Box Office Collection: सनी देओल स्टारर फिल्म ‘बॉर्डर 2’ बॉक्स ऑफिस पर अपनी पकड़ बनाए हुए है. वहीं, रानी मुखर्जी की ‘मर्दानी 3’ का जलवा फीका पड़ता दिखाई दे रहा है.
6 February, 2026
इस वक्त ऑडियन्स के पास थिएटर्स जाने की कई वजह हैं. एक तरफ सनी देओल की ‘बॉर्डर 2’ अपनी रिलीज के 14वें दिन भी सिनेमाघरों में मजबूती से टिकी हुई है, वहीं रानी मुखर्जी की ‘मर्दानी 3’ के कलेक्शन में पहले हफ्ते के बाद गिरावट देखने को मिली है. हालांकि, फिल्म ‘मायासभा’ थिएटर्स में ऑडियन्स जुटाने के लिए अब भी स्ट्रगल कर रही है. रानी मुखर्जी की ‘मर्दानी 3’ ने अपनी रिलीज़ के 7वें दिन यानी गुरुवार को 1.85 करोड़ रुपये का बिजनेस किया. इस फिल्म ने छठे दि 2.1 करोड़ कमाए थे, जिससे साफ पता चलता है कि बॉक्स ऑफिस पर इसकी रफ्तार अब धीरे-धीरे कम हो रही है

नहीं चला रानी का जादू
अपने एक हफ्ते के सफर के बाद ‘मर्दानी 3’ का टोटल बॉक्स ऑफिस कलेक्शन 26.30 करोड़ रुपये तक पहुंचा है. ट्रेड एनालिस्ट्स का मानना है कि अब इस क्राइम थ्रिलर की उम्मीदें सिर्फ अपकमिंग वीकेंड पर टिकी हैं, जहां से इसे थोड़ा बाउंस मिल सकता है. अगर इस वीकेंड में ‘मर्दानी 3’ ने बॉक्स ऑफिस पर कोई कमाल नहीं दिखाया तो, रानी मुखर्जी की ये फिल्म अपनी लागत निकालने के लिए भी तरसेगी.
यह भी पढ़ेंःस्वर कोकिला के रिकॉर्ड्स, यादें और एक महान विरासत, जानें Lata Mangeshkar के अनसुने किस्से

सनी देओल का कमाल
दूसरी तरफ सनी देओल की ‘बॉर्डर 2’ बॉक्स ऑफिस पर अभी भी टिकी हुई है. 23 जनवरी को सिनेमाघरों में रिलीज़ हुई इस मल्टीस्टारर वॉर फिल्म ने अपनी रिलीज़ के 14वें दिन यानी गुरुवार को 3.35 करोड़ रुपये की शानदार कमाई की. इससे पहले बुधवार को फिल्म ने 4.15 करोड़ रुपये बटोरे थे. इस वॉर ड्रामा का अब तक का टोटल इंडियन कलेक्शन 323 करोड़ रुपये हो चुका है.

मायासभा का स्ट्रगल
‘तुम्बाड’ फेम फिल्म मेकर राही अनिल बर्वे की फिल्म ‘मायासभा’ बॉक्स ऑफिस पर अपना असर छोड़ने में नाकाम रही है. रिलीज के 7वें दिन फिल्म सिर्फ 5 लाख रुपये का ही कलेक्शन किया. फिल्म का अब तक का टोटल नेट इंडिया कलेक्शन सिर्फ 78 लाख रहा है. क्रिटिक्स से पॉजिटिव रिव्यू मिलने के बावजूद, ये फिल्म आम जनता को सिनेमाघरों तक खींचकर लाने में कामयाब नहीं हो पा रही है.
यह भी पढ़ेंः ‘घूसखोर पंडत’ पर बवाल: निर्देशक के खिलाफ FIR, मायावती ने कहा- फिल्म पर लगे रोक
