Home Latest News & Updates MP में 20 साल बाद परिवहन सेवा को मिली ‘संजीवनी’! 25 सितंबर से बस सेवा का आगाज, रोजगार के भी खुलेंगे रास्ते

MP में 20 साल बाद परिवहन सेवा को मिली ‘संजीवनी’! 25 सितंबर से बस सेवा का आगाज, रोजगार के भी खुलेंगे रास्ते

by Nitin Thakur 11 September 2026, 9:27 PM IST
11 September 2026, 9:27 PM IST
Mohan Yadav launch Mukhyamantri Sugam Parivahan Bus Service

MP News : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस के अवसर पर 17 सितंबर से सेवा संकल्प अभियान की शुरुआत होने जा रही है. जनसेवा का यह अभियान 17 अक्तूबर तक जारी रहेगा. इसी माह 25 सितंबर को प्रदेशवासियों को मुख्यमंत्री सुगम परिवहन बस सेवा के शुभारंभ के साथ अनुपम सौगात मिलेगी. प्रदेश के युवाओं को रोजगार के अवसर मिलेंगे. मध्यप्रदेश में दशकों से बंद पड़ी राज्य परिवहन बस सेवा को आज एक संजीवनी मिली है. यह 20 साल में 360 डिग्री बदलाव का अवसर है. सुगम परिवहन बस सेवा यात्रियों, ऑपरेटरों, सरकार और नई तकनीक अपनाने वालों को लाभान्वित करेगी. देशभर में हाईस्पीड ट्रेन, लॉजिस्टिक कॉरिडोर, डेडीकेटेड इंडस्ट्रियल कॉरिडोर, हाईस्पीड हाईवे का जाल बिछ रहा है. वर्तमान समय में मध्यप्रदेश सरकार भविष्य की संभावनाओं को देखते हुए तेज गति से आगे बढ़ रही है. राज्य सरकार हर परिस्थिति में साथ खड़ी है.

यात्री परिवहन विजन समिट 2026 में शामिल हुए

यह बात मुख्यमंत्री मोहन यादव ने 11 सितंबर को इंदौर ‘यात्री परिवहन विजन समिट 2026’ में शामिल हुए. इस दौरान सीएम यादव ने दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया. उन्होंने लोगो कॉम्पटीशन के विजेताओं को पुरस्कार भी प्रदान किए. प्रथम पुरस्कार बिहार के सुधाकर कुमार को दिया गया. उन्हें 5 लाख रुपये का चेक दिया गया. नई दिल्ली के चयन वोहरा को द्वितीय पुरस्कार प्रदान किया गया. उन्हें 2 लाख रुपये दिए, जबकि मुंबई की गौरांगी शर्मा को तृतीय पुरस्कार दिया गया. उन्हें एक लाख रुपये दिए गए. कार्यक्रम में मुख्यमंत्री यादव ने ‘यात्री परिवहन विजन समिट 2026’ की स्मारिका, मध्यप्रदेश यात्री परिवहन एवं इंफ्रास्ट्रक्चर लिमिटेड (MPYPIL) लोगो और विशेष पुस्तिका का विमोचन किया. उन्होंने सिंगल क्लिक के माध्यम से आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस इनोवेशन चैलेंज प्रतियोगिता की घोषणा की. इस दौरान एमपीवायपीआईएल और रैपिडो के बीच महत्वपूर्ण एमओयू भी हुआ। कार्यक्रम में परिवहन एवं स्कूल शिक्षा मंत्री उदय प्रताप सिंह, इंदौर महापौर पुष्यमित्र भार्गव और ट्रांसपोर्टेशन से जुड़े सभी एक्सपर्ट शामिल थे.

