Krishna Inspiring Names: भारत में हर मां अपने बच्चे में भगवान कृष्ण का रूप देखती है. यहां देखें कृष्णा से जुड़े और मॉडर्न नाम की पूरी लिस्ट.
6 February, 2026
भारत में हर मां अपने बच्चे में भगवान कृष्ण का रूप देखती है. कई माता-पिता अपने बेटे का नाम कृष्ण ही रख देते हैं. माना जाता है कि बच्चे के नाम का असर उसके गुणों पर भी पड़ता है, इसलिए बच्चों का नाम भगवान के नाम पर रखा जाता है. अगर आप भी चाहते हैं कि आपके बच्चे का नाम भगवान से जुड़ा हो और सुनने में मॉडर्न भी लगे तो हम आपके लिए ऐसे नामों की पूरी लिस्ट लाए हैं. इनका मतलब भी बहुत अच्छा है और यह भगवान के नाम से इंस्पायर हैं. इसके अलावा यह नाम बोलने में भी आसान है.

यहां देखें पूरी लिस्ट
अनघ: अनघ नाम भगवान कृष्ण से जुड़ा है, जिसका मतलब है पवित्र और निर्दोष.
दैविक: दैविक का मतलब है जिसमें दैवीय शक्ती हो. यह बहुत यूनिक है.
देवांश: देवांश नाम का मतलब है भगवान का अंश. एक बहुत फेमस नाम है.
रिशान: रिशान नाम का मतलब होता है बहुत नेक और दयालु इंसान.
सार्थक: सार्थक नाम का मतलब है बहुत जरूरी. यह नाम भी बहुत फेमस है.
शर्विल: शर्विल नाम यूनिक और मॉडर्न है, यह भगवान कृष्ण का भी नाम है.
आरव: आरव नाम का मतलब है शांतिपूर्ण, यह नाम आपके बच्चे में शांत रहने का गुण ला सकता है.
आर्यन: आर्यन नाम का मतलब होता है सबसे ऊंचा, यह संस्कृत शब्द आर्य से निकला है.
कियान: कियान नाम का मतलब है राजा. यह नाम बच्चे में दूसरों की मदद करने और नेतृत्व करने का गुण ला सकता है.
नील: नील नाम नीले रंग से निकला है, जिसका मतलब होता है जीतने वाला.
युगांश: युगांश एक संस्कृत नाम है, जिसका मतलब है युग का अंश.
युगांश: युगांश एक संस्कृत नाम है, जिसका मतलब है युग का अंश.

छोटा और मीनिंगफुल नाम रखें
आप अपने बच्चे का नाम ऐसा रखे, जिसका मतलब कुछ अच्छा हो. साथ ही नाम छोटा होना चाहिए, जिससे पुकारने में आसानी हो. वहीं, नाम सरनेम के साथ पुकारने में भी अच्छा लगना चाहिए. ध्यान रहे बच्चे का नाम राशिफल और नक्षत्र के हिसाब से रखा जाता है. ट्रेंड फॉलो करने के चक्कर में कोई नेगेटिव मतलब वाला नाम रखने की गलती न करें.
यह भी पढ़ें- एक ही महीने में डबल ग्रहण का संयोग! शुभ काम करने से पहले जान लें तारीख और सूतक काल का समय
