Home Top News मुंबई पहुंची इस्तीफे की मांग! 400 प्रदर्शनकारियों पर मामला दर्ज, 13 पर FIR, धारा-37 लागू

मुंबई पहुंची इस्तीफे की मांग! 400 प्रदर्शनकारियों पर मामला दर्ज, 13 पर FIR, धारा-37 लागू

by Neha Singh 23 July 2026, 9:16 AM IST (Updated 23 July 2026, 11:02 AM IST)
23 July 2026, 9:16 AM IST (Updated 23 July 2026, 11:02 AM IST)
Mumbai Protest

Mumbai Protest: देश में प्रदर्शनों की बहार आ गई है. दिल्ली में शुरु हुआ कॉकरोच जनता पार्टी का प्रदर्शन अब पूरे देश में फैल गया है. पटना से लेकर मुंबई तक सरकार के खिलाफ छात्र सड़कों पर उतर पर आए हैं. अधिकारियों ने बताया कि मुंबई पुलिस ने 18 जुलाई से 22 जुलाई के बीच चल रहे विरोध प्रदर्शनों के सिलसिले में गैर-कानूनी तरीके से इकट्ठा होने और रोक के आदेशों का उल्लंघन करने के आरोप में 13 FIR दर्ज की हैं, जिसमें 400 लोगों पर मामला दर्ज किया गया है. अधिकारियों ने बुधवार को बताया कि अलग-अलग पुलिस स्टेशनों में मामले दर्ज किए गए हैं और FIR में नामजद लोगों को नोटिस जारी किए गए हैं.

भीड़ जमा करने पर रोक

शांति बनाए रखने और किसी भी अनहोनी को रोकने के लिए, गुरुवार से पूरे मुंबई शहर में महाराष्ट्र पुलिस एक्ट, 1951 की धारा 37 लागू कर दी गई है, जो 6 अगस्त तक लागू रहेगी. इस ऑर्डर के मुताबिक, एक जगह पर 5 या उससे ज़्यादा लोग इकट्ठा नहीं हो सकते, किसी भी तरह का विरोध, प्रदर्शन, मार्च या जुलूस लगाने पर रोक रहेगी. इसके अलावा हथियार, विस्फोटक, पुतले या लाशें दिखाने पर पूरी तरह रोक रहेगी. पब्लिक में भाषण देने, भड़काऊ गाने गाने, म्यूजिक बजाने या नारे लगाने की इजाजत नहीं होगी. कोई भी ऐसा प्लेकार्ड, निशान या तस्वीर दिखाना जो पब्लिक मोरैलिटी या राज्य की सुरक्षा के खिलाफ हो, मना होगा.

चेंबूर से लेकर दादर तक जमा हुए सैंकड़ों लोग

बुधवार को मुंबई में कई जगहों पर प्रदर्शन किए गए, जिसके कारण पुलिस ने लोगों को हिरासत में लिया गया. पुलिस के मुताबिक, भारी पुलिस तैनाती के बीच सैकड़ों प्रदर्शनकारी चेंबूर के डॉ. बाबासाहेब अंबेडकर गार्डन में जमा हुए. चश्मदीदों ने आरोप लगाया कि पुलिस ने कई प्रदर्शनकारियों को हिरासत में लिया, उनमें से कुछ को पुलिस गाड़ियों में घसीटकर लोकल पुलिस स्टेशन ले जाया गया. चेंबूर में प्रदर्शनकारी शिक्षा व्यवस्था में सुधार और कथित पेपर लीक पर कार्रवाई की मांग करते हुए प्लेकार्ड लिए हुए थे, जिनमें मोदी सरकार के खिलाफ नारे लिखे थे.

कई प्रदर्शनकारियों को हिरासत में लेने के बाद, पुलिस ने बाकी भीड़ को वहां से हटा दिया. दादर में शिवसेना भवन के बाहर बड़ी संख्या में लोग जमा हुए और केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ नारे लगाए. किसी भी अनहोनी को रोकने के लिए पुलिस ने सभी विरोध स्थलों पर भारी तैनाती की. अधिकारी ने कहा कि मुंबई पुलिस ने सोमवार को दादर में चैत्यभूमि पर बिना इजाजत के हुए एक प्रदर्शन पर भी कार्रवाई शुरू कर दी है और FIR दर्ज करने की प्रक्रिया में है. उन्होंने कहा कि सभी 13 आरोपियों पर सरकार द्वारा जारी किए गए आदेश की अवज्ञा, गलत तरीके से रोकना और गैरकानूनी तरीके से इकट्ठा होना, जैसे दूसरे नियमों के तहत FIR दर्ज की गई है.

उद्धव ठाकरे का समर्थन

शिवसेना (UBT) के अध्यक्ष उद्धव ठाकरे ने भी इस आंदोलन को समर्थन दिया है. 19 जुलाई को, दिल्ली जंतर-मंतर विरोध स्थल से अनशनकारी कार्यकर्ता सोनम वांगचुक को सफदरजंग अस्पताल में ट्रांसफर किए जाने के विरोध में शिवाजी पार्क में आयोजित एक सभा को संबोधित किया. नई दिल्ली में कॉकरोच जनता पार्टी के नेतृत्व वाले छात्रों के आंदोलन के साथ एकजुटता दिखाने के लिए मुंबई में भी विरोध प्रदर्शन हो रहे हैं. एक अधिकारी ने बताया कि शिवाजी पार्क, चैत्यभूमि, चेंबूर और शिवसेना भवन समेत कई जगहों पर प्रदर्शन किए गए, लेकिन कोई इजाजत नहीं दी गई थी.

CJP Protest: राजीव चौक, पटेल चौक, ITO…; आज भी दिल्ली के 16 मेट्रो स्टेशन अगले आदेश तक बंद

News Source: PTI

You may also like

LT logo

Feature Posts

Newsletter

@2026 Live Time. All Rights Reserved.

Are you sure want to unlock this post?
Unlock left : 0
Are you sure want to cancel subscription?