बिहारी स्टाइल में बनाएं सहजन की सब्जी, मिलेगा मछली जैसा टेस्ट

बिहारी स्टाइल में बनाएं सहजन की सब्जी, मिलेगा मछली जैसा टेस्ट

2 April, 2026

बिहारी स्टाइल में बनाएं सहजन की सब्जी, मिलेगा मछली जैसा टेस्ट

सहजन (Drumstick)

सहजन बहुत ही पौष्टिक सब्जी है और अगर इसे सही रेसिपी के साथ बनाया जाए, तो यह सबसे स्वादिष्ट सब्जी भी बन जाती है. 

बिहारी स्टाइल

बिहार में सहजन की सब्जी को अलग स्टाइल बनाया जाता है. यह खाने में मछली की तरह लगती है. 

सामग्री

बिहारी स्टाइल सहजन की सब्जी बनाने के लिए आपको चाहिए- 250 ग्राम सहजन, 2 टमाटर, 2 बड़े चम्मच सरसों, लहसुन, जीरा, हरी मिर्च, सूखे मसाले और तेल. 

टुकड़े करें

सबसे पहले सहजन को छोटे-छोटे टुकड़ों में काट लें. इसके बाद इसे कढ़ाई में तेल डालकर भून लें.

पेस्ट बनाएं

दूसरी तरफ सरसों और लहसुन, मिर्च और टमाटर का पेस्ट बना लें. अब बचे हुए तेल में पंचफोरन और मेथी दाना डालें.  जब यह चटकने लगे, तो पिसा हुआ सरसों-लहसुन का पेस्ट डालें.

पेस्ट का पकाएं

पेस्ट को थोड़ी देर तक कढ़ाई में चलाते रहें. हल्दी, धनिया और लाल मिर्च पाउडर डालें. थोड़ा पानी डालें और मसाले को तेल छोड़ने तक भूनें.

सहजन डालें

मसाले में कटे हुए टमाटर और नमक डालें और उनके पिघलने तक पकाएं. फिर भुना हुआ सहजन डालकर 2 मिनट तक चलाएं.

पानी डालें

 जरूरत के हिसाब से पानी डालें. बिहारी स्टाइल की ग्रेवी थोड़ी पतली रखी जाती है, जिसे 'झोर' कहते हैं. आप गाढ़ी सब्जी भी बना सकते हैं.

पकने दें

अब कढ़ाई को ढककर मीडियम आंच पर सहजन को पूरी तरह से पकने दें. 

गार्निश

10 मिनट में आपकी सब्जी बनकर तैयार हो जाएगी. आखिर में इसे धनिया से गार्निश करें.

LT logo

Feature Posts

Newsletter

@2026 Live Time. All Rights Reserved.

Are you sure want to unlock this post?
Unlock left : 0
Are you sure want to cancel subscription?