Home Top News “प्रदर्शनी से हटाई गई दिल्ली प्रोटेस्ट की तस्वीरें” रेहान वाड्रा ने बीकानेर हाउस प्रबंधन पर उठाए सवाल

“प्रदर्शनी से हटाई गई दिल्ली प्रोटेस्ट की तस्वीरें” रेहान वाड्रा ने बीकानेर हाउस प्रबंधन पर उठाए सवाल

by Neha Singh 22 October 2026, 10:09 AM IST (Updated 22 October 2026, 10:12 AM IST)
22 October 2026, 10:09 AM IST (Updated 22 October 2026, 10:12 AM IST)
Raihan Vadra

Raihan Vadra: दिल्ली में हो रहे प्रदर्शनों को लेकर अब एक नया विवाद खड़ा हो गया है. प्रियंका गांधी के बटे रेहान वाड्रा ने बीकानेर हाउस पर आरोप लगाया है कि प्रदर्शनी से उनकी 74 तस्वीरों को जबरन हटाया गया है. उन्होंने बताया कि वे सभी तस्वीरें पिछले कुछ महीनों से दिल्ली में हो रहे प्रदर्शनों की थीं. रॉबर्ड वाड्रा और राज्यसभा सांसद पवन खेड़ा सरकार पर निशाना साधते हुए आरोप लगाया कि सरकार दिल्ली में हुए विरोध-प्रदर्शनों की तस्वीरों से भी डरी हुई है.

शो से कुछ घंटे पहले हटाई गई तस्वीरें

रेहान वाड्रा ने इंस्टाग्राम पर बताया ” पांच घंटे पहले, बीकानेर हाउस प्रबंधन ने मुझे अपने शो “नो आइडिया इज फाइनल” – जो आज शाम 7 बजे शुरू होने वाला है – में लगी ज़्यादातर तस्वीरों को हटाने के लिए मजबूर किया. ये तस्वीरें दिल्ली में युवाओं के विरोध-प्रदर्शन की थीं. जाहिर है, उन्हें यह तस्वीरें “आपत्तिजनक” लगी. उन्होंने मुझसे तिरंगे की दो तस्वीरें हटाने के लिए भी कहा. मैंने मना कर दिया है. मैं भारतीय तिरंगे की तस्वीर नहीं हटाऊंगा. फिलहाल यह शो आंशिक रूप से ही चलेगा, लेकिन मैं कोई दूसरी जगह ढूंढूंगा और विरोध-प्रदर्शन की तस्वीरों का पूरा कलेक्शन वहां प्रदर्शित करूंगा.

आधी तस्वीरों को हटाया

रॉबर्ड वाड्रा ने सरकार पर निशाना साधते हुए कहा, “जब तिरंगा भी सेंसरशिप की कैंची से सुरक्षित नहीं है, तो शायद समस्या कला में नहीं, बल्कि सत्ता में है. रेहान वाड्रा के आर्ट शो ‘नो आइडिया इज फाइनल’ के शुरू होने से कुछ घंटे पहले ही, बीकानेर हाउस प्रशासन ने 74 कलाकृतियों – जो पूरी प्रदर्शनी का लगभग आधा हिस्सा थीं – को ‘राजनीतिक’ बताकर हटा दिया. इन तस्वीरों में केवल विरोध-प्रदर्शनों को दिखाया गया था, और इनमें से कोई भी आपत्तिजनक या भड़काऊ नहीं थी. तो फिर असल में गलती क्या थी? रेहान को भारतीय तिरंगे की एक तस्वीर को प्रदर्शनी में बनाए रखने के लिए भी ‘संघर्ष’ करना पड़ा. एक ऐसी सरकार जो विचारों से इतनी डरी हुई है कि उसे न केवल विरोध-प्रदर्शन, बल्कि विरोध-प्रदर्शनों की तस्वीरें और यहां तक कि तिरंगा भी – बर्दाश्त नहीं हैं.”

कांग्रेस सांसद कार्ति चिदंबरम ने भी इस कला प्रदर्शनी में की गई कथित सेंसरशिप की निंदा की और प्रशासन के व्यवहार को “मूर्खतापूर्ण” और “अभद्र” करार दिया. इंडियन यूथ कांग्रेस (IYC) लीगल सेल ने भी इसी तरह की बात कही. हालांकि अभी तक बीकानेर हाउस प्रबंधन की ओर से कोई बयान सामने नहीं आया है. बीकानेर हाउस में नई दिल्ली में इंडिया गेट के पास है. यहां नियमित रूप से समकालीन कला प्रदर्शनियां, थिएटर प्रस्तुतियां और सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए जाते हैं. रेहान वाड्रा का शो आज शाम शुरू होगा.

दिल्ली में लगातार विरोध-प्रदर्शन की मार : ठप हुआ व्यापार, कारोबारी संगठनों ने मोदी-राहुल और CJI को लिखा पत्र

News Source: ANI

You may also like

Live Times logo

Feature Posts

Newsletter

@2026 Live Time. All Rights Reserved.

Are you sure want to unlock this post?
Unlock left : 0
Are you sure want to cancel subscription?