Home Lifestyle चाहिए रॉयल अंदाज और कंफर्ट का कॉम्बिनेशन? पहनें ये शानदार क्लासिक Afghani Salwar Kameez

चाहिए रॉयल अंदाज और कंफर्ट का कॉम्बिनेशन? पहनें ये शानदार क्लासिक Afghani Salwar Kameez

by Preeti Pal
0 comment
चाहिए रॉयल अंदाज और कंफर्ट का कॉम्बिनेशन? पहनें ये शानदार क्लासिक Afghani Salwar Kameez

Afghani Salwar Kameez: अगर आप भी समर सीजन के लिए आउटफिट्स ढूंढ़ रही हैं तो, आज आपके लिए खूबसूरत और ट्रेंडी अफगानी सलवार सूट्स का नया कलेक्शन लाए हैं.

5 February, 2026

फैशन की दुनिया में ट्रेंड्स आते-जाते रहते हैं, लेकिन कुछ स्टाइल ऐसे होते हैं जो टाइम के साथ और भी ग्रेसफुल लगते हैं. इन्हीं में से एक है अफगानी सलवार कमीज का फैशन. अगर आप इस सीजन में कुछ ऐसा ढूंढ रही हैं जो पहनने में कंफर्टेबल हो और दिखने में रॉयल, तो अफगानी सूट से बेहतर औऱ कुछ नहीं है. अफगानी सलवार सूट इन दिनों मार्केट में काफी ज्यादा ट्रेंड भी कर रहे हैं. ऐसे में आप भी गर्मी आने से पहले इस मौसम में स्टाइलिश दिखने की तैयारी कर लें.

शॉर्ट कुर्ती

वेडिंग फंक्शन या किसी त्योहार के लिए आप इस तरह का अफगानी सलवार सूट भी पहन सकती हैं. इस तरह के सूट आपको भीड़ से अलग भी दिखाएंगे और सेलिब्रिटी जैसा लुक भी देंगे.

फ्रॉक स्टाइल

फ्रॉक स्टाइल अफगानी कुर्ता सेट आपको एक शानदार पठानी टच देता है. ये स्टाइल न सिर्फ आपको नवाबी फील देता है, बल्कि चलने-फिरने में भी काफी सहूलियत देता है. रॉयल लुक के लिए सही फैब्रिक और एम्ब्रॉयडरी का कॉम्बिनेशन एकदम परफेक्ट है.

एम्ब्रॉयडरी सूट

एक असली शाही लुक के लिए आप सिल्क, वेलवेट या चंदेरी फैब्रिक वाले अफगानी सूट भी चुन सकती हैं. इन पर हाथ से की गई जरदोजी की कढ़ाई इन्हें और भी कीमती बना देती है. अगर आप इसे किसी शादी या फंक्शन के लिए पहन रही हैं, तो डार्क कलर्स जरूर ट्राई करें.

 यह भी पढ़ेंःनेशनल क्रश और धक-धक गर्ल आईं साथ, कैसे सुलझेगी ‘मां-बहन’ की मर्डर मिस्ट्री?

फर्शी सलवार

पाकिस्तान के साथ-साथ फर्शी सलवार सूट भारत में भी काफी पसंद किए जाते हैं. शादी-ब्याह के फंक्शन्स के लिए इस तरह के सूट अब यंग लड़कियों की पहली पसंद बनते जा रहे हैं. इस वेडिंग सीजन आप भी अपने कलेक्शन में इन्हें शामिल कर सकती हैं.

एम्ब्रॉयड्रिड सलवार

अगर आपको बिल्कुल हटके लुक चाहिए तो, फिर आप सिंपल या प्लेन कुर्ती के साथ एम्ब्रॉयड्री वाली सलवार का कॉम्बिनेशन पहन सकती हैं. इस तरह के कुर्ता सेट आप पूजा-पाठ से लेकर किसी भी बड़े फंक्शन में कैरी कर सकती हैं.

स्टाइलिंग टिप्स

इस आउटफिट के साथ हैवी झुमके या चांदबाली बहुत जंचती हैं. पैरों में पंजाबी जूती या कोल्हापुरी चप्पल पहनकर आप अपने लुक को पूरा कर सकती हैं. दुपट्टे को एक कंधे पर पिन करके या गले में लपेटकर आप इसे और भी क्लासी बना सकती हैं.

 यह भी पढ़ेंः पायल की छन-छन से खिलेगा आपका घर-आंगन, डेली वियर के लिए चुनें Silver पाजेब; देखें लेटेस्ट डिजाइन्स

You may also like

LT logo

Feature Posts

Newsletter

@2026 Live Time. All Rights Reserved.

Are you sure want to unlock this post?
Unlock left : 0
Are you sure want to cancel subscription?