Home Lifestyle Instagram Post पर लग गई ये लिमिट, नहीं माने नियम तो आएंगे जीरो व्यूज, अभी पढ़ें अपडेट

Instagram Post पर लग गई ये लिमिट, नहीं माने नियम तो आएंगे जीरो व्यूज, अभी पढ़ें अपडेट

by Neha Singh
0 comment
Instagram New Update

Instagram New Update: इंस्टाग्राम ने अपने यूजर्स के लिए एक बड़ा बदलाव किया, जिससे आपकी पोस्ट की रीच पर बड़ा असर पड़ेगा.

20 December, 2025

Instagram New Update: इंस्टाग्राम यूजर्स के लिए एक जरूरी खबर है. इंस्टाग्राम ने अपने यूजर्स के लिए एक बड़ा बदलाव किया, जिससे आपकी पोस्ट की रीच पर बड़ा असर पड़ेगा. इंस्टाग्राम ने पोस्ट के साथ यूज करने वाले हैशटैग पर लिमिट लगा दी है. अब वो दौर गया, जब आप अपनी पोस्ट की रीच बढ़ाने के लिए हैशटैश लगाते थे. अब आप अपनी पोस्ट और रील्स में सिर्फ पांच हैशटैग ही लगा सकते हैं. अगर आप इंस्टाग्राम क्रिएटर या इन्फ्लुएंसर हैं तो आपको यह जरूर ध्यान रखना है कि अगली बार पोस्ट करते समय आप सिर्फ पांच हैशटैग ही लगाएं.

क्यों लिया गया फैसला

दरअसल, इंस्टाग्राम काफी समय से हैशटैग स्टफिंग की समस्या का सामना कर रहा था. अक्सर, यूजर्स ज्यादा व्यूज और विजिबिलिटी पाने के लिए पोस्ट के साथ कुछ भी हैशटैश लगा देते हैं, जिससे कंटेंट का कोई मतलब नहीं होता. इससे पोस्ट की रीच कम हो जाती है. इंस्टाग्राम का कहना है कि नया नियम यूजर एक्सपीरियंस को बेहरत बनाने और स्पैम कम करने के लिया लाया गया है. इसके साथ ही कंपनी ने यह भी कहा है कि #reels या #explore जैसे कॉमन हैशटैग लगाने से पोस्ट की रीच बढ़ने के बजाय घट जाती है.

पोस्ट से जुड़े हैशटैग लगाए

इंस्टाग्राम ने सुझाव देते हुए कहा है कि क्रिएटर्स पोस्ट के साथ सोच समझकर हैशटैग लगाए, जो कंटेंट से जुड़े हुए हैं. एक उदाहरण देते हुए, इंस्टाग्राम ने बताया कि ब्यूटी क्रिएटर्स ब्यूटी से संबंधित हैशटैग का इस्तेमाल करें, जिससे ब्यूटी में रुचि रखने वाले यूजर्स तक वो पोस्ट पहुंच सके. इसी तरह स्पोर्ट्स के कंटेंट के साथ सिर्फ उससे जुड़े हैशटैग ही लगाएं. कॉमन हैशटैग लगाने से पोस्ट को कोई फायदा नहीं होता. इससे पहले इंस्टाग्राम हेड एडम मोसेरी ने भी एक इंटरव्यू में कहा था कि ‘ अब हैशटैग लगाने से यूजर्स के पोस्ट पर कोई फर्क नहीं पड़ता, रीच बढ़ाने के लिए हैशटैग की जगह दूसरे कई फैक्टर काम करते हैं’

पहले 30 हैशटैग लगाने की थी अनुमति

2011 में शुरू किए गए, इंस्टाग्राम पर हैशटैग एक पुराना फीचर है जो कंटेंट खोजने में मदद करने करता था. यह फंक्शनैलिटी पोस्ट को टॉपिक-बेस्ड सर्च, ट्रेंडिंग लिस्ट और एल्गोरिदम-ड्रिवन रिकमेंडेशन में ज़्यादा बार दिखाने में मदद करता है. मेटा के सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ने पहले यूज़र्स को एक पोस्ट में 30 हैशटैग तक जोड़ने की अनुमति दी थी, लेकिन अब ऐसा नहीं है. अब पोस्ट की रीच बढ़ाने के लिए आपको स्पेशल पांच हैशटैग ही लगाने होंगे, जो कंटेंट से जुड़े हो.

यह भी पढ़ें- अब Ola-Uber का दबदबा खत्म! भारत सरकार ला रही Bharat Taxi, जानें कितना अलग होगा मॉडल

You may also like

LT logo

Feature Posts

Newsletter

@2026 Live Time. All Rights Reserved.

Are you sure want to unlock this post?
Unlock left : 0
Are you sure want to cancel subscription?