दो मुंहे बालों से परेशान हैं, तो फॉलो करें ये 8 टिप्स
अक्टूबर 24, 2026
गर्मी से राहत पाने के लिए बनाएं ये 3 घरेलू ड्रिंक, तुरंत होगा ताजगी का एहसास
गर्मी के दिनों में शरीर और त्वचा पर मौसम का असर साफ देखने को मिलता है. इस मौसम में कुछ हल्का पीने का अक्सर मन करता है, जिसमें कई ड्रिंक्स शामिल हो सकती हैं जिन्हें आप घर पर ही आसानी से बना सकते हैं.
सबसे पहले नींबू को टुकड़ों में काटें.अब पूदीने के पत्तों और नींबू के टूकड़ों को अच्छे से कूटें और एक गिलास में इन्हें डालें, साथ में चीनी मिला लें.अब नींबू के आधे भाग को पतला-पतला स्लाइस कर के रख लें और क्रश किए हुए बर्फ को ग्लास में डाल दें. फिर ग्लास में कुटे हुए पुदीने और नींबू को डालें, अब ऊपर से लेमनेड डालें.
इस ड्रिंक को बनाने के लिए सबसे पहले नारियल पानी को निकाल लें और नींबू का रस एड करें.अब दोनों को अच्छे से मिक्स करके इसमें काला नमक मिला लें चाहें तो इसे ठंडा करके भी पी सकते हैं.
जीरा को पानी में रातभर के लिए भिगो दें. सुबह अच्छे से छान लें और पानी में शहद और नींबू के रस को मिलाएं. साथ ही आप उबले हुए पानी में भी जीरा मिलाकर पानी तैयार कर सकते हैं जो और भी ज्यादा फायदेमंद होता है.
आपको एक बोतल लेनी है और उसमें खीरे को काटकर एड कर देना है और फिर पूरे दिन इसका सेवन करें. यह बहुत फायदेमंद होता है इसे पीने से शरीर में पानी की कमी दूर होती है.
अक्टूबर 24, 2026
अक्टूबर 22, 2026
अक्टूबर 21, 2026
अक्टूबर 20, 2026
अक्टूबर 19, 2026
अक्टूबर 18, 2026
अक्टूबर 16, 2026
अक्टूबर 15, 2026
अक्टूबर 13, 2026
अक्टूबर 12, 2026
अक्टूबर 10, 2026
अक्टूबर 8, 2026