Mohan Yadav launch Mukhyamantri Sugam Parivahan Bus Service

CM मोहन यादव ने की केन-बेतवा लिंक परियोजना की समीक्षा, अधिकारियों को लोगों की समस्या समझने का निर्देश

भारत ने विकास के नए कीर्तिमान स्थापित किए

कार्यक्रम में मुख्यमंत्री मोहन यादव ने कहा कि देश में 14 सितंबर को गणेश जी का आगमन होने जा रहा है. स्वतंत्रता सेनानी बाल गंगाधर तिलक ने गणेश स्थापना के साथ देशवासियों को एकजुट करने का कार्य किया था. इसी माह 17 सितंबर को यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का जन्मदिवस है. उनके नेतृत्व में पहले गुजरात और अब भारत ने विकास के नए कीर्तिमान स्थापित किए हैं. उन्होंने कहा कि उनकी दूरदर्शी सोच से पूरा भारत गौरवान्वित है. प्रधानमंत्री मोदी सर्वाधिक समय तक शासन करने वाले देश के इकलौते नेता हैं. उनके काम करने के तरीके से भारतीय सेनाएं सशक्त हुई हैं. हमारी सेना दुश्मनों को उनके घर में घुसकर सबक सिखाती है. उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में देशभर से नक्सलवाद की समस्या खत्म हुई है. मध्यप्रदेश लाल सलाम को आखिरी सलाम करने वाला देश का पहला राज्य है. देश में सुशासन की बयार है. उन्होंने कहा कि मध्यप्रदेश के दो शहरों भोपाल और इंदौर में मेट्रो दौड़ रही है. हमारे एयरपोर्ट विश्वस्तरीय हो गए हैं. लोक जीवन में लोक परिवहन का विशेष महत्व है. आज से 250 साल पहले देवा अहिल्याबाई ने अपनी दूरदृष्टि सोच के साथ मालवा से लेकर काशी और सनातन संस्कृति के चारों धामों में यात्रियों की सुविधा के लिए सभी तरह के प्रबंधन किए थे. इंदौर की धरती से उन्होंने अपने संकल्प को आगे बढ़ाया.

चित्रकूट में मंदाकिनी का खौफनाक मंजर, पीड़ितों का दर्द बांटने खुद ग्राउंड पर उतरे CM डॉ. मोहन यादव

15 हजार से ज्यादा बसें, 5 लाख किमी का रोड नेटवर्क

सीएम यादव ने कहा कि राज्य सरकार द्वारा मुख्यमंत्री सुगम परिवहन बस सेवा की शुरुआत से बाजार में अवसर बढ़ेंगे, जो हमें आगे बढ़ने का मौका देंगे. हमारी सरकार ने सभी वर्गों का ध्यान रखते हुए सुगम परिवहन बस सेवा की योजना तैयार की है. इसमें आधुनिक तकनीक को शामिल करते हुए यात्रियों की सुविधा और सुरक्षा को प्राथमिकता दी गई है. वहीं, परिवहन व्यवसाय से जुड़े लोगों के हितों का भी विशेष ध्यान रखा है. उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के मार्गदर्शन से प्रदेश में ई-व्हीकल्स शुरू हो रहे हैं. अब हमारी धरती पर बने इलेक्ट्रिक व्हीकल इंजन देश-दुनिया में सप्लाई हो रहे हैं. आज एक विशेष एमओयू भी किया गया है. उसके माध्यम से यात्रियों को टू-व्हीलर से सुगम परिवहन बस तक पहुंचने की सुविधा मिलेगी. उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के 12 साल के कार्यकाल में मध्यप्रदेश में सबसे तेज गति से 74 हजार किलोमीटर लंबे राजमार्गों का निर्माण हुआ है. दिल्ली-मुंबई सुपर एक्सप्रेसवे कॉरिडोर मध्यप्रदेश में 8 लेन होकर गुजरता है.

Mohan Yadav launch Mukhyamantri Sugam Parivahan Bus Service

उन्होंने कहा कि मध्यप्रदेश भारत के मध्य में है। यहां से करीब 6 घंटे में दिल्ली और मुंबई पहुंच सकते हैं. आमजन के लिए सार्वजनिक सेवाओं में लोक परिवहन का खास महत्व है. प्रदेशभर में 15 हजार से अधिक बसों और 5 लाख किलोमीटर सड़कों का नेटवर्क तैयार है. हमारी सुगम परिवहन सेवा सभी की जरूरतों को पूरा करेगी. मुख्यमंत्री मोहन यादव ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में प्रदेश में धार्मिक पर्यटन भी तेजी से आगे बढ़ रहा है. पहले उज्जैन में प्रतिवर्ष 60 से 70 लाख श्रद्धालु आते थे. अब इनकी संख्या 8 करोड़ से अधिक पहुंच चुकी है. इस वर्ष उज्जैन में 14 करोड़ श्रद्धालुओं के आने के अनुमान है. टूरिज्म विभाग के आंकड़े बताते हैं कि अब प्रदेश में प्रतिवर्ष 20 करोड़ से अधिक पर्यटक आ रहे हैं. ऐसे समय में सुगम परिवहन की व्यवस्था की शुरुआत हम सभी का दायित्व है. एक राज्य एक बस सेवा से यात्रियों के लिए आवागमन सुगम होगा.

