10 आसान स्टेप्स में ऐसे तैयार करें बथुए का टेस्टी रायता

10 आसान स्टेप्स में ऐसे तैयार करें बथुए का टेस्टी रायता

10 आसान स्टेप्स में ऐसे तैयार करें बथुए का टेस्टी रायता 

1 कप बथुआ के पत्ते (उबले और मसले हुए)
2 कप दही (फैटा हुआ)
1 छोटा चम्मच भुना जीरा पाउडर
स्वादानुसार काला नमक
स्वादानुसार सादा नमक
1 हरी मिर्च (बारीक कटी, वैकल्पिक)
1/2 छोटा चम्मच लाल मिर्च पाउडर (वैकल्पिक)
1 बड़ा चम्मच ताजा हरा धनिया (कटा हुआ, गार्निश के लिए)

सामग्री-

सबसे पहले बथुए के पत्तों को अच्छी तरह से धो लें और थोड़े से पानी में नरम होने तक उबालें.

स्टेप 1

जब बथुआ अच्छे से उबल जाए तो इसे छान कर ठंडा होने के लिए छोड़ दें.

स्टेप 2

ठंडा होने के बाद बथुए के पत्तों को मैशर या ब्लेंडर की सहायता से मैश कर लें.

स्टेप 3

अब एक बाउल में दही को तब तक भेंटे जब तक कि वो स्मूद और मलाईदार न हो जाए.

स्टेप 4

फिर इसमें काला नमक, सादा नमक और जीरा पाउडर मिलाएं.

स्टेप 5

इसके बाद इसमें बथुए की मैश की हुई पत्तियां डालें और अच्छे से मिलाएं. अगर रायता गाढ़ा लग रहा हैं तो इसमें थोड़ा सा पानी मिलाएं.

स्टेप 6

अगर आप तीखा पसंद करते हैं तो इसमें बारीक कटी हुई हरी मिर्च और लाल मिर्च पाउडर मिलाएं.

स्टेप 7

आखिर में इसमें भुना हुआ जीरा पाउडर और बारीक कटा ताजा हरा धनिया मिलाएं.

स्टेप 8

LT logo

Feature Posts

Newsletter

@2026 Live Time. All Rights Reserved.

Are you sure want to unlock this post?
Unlock left : 0
Are you sure want to cancel subscription?