और दुष्कर्म का आरोप लगा है. 15 वर्षीय किशोरी ने आरोप लगाया कि एक युवक अपने दो साथियों के साथ मिलकर उसे बहला-फुसलाकर और जबरदस्ती अपने साथ ले गया. इसके बाद अपने घर ले जाकर उसके साथ दुष्कर्म किया. मामला सामने आने के बाद इलाके में तनाव का माहौल बन गया. पीड़िता अपने परिवार के साथ थाने पहुंची और आरोपियों के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई. पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है.

दो साथियों के साथ मिलकर अपहरण किया

पुलिस ने इस घटना के मुख्य आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है. साथ बाकी दो साथियों की तलाश जारी है. लड़की के परिवार की शिकायत के अनुसार, यह घटना उस वक्त हुई जब लड़की जन्माष्टमी के मौके पर मंदिर में दर्शन करने के लिए गई थी. इस दौरान समीर नाम का लड़का उससे मिलने आया और इसके बाद उसने अपने दो साथियों की मदद से उसका अपहरण किया. फिर अपने घर ले जाकर युवती से दुष्कर्म किया.

होटल में 16 वर्षीय लड़की से दरिंदगी! मारपीट के बाद दुष्कर्म का आरोप; मुख्य आरोपी समेत तीन गिरफ्तार

BNS और POCSO की धाराओं में केस दर्ज

सर्कल ऑफिसर सुनील कुमार ने पत्रकारों को बताया कि समीर समेत तीन लोगों के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (BNS) और बच्चों को यौन अपराधों से संरक्षण (POCSO) अधिनियम की संबंधित विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज कर लिया गया है. इसके अलावा बचे हुए दो आरोपियों का पता लगाने और उन्हें गिरफ्तार करने के लिए पुलिस की टीमें लगाई गई हैं.

मंदिर में दर्शन करने के लिए गई थी युवती

वहीं, पीड़िता का कहना है कि वह जन्माष्टमी की रात मंदिर में दर्शन करने के लिए गई थी. इस दौरान गांव के ही मोहम्मद समीर का नाम का युवक अपने दो साथी वलीन और सलमान के साथ मिलकर उठा ले गया. इसके बाद आरोपी ने अपने दो साथियों के साथ मिलकर घर ले जाकर दुष्कर्म किया. वहीं, जब घंटों तक लड़की घर नहीं लौटी तो गांव वालों लड़की को ढूंढना शुरू कर दिया. बताया जा रहा है कि लड़की आरोपी समीर के घर पर बदहवास हालत में मिली. हालांकि, इस दौरान तीन आरोपी मौके से फरार हो गए थे.

एक झगड़ा और दो जिंदगियां खत्म! मुंबई में नाबालिग पत्नी की हत्या, पति ने भी दी जान

News Source: PTI

You may also like

Live Times logo

Feature Posts

Newsletter

@2026 Live Time. All Rights Reserved.

Are you sure want to unlock this post?
Unlock left : 0
Are you sure want to cancel subscription?