Home Top News शिवा शर्मा हत्याकांड: पुलिस को मिली ट्रांजिट रिमांड, नागपुर से श्रद्धा दुबे को लेकर UP रवाना हुई STF

शिवा शर्मा हत्याकांड: पुलिस को मिली ट्रांजिट रिमांड, नागपुर से श्रद्धा दुबे को लेकर UP रवाना हुई STF

by Sanjay Kumar Srivastava 21 October 2026, 5:40 PM IST (Updated 21 October 2026, 5:41 PM IST)
21 October 2026, 5:40 PM IST (Updated 21 October 2026, 5:41 PM IST)
शिवा शर्मा हत्याकांड: पुलिस को मिली ट्रांजिट रिमांड, नागपुर से गिरफ्तार श्रद्धा दुबे को लेकर UP रवाना हुई STF

Shiva Sharma Murder Case: नागपुर कोर्ट ने बहुचर्चित शिवा शर्मा हत्याकांड मामले में श्रद्धा दुबे और दो अन्य आरोपियों को उत्तर प्रदेश पुलिस की ट्रांजिट रिमांड पर सौंप दिया है. पुलिस इन तीनों को लेकर लखनऊ के लिए रवाना हो गई है. उत्तर प्रदेश स्पेशल टास्क फोर्स (UPSTF) और लखनऊ पुलिस के एक संयुक्त अभियान में मंगलवार को श्रद्धा दुबे को उसकी बहन रश्मि दुबे और ड्राइवर दानिश के साथ गिरफ्तार किया गया था. ये तीनों आरोपी फरार चल रहे थे. इनमें से प्रत्येक पर 50,000 रुपये का इनाम घोषित था. कई जगहों पर की गई सघन छापेमारी के बाद तीनों को पकड़ा गया.

आरोपियों पर था 50,000 रुपये का इनाम

पीड़ित की मां रंजना शर्मा की लिखित शिकायत पर 9 अक्टूबर को हजरतगंज पुलिस स्टेशन में भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 103(1) के तहत हत्या का मामला दर्ज किया गया था. लखनऊ पुलिस ने शुरुआत में आरोपियों के बारे में जानकारी देने वाले के लिए 25,000 रुपये के इनाम की घोषणा की थी, जिसे बाद में बढ़ाकर 50,000 रुपये कर दिया गया. इन्हें पकड़ने के लिए सर्विलांस यूनिट, स्पेशल ऑपरेशंस ग्रुप (SOG) और स्थानीय पुलिस सहित कई विशेष टीमों को तैनात किया गया था. शिवा शर्मा की मां रंजना शर्मा ने मंगलवार को तीनों फरार आरोपियों की गिरफ्तारी के बाद पुलिस, स्पेशल टास्क फोर्स और उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का आभार जताया.

बुर्का पहनकर जगह बदल रही थी श्रद्धा

उन्होंने इसे विजयादशमी के दिन न्याय की दिशा में पहला कदम बताया. रंजना ने कहा कि अब यह मामला कानून की उचित प्रक्रिया के अनुसार आगे बढ़ेगा. उन्होंने न्याय व्यवस्था पर अपना भरोसा जताया. उत्तर प्रदेश के कानून-व्यवस्था मामलों के अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक (ADG) अमिताभ यश ने बताया कि श्रद्धा दुबे लगातार बुर्का पहनकर, फोन का कम से कम इस्तेमाल करके, लोगों से बातचीत सीमित रखकर और कम निगरानी वाले सस्ते होटलों में रुककर गिरफ्तारी से बचती रही. अब उसे ट्रांजिट रिमांड पर लखनऊ लाया जाएगा, जहां लखनऊ पुलिस उससे पूछताछ करेगी और जांच को आगे बढ़ाएगी.

नेपाल की बात गुमराह करने की साजिश

कहा कि पुलिस से बचने और फरार रहने के लिए उसने लगातार बुर्का पहना, संचार उपकरणों का इस्तेमाल बहुत कम किया और दूसरों से बातचीत को बिल्कुल न्यूनतम रखा. उसने ऐसे सस्ते होटलों में रुकना चुना, जहां निगरानी बहुत कम थी और पुलिस की नजर भी कम पड़ती थी. उन्होंने यह भी कहा कि पुलिस को जानकारी मिली थी कि श्रद्धा दुबे नेपाल गई थी, और बाद में वापस लौट आई. संभवतः यह पुलिस को गुमराह करने की एक कोशिश थी, लेकिन वह सफल नहीं हो पाई.

शिवा शर्मा हत्याकांड : नागपुर में धरी गई कातिल हसीना! STF ने मॉडल श्रद्धा दुबे को दबोचा

News Source: ANI

You may also like

Live Times logo

Feature Posts

Newsletter

@2026 Live Time. All Rights Reserved.

Are you sure want to unlock this post?
Unlock left : 0
Are you sure want to cancel subscription?