Home Top News नस्लीय कमेंट, यौन उत्पीड़न…, कंटेंट क्रिएटर ने त्रिपुरा के लड़के के साथ की बदतमीजी, भड़के रिजिजू

नस्लीय कमेंट, यौन उत्पीड़न…, कंटेंट क्रिएटर ने त्रिपुरा के लड़के के साथ की बदतमीजी, भड़के रिजिजू

by Neha Singh 22 October 2026, 12:45 PM IST
22 October 2026, 12:45 PM IST
Tripura Boy Racial Discrimination

Tripura Boy Discrimination: त्रिपुरा स्टूडेंट्स फोरम दिल्ली (TSFD) ने दिल्ली पुलिस को एक औपचारिक शिकायत सौंपी है. इसमें त्रिपुरा के एक व्यक्ति के साथ हुए कथित यौन उत्पीड़न, नस्लीय उत्पीड़न और सार्वजनिक अपमान के मामले में FIR दर्ज करने और तत्काल जांच की मांग की गई है. यह शिकायत दिल्ली पुलिस के नॉर्थ ईस्टर्न रीजन के लिए विशेष पुलिस इकाई (SPUNER) के संयुक्त पुलिस आयुक्त (Joint Commissioner of Police) को सौंपी गई.

लड़के के साथ की बदतमीजी

शिकायत के अनुसार, सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें एक सोशल मीडिया कंटेंट क्रिएटर आमीर शौकीन द्वारा त्रिपुरा के एक व्यक्ति के साथ कथित तौर पर यौन उत्पीड़न, दुर्व्यवहार और अपमानजनक व्यवहार किया जा रहा है. फोरम ने बताया कि वायरल क्लिप में नस्लीय रूप से अपमानजनक शब्दों का इस्तेमाल किया गया है. इसमें पीड़ित की जातीय और क्षेत्रीय पहचान को नीचा दिखाने के लिए “चिंकी” (Chinki) और “चाइनीज” (Chiness) जैसे शब्दों का प्रयोग किया गया है.

त्रिपुरा के लोगों में आक्रोश

शिकायत में कहा गया है, “जब इस तरह के शब्दों का इस्तेमाल किसी व्यक्ति को उसकी जातीय या क्षेत्रीय पहचान के आधार पर नीचा दिखाने या अपमानित करने के लिए किया जाता है, तो यह नस्लीय पूर्वाग्रह, गरिमा और समान व्यवहार को लेकर गंभीर चिंताएं पैदा करता है.” छात्र संगठन ने यह भी बताया कि कंटेंट क्रिएटर ने त्रिपुरा राज्य के बारे में भी अपमानजनक टिप्पणी की है. फोरम ने आगे कहा, “त्रिपुरा के बारे में इस तरह की अपमानजनक टिप्पणी करने से त्रिपुरा समुदाय के लोगों में काफी दुख और आक्रोश है. इसे हमारे राज्य के सम्मान, गरिमा, प्रतिष्ठा और गौरव पर चोट के रूप में देखा जा रहा है.” फोरम ने पुलिस से मांग की है कि वे इस मामले में FIR दर्ज करें और कथित हमले व नस्लीय दुर्व्यवहार की निष्पक्ष जांच शुरू करें.

यह शिकायत दिल्ली पुलिस के नॉर्थ-ईस्ट रीजन के लिए संयुक्त पुलिस आयुक्त (Joint CP) सह नोडल अधिकारी के कार्यालय को प्राप्त हुई है. इस मामले में आगे की कार्रवाई का इंतजार है.

रिजिजू ने किया पोस्ट

इस बीच, केंद्रीय संसदीय कार्य और अल्पसंख्यक मामलों के मंत्री किरेन रिजिजू ने सोशल मीडिया पर वायरल एक वीडियो में त्रिपुरा के एक व्यक्ति के साथ हुए कथित नस्लीय उत्पीड़न और मारपीट की कड़ी निंदा की है. उन्होंने एक्स पर कहा केंद्रीय मंत्री ने बताया कि दिल्ली पुलिस और त्रिपुरा पुलिस इस घटना के लिए जिम्मेदार व्यक्ति के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने के लिए मिलकर काम कर रही हैं. रिजिजू ने कहा, “इस दुष्ट व्यक्ति को सजा मिलेगी. आधिकारिक शिकायत दर्ज कराने में कुछ देरी हुई, लेकिन दिल्ली पुलिस और त्रिपुरा पुलिस उसे कड़ा सबक सिखाएंगी. समाज में जो लोग इस तरह के बुरे बर्ताव को बर्दाश्त करते हैं, वे भी नफरत फैलाने के लिए जिम्मेदार हैं.”

तिहाड़ से बाहर आने के बाद भी सौरव और आशुतोष की मुश्किलें जारी, क्राइम ब्रांच ने तलब किया

News Source: ANI

You may also like

Live Times logo

Feature Posts

Newsletter

@2026 Live Time. All Rights Reserved.

Are you sure want to unlock this post?
Unlock left : 0
Are you sure want to cancel subscription?