Home Top News नायब सिंह सैनी ही होंगे हरियाणा के मुख्यमंत्री, नोट करें शपथ ग्रहण का समय और जगह

नायब सिंह सैनी ही होंगे हरियाणा के मुख्यमंत्री, नोट करें शपथ ग्रहण का समय और जगह

by Live Times 16 October 2024, 2:17 PM IST (Updated 16 October 2024, 2:19 PM IST)
16 October 2024, 2:17 PM IST (Updated 16 October 2024, 2:19 PM IST)
Nayab Singh Swearing in Ceremony

Nayab Singh Swearing in Ceremony: हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ही होंगे. उन्हें बुधवार को सर्वसम्मति से हरियाणा में भाजपा विधायक दल का नेता चुना गया.

Nayab Singh Swearing in Ceremony: देश की राजधानी दिल्ली से सटे हरियाणा के सीएम नायब सिंह सैनी ही होंगे. इसका एलान भारतीय जनता पार्टी की ओर से कर दिया गया है. मिली जानकारी के अनुसार, नायब सिंह सैनी को बुधवार को सर्वसम्मति से हरियाणा में भाजपा विधायक दल का नेता चुना गया है. BJP विधायक कृष्ण कुमार बेदी और अनिल विज ने नायब सिंह सैनी के नाम का प्रस्ताव रखा, जिसके बाद इस संबंध में विधिवत घोषणा केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह (Union Home Minister Amit Shah) ने की.

विधायकों ने नायब को चुना अपना नेता

समाचार एजेंसी पीटीआई के मुताबिक, हरियाणा के नवनिर्वाचित भारतीय जनता पार्टी के विधायकों ने बुधवार को हुई एक बैठक में नायब सिंह सैनी को चुना, जिसमें केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव (Madhya Pradesh Chief Minister Mohan Yadav) भी केंद्रीय पर्यवेक्षक के रूप में मौजूद थे.

यह भी पढ़ें: India-Canada Row: US ने दिया कनाडा का साथ, जानें निज्जर हत्याकांड में पन्नू का क्यों किया जिक्र

मनोहर लाल की जगह बने थे सीएम

यहां पर बता दें कि इसी साल यानी मार्च, 2024 में मनोहर लाल खट्टर (Manohar Lal Khattar) की जगह हरियाणा के मुख्यमंत्री बने नायब सिंह सैनी राज्य विधानसभा चुनावों में BJP के मुख्यमंत्री पद के उम्मीदवार थे.

BJP ने जीती हैं 48 सीटें

गौरतलब है कि हरियाणा में विधानसभा चुनावों में भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने तीसरा कार्यकाल हासिल किया, जिसके नतीजे 8 अक्टूबर को घोषित किए गए. राज्य की 90 सदस्यीय विधानसभा में कांग्रेस की 37 सीटों के मुकाबले BJP ने 48 सीटें जीतीं. BJP ने लगातार तीसरी बार राज्य में सत्ता हासिल की है. बावजूद इसके कि सत्ता विरोधी लहर थी, लेकिन BJP ने सर्वाधिक सीटें हासिल कर सत्ता में वापसी की.

यह भी पढ़ें: Jammu-Kashmir: एक मुख्यमंत्री-एक डिप्टी सीएम, जानें जम्मू-कश्मीर में किस-किस को बनाया गया मंत्री

You may also like

LT logo

Feature Posts

Newsletter

@2026 Live Time. All Rights Reserved.

Are you sure want to unlock this post?
Unlock left : 0
Are you sure want to cancel subscription?