धार्मिक पर्यटन से बदली मध्य प्रदेश की तस्वीर! CM मोहन यादव बोले- प्रदेश के विकास को मिली नई रफ्तार

जमीन पर उतारेंगे बस ऑपरेशन

परिवहन एवं स्कूल शिक्षा मंत्री उदय प्रताप सिंह ने कहा कि प्रदेश में सुगम यात्री परिवहन सेवा ऐतिहासिक अवसर है. हमारी ई-बसों का लाभ ग्रामीण अंचलों को भी मिलेगा. ‘यात्री परिवहन विजन समिट–2026’ से निकला मंथन परिवहन विभाग के लिए रामायाण और गीता के समान होगा, जो राज्य सरकार के संकल्प को पूरा करने में सहायक होगा. उन्होंने कहा कि गत वर्ष 1 अप्रैल को प्रदेश में सुगम परिवहन यात्री बस सेवा शुरू करने को मंजूरी दी गई थी. प्रदेश स्तर पर बस ऑपरेशन के लिए इंफ्रास्ट्रक्चर तैयार किया जाएगा. उन्होंने कहा कि यात्रियों के साथ हमारे बस ऑपरेटर्स को भी लाभ मिलेगा. सेवा संकल्प के माह में हम बस ऑपरेशन को जमीन पर उतारेंगे.

हर तरह के एक्सपर्ट शामिल हुए

सचिव परिवहन विभाग मनीष सिंह ने प्रेजेंटेशन दिया. उन्होंने बताया कि वर्ष 2005 में राज्य सड़क परिवहन निगम की सेवाएं स्थगित हो गई थी. राज्य में करीब 20 साल तक प्राइवेट ऑपरेटरों ने बसों का संचालन किया गया. मुख्यमंत्री यादव ने दोबारा बस परिवहन सेवा शुरू करने के लिए योजना को मंजूरी दी. एमपीवायपीएल के अंतर्गत अब राज्य में बसें चलाई जाएंगी. इस समिट में स्टार्टअप्स, एआई विशेषज्ञों का शामिल किया गया है. राज्य स्तर पर यात्री परिवहन कंपनी का गठन किया गया है. उन्होंने कहा कि राज्य में 7 क्षेत्रीय सहायक कंपनियां बनाई गई हैं और जिला स्तर पर कलेक्टर की अध्यक्षता में परिवहन सलाहकार समिति गठित की गई हैं. प्रदेश में करीब 55 जिलों के रूट्स का सर्वे हो चुका है और 1190 विशेषज्ञ पदों को मंजूरी दी गई है. कलेक्टरों के साथ जनप्रतिनिधियों को भी इसमें शामिल किया है, जो मॉनिटरिंग करेंगे. एमपी ऑनलाइन और टीसीएस के माध्यम से मध्यप्रदेश यात्री परिवहन कंपनी में भर्तियां की जा रही हैं. इससे देशभर से युवाओं में उत्साह नजर आ रहा है. बस सेवा के लिए तय किए गए सभी रूट डेटा आधारित हैं. 150 सिटी बस रूट, 450 इंटरसिटी रूट और 436 इंटरस्टेट रूट का सर्वे किया है.

Mohan Yadav launch Mukhyamantri Sugam Parivahan Bus Service

शिक्षक दिवस पर CM मोहन यादव का बड़ा तोहफा! TET होगी ऑफलाइन, सरकारी स्कूल भी होंगे और बेहतर

उन्होंने कहा कि बसों में सीसीटीवी और ड्राइवर मॉनिटरिंग सिस्टम शामिल हैं. यात्रियों की सुरक्षा और सुविधाओं का ध्यान रखते हुए पैनिक बटन, जीपीएस, लाइव लोकेशन जैसे फीचर्स जोड़े गए हैं. बसों में इलेक्ट्रॉनिक और सीएनजी मॉडल्स को प्राथमिकता दी गई है. उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री यादव के नेतृत्व में कैबिनेट ने 8 प्राथमिकताएं तय की हैं, जिन पर समिट में डिटेल डिस्कशन होगा. हमारी अपेक्षाएं उद्योग जगत, बस निर्माता, टेक कंपनियों से भी है. इस समिट में महत्वपूर्ण विषयों पर मंथन से देशभर के बस परिवहन सिस्टम को नई दिशा मिलेगी. इंदौर महापौर पुष्यमित्र भार्गव ने कहा कि राज्य में यात्री परिवहन की सबसे बड़ी समस्या थी. मुख्यमंत्री यादव ने अपनी दूरदृष्टि सोच के साथ इसे दूर करने का कार्य किया है. मुख्यमंत्री मोहन यादव का यह प्रयास अभिनंदन योग्य है. इंदौर और मालवा क्षेत्र को सुगम परिवहन बस योजना का लाभ मिलेगा. जनभागीदारी से क्लीन और सेफ बस सिस्टम गांवों को शहर से कनेक्ट करेगा. उन्होंने कहा कि इससे प्रतिवर्ष लगभग 70 हजार टन से अधिक कार्बन उत्सर्जन को रोका जा सकेगा. मध्यप्रदेश में पुन: राज्य परिवहन सेवा की शुरुआत प्रदेश के लिए मील का पत्थर साबित होगी.

Mohan Yadav launch Mukhyamantri Sugam Parivahan Bus Service

एक्सपर्ट्स ने कही ये बात

एका मोबाइल पुणे के चेयरमैन सुधीर मेहता ने कहा कि मध्यप्रदेश में हमारी कंपनी पिछले 30 साल से काम कर रही है. यहां पहले से 4 कारखाने हैं. एका मोबिलिटी की इलेक्ट्रिक बसों का 5वां कारखाना पीथमपुर में शुरू होने जा रहा है. यह देश का सबसे बड़ा इलेक्ट्रिक बस कारखाना होगा. यहां वर्ष में 5000 बसें बनेंगी. राज्य सरकार के सहयोग से यह कारखाना रिकॉर्ड 14 महीने में स्थापित होने जा रहा है. उन्होंने कहा कि मध्यप्रदेश सोलर सरप्लस स्टेट है, जिससे इलेक्ट्रिक गाड़ियां चलाने वालों को लाभ मिलेगा. हमारी कंपनी कई सेगमेंट में इलेक्ट्रिक व्हीकल्स का निर्माण करती है. यश टेक्नोलॉजी के धर्मेंद्र जैन ने कहा कि हमारी कंपनी ने पिछले 28 सालों में 20 हजार से अधिक लोगों को रोजगार दिया है. विकसित मध्यप्रदेश की यात्रा में हम पूरे उत्साह के साथ योगदान देने के लिए तैयार हैं. ऑल इंडिया बस एंड कार कम्फेडरेशन के प्रेसिडेंट प्रसन्ना पटवर्धन ने कहा कि हमारा बस परिवहन सिस्टम प्रतिदिन देशभर में 40 करोड़ लोगों को गंतव्य तक पहुंचाता है. यह अन्य सभी परिवहन सेवाओं से कहीं अधिक है. मध्यप्रदेश बस परिवहन सेवा में पीपीपी मॉडल का नवाचार करने वाला पहला राज्य है. राज्य परिवहन की सबसे बड़ी जिम्मेदारी है कि यात्रियों को अच्छी सुविधाएं मिलें.

दुबई में गूंजा मध्य प्रदेश का विजन! CM मोहन यादव ने UAE के मंत्री थानी बिन अहमद जैयौदी से की वन-टू-वन मीटिंग

You may also like

Live Times logo

Feature Posts

Newsletter

@2026 Live Time. All Rights Reserved.

Are you sure want to unlock this post?
Unlock left : 0
Are you sure want to cancel subscription?